आसानी से आईपीएल के प्लेऑफ में पहुंच जाएगी रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, ये रहा समीकरण?

Updated on 13-05-2023 08:15 PM
नई दिल्ली: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) का आईपीएल 2023 (IPL 2023) में प्रदर्शन उतार चढ़ाव भरा रहा है। 9 मैचों के बाद टीम को 10 पॉइंट थे। उनका प्लेऑफ में जाना तय माना जा रहा था क्योंकि बल्लेबाज के साथ ही गेंदबाज फॉर्म में थे। लेकिन फिर लगातार दो मैचों में दो करारी हार मिली। दिल्ली ने 182 और मुंबई इंडियंस ने 200 का लक्ष्य 17वें ओवर में ही हासिल कर लिया। इन दो हार के बाद फाफ डु प्लेसिस की कप्तानी वाली आरसीबी के 11 मैचों में 10 पॉइंट हैं। टीम टेबल में छठे नंबर पर है। लेकिन अभी भी यह टीम प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई कर सकती है।

आरसीबी को तीनों मैच जीतने होंगे

अभी मान लेते हैं कि गुजरात टाइटंस, चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस का प्लेऑफ में जाना तय है। ऐसे में सिर्फ एक स्थान बचता है। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर 14 मई को राजस्थान रॉयल्स, 18 को सनराइजर्स हैदराबाद और 21 को गुजरात टाइटंस से भिड़ेंगे। प्लेऑफ में पहुंचने के लिए तो सबसे पहले टीम को इन तीनों मुकाबलों में जीत हासिल करनी होगी। ऐसा होता है तो उसके 16 पॉइंट हो जाएंगे।

आरसीबी के अलावा सनराइजर्स हैदराबाद, पंजाब किंग्स, लखनऊ सुपर जायंट्स और राजस्थान रॉयल्स के पास भी 16 पॉइंट तक पहुंचने का मौका है।ले किन आरसीबी अपने तीनों मैच जीतती है तो राजस्थान और हैदराबाद 14 पॉइंट तक ही पहुंचेंगे।

पंजाब और लखनऊ से खतरा

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को पंजाब किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स से तीनों मैच जीतने के बाद भी खतरा रहेगा। हालांकि इन दोनों को एक-एक मैच हारना होगा। हालांकि मुंबई इंडियंस अपने दोनों मैच हार जाती है तब भी आरसीबी का काम हो जाएगा। लेकिन ये सभी समीकरण तभी काम करेंगे, जब फाफ डु प्लेसिस की टीम अपने सभी मैच जीत लेंगी। एक भी हार टीम को आईपीएल 2023 से बाहर का रास्ता दिखा सकती है। क्योंकि आरसीबी का नेट रनरेट भी -0.345 है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
दुबई: महिला एशिया कप 2026 के फाइनल मुकाबले में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने श्रीलंका को 72 रनों से रौंदकर 8वीं बार एशिया कप का खिताब अपने नाम किया। लेकिन…
 14 September 2026
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ 27 सितंबर से शुरू होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का चयन 16 सितंबर को नई दिल्ली में होने की…
 14 September 2026
जर्मनी के दिग्गज टेनिस स्टार अलेक्जेंडर ज्वेरेव ने न्यू यॉर्क के आर्थर ऐश स्टेडियम में इतिहास रच दिया है। यूएस ओपन 2026 के मेन्स सिंगल्स खिताबी मुकाबले में ज्वेरेव ने…
 14 September 2026
नई दिल्ली: महिला एशिया कप 2026 के फाइनल में भारतीय महिला क्रिकेट टीम द्वारा एशियन क्रिकेट काउंसिल के अध्यक्ष और पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी के हाथों से विजेता…
 14 September 2026
नई दिल्ली: नियति की पटकथा भी कितनी अजीब होती है। कभी जिस खिलाड़ी ने अपने खून-पसीने से घरेलू क्रिकेट की पिच को सींचा, हजार-दो हजार नहीं बल्कि 11 हजार से…
 08 September 2026
क्रिकेट के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने लोनावला में करीब 3.86 एकड़ जमीन खरीदी है। बताया जा रहा है कि इस पूरी डील की कीमत करीब 70 करोड़ रुपये है।…
 08 September 2026
दुबई: पाकिस्तान की टीम महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। ग्रुप राउंड के अपने आखिरी मैच में पाकिस्तान ने हांगकांग को 72 रनों के बड़े अंतर…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत ने 2027 साउथ एशियन गेम्स में भाग लेने के लिए अपने खिलाड़ियों को पाकिस्तान जाने की सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। दोनों देशों के बीच रिश्ते तल्ख…
 08 September 2026
नई दिल्ली: दलीप ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में टीम से बाहर किए जाने के बाद करुण नायर ने शानदार शतक लगाया और टीम मैनेजमेंट को करारा जवाब दिया। वह साउथ…
Advt.