विमेंस प्रीमियर लीग के फाइनल में आरसीबी और दिल्ली कैपिटल्स, कब और कहां होगी खिताबी जंग?

Updated on 04-02-2026 12:38 PM
वडोदरा: विमेंस प्रीमियर लीग 2026 का खिताब मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जाएगा। लीग के पॉइंट्स टेबल में टॉप पर रहकर आरसीबी ने सीधे फाइनल में एंट्री मारी थी। वहीं दूसरे और तीसरे नंबर पर रही गुजरात जायंट्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच एलिमिनेटर खेला गया। इसमें जेमिमा रोड्रिग्स की कप्तानी वाली दिल्ली कैपिटल्स ने 7 विकेट से जीत हासिल करके फाइनल का टिकट कटाया। दिल्ली की टीम चौथी बार फाइनल में पहुंची है तो आरसीबी का दूसरा खिताबी मुकाबला होगा। स्मृति मंधाना आरसीबी की कप्तान हैं।

कब होगा WPL का फाइनल?

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और दिल्ली कैपिटल्स के बीच विमेंस प्रीमियर लीग 2026 का खिताबी मुकाबला 5 फरवरी को खेला जाएगा। यह मैच वडोदरा के बड़ौदा क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम पर होना है। मैच की शुरुआत भारतीय समय अनुसार शाम 7 बजकर 30 मिनट पर होगी। इसके लिए टॉस 7 बजे होगा। दिल्ली अभी तक एक बार भी लीग को नहीं जीत पाई है। आरसीबी ने दिल्ली को ही हराकर 2024 सीजन अपने नाम किया था।

आरसीबी को हरा चुकी दिल्ली

इस सीजन आरसीबी ने दमदार खेल दिखाया है। लीग राउंड में टीम ने लगातार 5 मैच जीतकर प्लेऑफ में एंट्री मारी थी। दिल्ली कैपिटल्स ही वह टीम थी जिसने आरसीबी को विजयी रथ को रोका था। सीजन के 15वें मैच में दिल्ली ने आरसीबी को 7 विकेट से मात दी थी। वह मुकाबला भी वडोदरा में ही खेला गया था। दोनों टीमों के बीच अभी तक 9 मुकाबले हुए हैं। इसमें दिल्ली ने 6 जीते हैं जबकि आरसीबी के खाते में तीन मैच आए हैं।

इस प्रकार हैं दोनों टीमें

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: ग्रेस हैरिस, स्मृति मंधाना (कप्तान), जॉर्जिया वोल, गौतमी नाइक, ऋचा घोष (विकेटकीपर), नादिन डी क्लर्क, राधा यादव, श्रेयंका पाटिल, प्रेमा रावत, सयाली सतघरे, लॉरेन बेल, प्रथ्योषा कुमार, अरुंधति रेड्डी, दयालन हेमलता, पूजा वस्त्राकर, लिन्से स्मिथ।

दिल्ली कैपिटल्स: शैफाली वर्मा, लिजेल ली (विकेटकीपर), लौरा वोल्वार्ड्ट, जेमिमाह रोड्रिग्स (कप्तान), मारिज़ैन कप्प, निकी प्रसाद, स्नेह राणा, लुसी हैमिल्टन, श्री चरणी, नंदनी शर्मा, मिन्नू मणि, तानिया भाटिया, अलाना किंग, चिनेले हेनरी, प्रगति सिंह, एडडला स्रुजाना।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
क्रिकेट के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने लोनावला में करीब 3.86 एकड़ जमीन खरीदी है। बताया जा रहा है कि इस पूरी डील की कीमत करीब 70 करोड़ रुपये है।…
 08 September 2026
दुबई: पाकिस्तान की टीम महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। ग्रुप राउंड के अपने आखिरी मैच में पाकिस्तान ने हांगकांग को 72 रनों के बड़े अंतर…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत ने 2027 साउथ एशियन गेम्स में भाग लेने के लिए अपने खिलाड़ियों को पाकिस्तान जाने की सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। दोनों देशों के बीच रिश्ते तल्ख…
 08 September 2026
नई दिल्ली: दलीप ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में टीम से बाहर किए जाने के बाद करुण नायर ने शानदार शतक लगाया और टीम मैनेजमेंट को करारा जवाब दिया। वह साउथ…
 05 September 2026
नई दिल्ली: 15 साल के भारतीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी इस समय सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि क्रिकेट जगत में सबसे चर्चित खिलाड़ियों में से एक बने हुए हैं। दलीप ट्रॉफी…
 05 September 2026
दुबई: महिला एशिया कप 2026 में आज, शनिवार 5 सितंबर को भारत और पाकिस्तान के बीच हाई-वोल्टेज मुकाबला खेला जाना है। हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम…
 05 September 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) में जारी उथल-पुथल और अजीबोगरीब फैसलों को लेकर पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज राशिद लतीफ ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। इंग्लैंड के खिलाफ शुरुआती दो टेस्ट…
 05 September 2026
नई दिल्ली: भारत के प्रमुख घरेलू टूर्नामेंट दलीप ट्रॉफी का फाइनल रविवार से होना है। चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में साउथ जोन और ईस्ट जोन के बीच खेला जाएगा। साउथ…
 04 September 2026
दुबई: सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना के तेजतर्रार शतक के बाद दीप्ति शर्मा की अगुआई में गेंदबाजों के उम्दा प्रदर्शन से भारत महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गया…
Advt.