रोटी, बटर चिकन और फिर दनादन गगन चुंबी छक्के... सुरेश रैना ने बताई कैसी थी धोनी से पहली मीटिंग

Updated on 27-03-2023 08:08 PM
नई दिल्ली: भारत के पूर्व क्रिकेटर सुरेश रैना और एमएस धोनी मैदान के अंदर और बाहर एक बेहतरीन बॉन्ड शेयर करते हैं। अपने खेल के दिनों में दोनों सफेद गेंद वाले क्रिकेट में भारत के मध्य क्रम के 'एक्स-फैक्टर' थे। रैना 2011 के वनडे विश्व कप में एमएस धोनी की कप्तानी वाली विश्व कप विजेता टीम का हिस्सा थे और अपने अधिकांश अंतरराष्ट्रीय और आईपीएल करियर में लंबे समय तक एमएस धोनी की कप्तानी में खेले।
रिटायरमेंट के बाद भी रैना और धोनी काफी करीब हैं। इस बीच सुरेश रैना ने दिग्गज चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के विकेटकीपर के साथ अपनी पहली मुलाकात को याद किया। रैना ने खुलासा किया कि वह धोनी से पहली बार 2004 में ईस्ट जोन बनाम सेंट्रल जोन मैच के दौरान मिले थे।
उन्होंने बताया- हम लंबे बालों वाले झारखंड के एक खिलाड़ी के बारे में बहुत कुछ सुन रहे थे, जो लगातार पार्क के बाहर मारने के लिए जाना जाता था। इस एक दिन हम सब घूम रहे थे, जबकि धोनी भाई चुपचाप एक कोने में अपनी रोटी और बटर चिकन खा रहे थे। ज्ञानू भाई ने उन्हें देखा और कहा, 'मुझे नहीं लगता कि वह हमें कोई नुकसान पहुंचा सकता है।'

उन्होंने कहा- मैच में धोनी ने शुरू से ही उन्होंने गगन चुम्बी छक्के मारे और ज्ञानू भाई को अपनी बात वापसी लेनी पड़ी। दो बार के विश्व कप विजेता कप्तान एमएस धोनी ने 15 अगस्त, 2020 को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की। उसी दिन सुरेश रैना ने भी संन्यास लेने का फैसला किया।
इंग्लैंड में न्यूजीलैंड के खिलाफ 2019 विश्व कप का सेमीफाइनल मैच धोनी के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट का आखिरी मैच था, जबकि रैना ने आखिरी बार 2018 में भारतीय जर्सी पहनी थी। एमएस धोनी 31 मार्च को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2023 में वापसी करेंगे। टूर्नामेंट का उद्घाटन सीएसके और जीटी के बीच खेला जाएगा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
क्रिकेट के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने लोनावला में करीब 3.86 एकड़ जमीन खरीदी है। बताया जा रहा है कि इस पूरी डील की कीमत करीब 70 करोड़ रुपये है।…
 08 September 2026
दुबई: पाकिस्तान की टीम महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। ग्रुप राउंड के अपने आखिरी मैच में पाकिस्तान ने हांगकांग को 72 रनों के बड़े अंतर…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत ने 2027 साउथ एशियन गेम्स में भाग लेने के लिए अपने खिलाड़ियों को पाकिस्तान जाने की सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। दोनों देशों के बीच रिश्ते तल्ख…
 08 September 2026
नई दिल्ली: दलीप ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में टीम से बाहर किए जाने के बाद करुण नायर ने शानदार शतक लगाया और टीम मैनेजमेंट को करारा जवाब दिया। वह साउथ…
 05 September 2026
नई दिल्ली: 15 साल के भारतीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी इस समय सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि क्रिकेट जगत में सबसे चर्चित खिलाड़ियों में से एक बने हुए हैं। दलीप ट्रॉफी…
 05 September 2026
दुबई: महिला एशिया कप 2026 में आज, शनिवार 5 सितंबर को भारत और पाकिस्तान के बीच हाई-वोल्टेज मुकाबला खेला जाना है। हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम…
 05 September 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) में जारी उथल-पुथल और अजीबोगरीब फैसलों को लेकर पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज राशिद लतीफ ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। इंग्लैंड के खिलाफ शुरुआती दो टेस्ट…
 05 September 2026
नई दिल्ली: भारत के प्रमुख घरेलू टूर्नामेंट दलीप ट्रॉफी का फाइनल रविवार से होना है। चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में साउथ जोन और ईस्ट जोन के बीच खेला जाएगा। साउथ…
 04 September 2026
दुबई: सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना के तेजतर्रार शतक के बाद दीप्ति शर्मा की अगुआई में गेंदबाजों के उम्दा प्रदर्शन से भारत महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गया…
Advt.