जिसका सपना देख रहे थे रोनाल्डो, मेसी ने जीता वही खिताब, CR7 की बादशाहत अब खत्म!

Updated on 28-02-2023 08:07 PM
नई दिल्ली: अर्जेंटीना फुटबाॉल टीम के स्टार और दिग्गज फुटबॉल खिलाड़ी लियोनल मेसी को सोमवार 27 फरवरी को 2022 के लिए पेरिस में फीफा प्लेयर ऑफ द ईयर के खिताब से नवाजा गया है। उन्होने काफी समय इंतजार करने के बाद दिसंबर 2022 में अपना पहला फीफा वर्ल्डकप जीता था। जिसका आयोजन कतर में किया गया था। 35 साल के मेसी ने फ्रांस के खिलाफ खेले गए वर्ल्डकप के फाइनल मुकाबले में अपनी टीम के लिए दो अहम गोल दागे थे। बता दें कि वह फाइनल मुकाबला 3-3 ड्रॉ होने के बाद पेनल्टीज में गया था। जिसको अर्जेंटीना ने जीतकर 36 साल के बाद वर्ल्डकप की सुनहरी ट्रॉफी अपने नाम की थी।


लियोनल मेसी के अलावा अर्जेंटीना को वर्ल्डकप जिताने वाले उनके कोच लियोनल स्केलोनी को फीफा का कोच ऑफ द ईयर 2022 के लिए चुना गया है। इतना ही नहीं बल्कि अर्जेंटीना को 36 साल के लंबे समय के बाद वर्ल्डकप जिताने में उनके कीपर एसी मार्टीनेज ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। जिसके लिए उन्हे भी सोमवार को 2022 के लिए फीफा के गोलकीपर ऑफ द ईयर के अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।
    मेसी ने पूरे किए अपने 700 क्लब गोल

    आपको बता दें कि लियो मेसी ने हाल ही में ओलिम्पिक डी मार्सिले के खिलाफ लीग 1 में पेरिस सेंट जर्मेन के लिए खेलते हुए इतिहास रचा था। दरअसल, उन्होने अपने कल्ब करियर के 700 गोल पूरे किए थे। जिसमें उनको असिस्ट किसी और ने नही बल्कि पीएसजी के स्टार खिलाड़ी काइलियन एम्बाप्पे ने किया था। मेसी ने क्लब के लिए खेलते हुए 682 गोल अपने पूर्व क्लब बार्सिलोना के लिए दागे थे। जबकि 28 गोल वह अब पीएसजी के लिए भी मार चुके हैं।


    अन्य महत्वपुर्ण खबरें

     08 September 2026
    क्रिकेट के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने लोनावला में करीब 3.86 एकड़ जमीन खरीदी है। बताया जा रहा है कि इस पूरी डील की कीमत करीब 70 करोड़ रुपये है।…
     08 September 2026
    दुबई: पाकिस्तान की टीम महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। ग्रुप राउंड के अपने आखिरी मैच में पाकिस्तान ने हांगकांग को 72 रनों के बड़े अंतर…
     08 September 2026
    नई दिल्ली: भारत ने 2027 साउथ एशियन गेम्स में भाग लेने के लिए अपने खिलाड़ियों को पाकिस्तान जाने की सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। दोनों देशों के बीच रिश्ते तल्ख…
     08 September 2026
    नई दिल्ली: दलीप ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में टीम से बाहर किए जाने के बाद करुण नायर ने शानदार शतक लगाया और टीम मैनेजमेंट को करारा जवाब दिया। वह साउथ…
     05 September 2026
    नई दिल्ली: 15 साल के भारतीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी इस समय सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि क्रिकेट जगत में सबसे चर्चित खिलाड़ियों में से एक बने हुए हैं। दलीप ट्रॉफी…
     05 September 2026
    दुबई: महिला एशिया कप 2026 में आज, शनिवार 5 सितंबर को भारत और पाकिस्तान के बीच हाई-वोल्टेज मुकाबला खेला जाना है। हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम…
     05 September 2026
    नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) में जारी उथल-पुथल और अजीबोगरीब फैसलों को लेकर पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज राशिद लतीफ ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। इंग्लैंड के खिलाफ शुरुआती दो टेस्ट…
     05 September 2026
    नई दिल्ली: भारत के प्रमुख घरेलू टूर्नामेंट दलीप ट्रॉफी का फाइनल रविवार से होना है। चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में साउथ जोन और ईस्ट जोन के बीच खेला जाएगा। साउथ…
     04 September 2026
    दुबई: सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना के तेजतर्रार शतक के बाद दीप्ति शर्मा की अगुआई में गेंदबाजों के उम्दा प्रदर्शन से भारत महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गया…
    Advt.