रोमांस, तकरार और जुनून, Rocky Aur Rani Kii Prem Kahaani के टीजर में है आलिया और रणवीर के मनचले इश्क की दास्तान

Updated on 20-06-2023 08:58 PM
फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' के साथ करण जौहर भारतीय फिल्म इंडस्ट्री में एक डायरेक्टर के रूप में अपना 25वां साल मना रहे हैं। उनकी जर्नी की शुरुआत 1998 में शाहरुख खान, काजोल और रानी मुखर्जी के की 'कुछ कुछ होता है' के साथ हुई थी, और अब 2023 में वह रणवीर सिंह, आलिया भट्ट, धर्मेंद्र, शबाना आज़मी और जया के साथ एक फैमिली ड्रामा 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' के लिए तैयार हैं। फिल्म का टीजर रिलीज हो चुका है और इसे देखते ही फैंस दीवाने हो गए हैं।


Rocky Aur Rani Kii Prem Kahaani के टीजर की शुरुआत रणवीर सिंह और आलिया भट्ट के लुक्स से होती है। दोनों को एक-दूसरे के प्यार में पागल देखा जा सकता है। आलिया भट्ट और रणवीर सिंह की जोड़ी उनकी पिछली फिल्म की तरह ही जोरदार लग रही है। फिल्म में प्यार का हर एक रंग दिखाया गया है। एक तरह से ये करण जौहर की सभी रोमांटिक फिल्मों का कलेक्शन लग रहा है। लेकिन कुल मिलाकर टीजर काफी दमदार है।

'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' का टीजर

आलिया भट्ट और रणवीर सिंह ने इसे इंस्टा पर भी शेयर किया है और लिखा है, 'अभी के लिए आपको एक टीजर से टीज कर रहे हैं। कहानी तो बस शुरू हुई है अभी...#RockyAurRaniKiiPremKahaani का टीज़र आउट।'

'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' कास्ट

'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में आलिया भट्ट और रणवीर सिंह के अलावा शबाना आजमी, जया बच्चन और धर्मेंद्र भी लीड रोल्स में हैं। सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम अली खान फिल्म में असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर काम कर रहे हैं। फिल्म को धर्मा प्रोडक्शन और वायकॉम 18 स्टूडियोज ने बनाया है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 September 2026
जिस महान आवाज के जादू ने करोड़ों संगीत प्रेमियों को अपना कायल कर दिया था, जिस गायिका ने कर्नाटक संगीत को देश ही नहीं बल्कि दुनिया के मंच तक पहुंचाया,…
 16 September 2026
सूर्या और ज्योतिका ने फिर से शादी कर ली है। इस जोड़े ने अपने परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में शादी की कसमें दोहराकर अपनी शादी के 20 साल…
 16 September 2026
दिशा सालियान की मौत की जांच में एक बड़ा कानूनी मोड़ आया है। उनके पिता सतीश सालियान ने मंगलवार को अधिकारियों को बयान सौंपे, जिनमें कई हाई-प्रोफाइल लोगों के नाम…
 16 September 2026
टीवी पर मशहूर चेहरा बनने से बहुत पहले, 'ये है मोहब्बतें' जैसे शो के लिए पहचाने जाने वाले एक्टर विवेक दहिया को कई तरह की पर्सनल और फाइनेंशियल मुश्किलों का…
 16 September 2026
एक्ट्रेस संभावना सेठ और उनके पति अविनाश द्विवेदी 10 सालों के संघर्षों के बाद जुड़वां बच्चों के माता-पिता बने। उनके लिए ये सफर आसान नहीं था पर आखिर में दोनों…
 16 September 2026
नेटफ्लिक्स, कपिल शर्मा और उनकी बेहद पसंद की जाने वाली कॉमेडी टीम के साथ 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' का पांचवां सीजन लेकर आ रहा है। नया सीजन 26 सितंबर…
 14 September 2026
रविवार को भारतीय बॉक्‍स ऑफिस पर कुछ ऐसा हुआ है, जिसने 'मिर्जापुर द मूवी' के भौकाल को तगड़ा झटका दिया है। बीते शुक्रवार से ही पंकज त्र‍िपाठी, अली फजल और…
 08 September 2026
दिग्‍गज एक्टर राजेश शर्मा को लेकर इसी साल जुलाई 2026 में तब चिंता बढ़ गई थी, जब खबर आई कि उन्‍हें कीड़े ने काट लिया है और वह कोलकाता के…
 08 September 2026
इन दिनों नीम करोली बाबा पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' की कमाई ने लोगों को हैरान कर रखा है। कई लोग इसे बाबा का चमत्कार मान रहे हैं तो कइयों…
Advt.