सीयूईटी यूजी में अगले सप्ताह से विद्यार्थियों को रोल नंबर होंगे जारी, परीक्षा केंद्र होंगे आवंटित

Updated on 08-05-2023 06:20 PM
इंदौर। देशभर की शैक्षणिक संस्थानों के लिए होने वाली कामन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (सीयूईटी) यूजी की परीक्षा की तारीख तय हो चुकी है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने 21 मई से परीक्षा रखी है। इसके लिए विद्यार्थियों को अगले सप्ताह से रोलनंबर जारी किए जाएंगे। यहां तक कि एजेंसी ने परीक्षा से तीन दिन पहले विद्यार्थियों को केंद्र आवंटित करने की बात कहीं है।

खास बात यह है कि सीयूईटी यूजी में देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के 22 पाठ्यक्रम शामिल है, जिसमें स्नातक और इंटीग्रेटेड कोर्स है। करीब 1400 सीटें रखी है। एक लाख 76 हजार विद्यार्थियों ने डीएवीवी से संचालित कोर्स में प्रवेश लेने की इच्छा जताई है। इस लिहाज से एक सीट के लिए 125 विद्यार्थी परीक्षा देंगे। एनटीए ने देशभर के प्रत्येक राज्य में परीक्षा केंद्र बनाए हैं। इनकी संख्या करीब 500-600 रखी है। एजेंसी ने देश के बाहर भी केंद्र बनाए हैं, जहां विद्यार्थी परीक्षा दे सकते हैं। नेपाल, आस्ट्रेलिया, यूएई, अमेरिका, कनाड़ा, कुवैत, कतर, श्रीलंका, ब्राजील सहित अन्य देश शामिल हैं।
जुलाई में काउंसलिंग

एजेंसी ने सीयूईटी पीजी की परीक्षा 5 से 11 जून के बीच रखी है। दोनों का रिजल्ट एजेंसी ने पंद्रह दिन के भीतर जारी करने पर जोर दिया है। उम्मीद जताई जा रही है कि 25 जून तक रिजल्ट घोषित होंगे। इसके बाद देवी अहिल्या विश्वविद्यालय काउंसलिंग को लेकर प्रक्रिया शुरू करेंगा। विद्यार्थी सीयूईटी स्कोर कार्ड के आधार पर काउंसलिंग के लिए पंजीयन करवा सकेंगे।

विश्वविद्यालय ने इसके लिए अलग से फीस निर्धारित कर रखी है। काउंसलिंग में आवेदन करने के लिए 20 दिनों का समय दिया जाएगा। इस बीच विश्वविद्यालय प्रशासन काउंसलिंग का शेड्यूल वेबसाइट पर अपलोड करेगा। सीयूईटी समन्वयक डा. कन्हैया आहूजा के मुताबिक जुलाई में काउंसलिंग का पहला चरण रखा जाएगा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 03 July 2026
भोपाल, अब पुलिस विभाग के सभी अधिकारी एवं कर्मचारी eHRMS पोर्टल (ehrms.mp.gov.in) या eHRMS मोबाइल एप के माध्यम से ऑनलाइन अवकाश आवेदन कर सकेंगे। इसके लिए मध्यप्रदेश पुलिस में eHRMS ऑनलाइन…
 03 July 2026
बेंगलुरु/भोपाल, कर्नाटक के बेंगलुरु के मदापट्टना स्थित ग्रेनाइट खदान में गुरुवार को 40 फीट की ऊंचाई से चट्टान गिरने से मध्य प्रदेश के अनूपपुर के रहने वाले 5 मजदूरों समेत 7…
 03 July 2026
भोपाल, नापतौल विभाग के प्रभारी उप नियंत्रक (डिप्टी कंट्रोलर) नसीमुद्दीन के इशारे पर रिश्वत लेने पहुंचे विभाग के रिटायर इंस्पेक्टर हरिप्रसाद पटेल को भोपाल लोकायुक्त ने गुरुवार को रंगेहाथ पकड़ लिया।…
 03 July 2026
भोपाल, मानसून की शुरुआत के साथ ही शहर के प्रमुख नालों की प्री-मानसून सफाई के दावों की हकीकत पहली तेज बारिश में सामने आ गई। गुरुवार को करीब आधे घंटे की…
 03 July 2026
भोपाल, अयोध्या स्थित राम मंदिर निर्माण से जुड़े चंदे में अनियमितताओं के आरोपों को लेकर शुक्रवार को भोपाल में महिला कांग्रेस ने माता मंदिर के समीप सद्बुद्धि यज्ञ और सामूहिक उपवास…
 03 July 2026
भोपाल, आज के दौर में जहां हर पेरेंट अपने बच्चे को नंबरों की दौड़ में आगे देखना चाहता है, वहीं सेज यूनिवर्सिटी के चांसलर और सेज ग्रुप के सीएमडी डॉ. संजीव…
 03 July 2026
भोपाल, महिला एवं बाल विकास विभाग, मध्यप्रदेश और प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में संचालित समर कैम्प-2026 के तहत गुरुवार को भोपाल जिले के सभी 73 सेक्टरों और 1,800 से…
 03 July 2026
भोपाल। उज्जैन में होने वाले सिंहस्थ-2028 को भव्य और निर्बाध बनाने के लिए राज्य सरकार पहली बार एक बड़ा कानूनी बदलाव करने जा रही है। नए सिंहस्थ एक्ट के तहत…
 03 July 2026
भोपाल। उच्च शिक्षा विभाग ने सत्र 2023-24 के लिए गांव की बेटी एवं प्रतिभा किरण योजना के तहत ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 4 जुलाई निर्धारित की है। पात्र छात्राएं…
Advt.