पूर्व भारतीय क्रिकेटर का दावा, वर्ल्ड कप में दिखेगा रोहित का हिटमैन रूप, ठोकेंगे इतने शतक

Updated on 26-08-2023 01:35 PM
नई दिल्ली: भारत में आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 का आगाज 5 अक्टूबर से होने वाला है। इसके लिए भारतीय फैंस काफी ज्यादा उत्साहित हैं। टीम इंडिया ने 10 साल पहले आईसीसी चैंपयंस ट्रॉफी अपने नाम की थी। उसके बाद से टीम कोई भी आईसीसी इवेंट अपने नाम नहीं कर पाई है। ऐसे में भारत के पास आईसीसी ट्रॉफी के सूखे को खत्म करने का अच्छा मौका होगा

टीम इंडिया का विश्व कप में पहला मैच 7 अक्टूबर को चेन्नई में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होगा। वहीं इस मेगा इवेंट से पहले भारत के पूर्व खिलाड़ी आकाश चोपड़ा ने कप्तान रोहित शर्मा को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने भविष्यवाणी की है कि रोहित वर्ल्ड कप में कितने शतक ठोकने वाले हैं।

आकाश चोपड़ा ने की बड़ी भविष्यवाणी
पूर्व भारतीय क्रिकेटर और मौजूदा क्रिकेट एक्सपर्ट आकाश चोपड़ा ने भविष्यवाणी की है कि रोहित कम से कम 3 सेंचुरी वर्ल्ड कप में जड़ने वाले हैं। उन्होंने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा,'रोहित शर्मा ने 9800 से अधिक रन बनाए हैं। उन्होंने 30 शतक बनाए हैं, लगभग 49 का औसत और 90 का स्ट्राइक रेट है। एशिया में भी लगभग ऐसा ही है। तो आप मान सकते हैं कि रोहित शर्मा आपको धोने वाले है। यदि वह सभी 9 मैच खेलते हैं, तो उन्हें सलामी बल्लेबाज के रूप में दो शतक और एक डैडी शतक बनाना चाहिए। मैं इसकी उम्मीद कर रहा हूं।' रोहित शर्मा ने इस साल के शुरुआत में नयूजीलैंड के खिलाफ आखिरी वनडे शतक लगाया था।

चरम पर एशिया कप की तैयारी
आईसीसीस वनडे वर्ल्ड कप 2023 से पहले एशिया कप भी खेला जाना है। इसकी शुरुआत 30 अगस्त से हो रही है। टीम इंडिया अपना पहला मुकाबला 2 सितंबर को चिर प्रतिद्वंदी पाकिस्तान के खिलाफ खेलेगी। इस बड़े टूर्नामेंट से पहले बेगलुरु में भारतीय टीम का कैंप लगा है। जहां सभी खिलाड़ी एशिया कप के लिए जमकर अभ्यास कर रहे हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 June 2026
बेलफास्ट: आयरलैंड के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में भारतीय टीम की 34 रनों की करारी शिकस्त के बाद टीम कॉम्बिनेशन को लेकर बहस तेज हो गई है। नए कप्तान श्रेयस…
 27 June 2026
बेलफास्ट: भारतीय क्रिकेट टीम के लिए आयरलैंड दौरा उम्मीदों के मुताबिक शुरू नहीं हुआ। स्टार बल्लेबाज श्रेयस अय्यर के टी20 कप्तानी डेब्यू मैच में भारतीय टीम को करारी शिकस्त का…
 27 June 2026
नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप 'आई' मुकाबले में सेनेगल ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए इराक को 5-0 से रौंदा। इस जीत के साथ ही सेनेगल ने राउंड…
 27 June 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज ओपनिंग बल्लेबाज रोहित शर्मा आगामी 14 जुलाई से एजबेस्टन में इंग्लैंड के खिलाफ शुरू हो रही तीन मैचों की वनडे…
 27 June 2026
नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीतने के बाद पहली बार मैदान पर उतरी भारतीय क्रिकेट टीम को आयरलैंड के खिलाफ अपने पहले ही मुकाबले में 34 रनों की…
 26 June 2026
नई दिल्ली: इंग्लैंड के खिलाफ ट्रेंट ब्रिज में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच के पहले दिन न्यूजीलैंड के ओपनिंग बल्लेबाजों ने इतिहास रच दिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने…
 26 June 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तानी बल्लेबाज गुल फिरोजा को विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप-ए मैच के दौरान आईसीसी आचार संहिता के 'लेवल 1' के उल्लंघन का दोषी पाया गया है,…
 26 June 2026
नई दिल्ली: मेजर लीग क्रिकेट 2026 में ऑकलैंड कोलिसीअम के मैदान पर सिएटल ऑर्कास और वाशिंगटन फ्रीडम के बीच खेले गए मुकाबले में रनों की ऐसी बारिश हुई जिसने फैंस…
 26 June 2026
गॉल: भारत ए और श्रीलंका ए के बीच गाले में खेले जा रहे पहले चार दिवसीय अनाधिकारिक टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम ने अपनी स्थिति बेहद मजबूत कर…
Advt.