रोहित का वर्ल्डकप फाइनल में हार के बाद पहला रिएक्शन बोले- मूव ऑन करना बहुत मुश्किल था

Updated on 13-12-2023 03:57 PM

टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा का वर्ल्डकप 2023 के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया से मिली हार के बाद पहला रिएक्शन आया है। करीब 23-24 दिन बाद पहली बार रोहित कैमरे के सामने नजर आए हैं।

उन्होंने कहा- मुझे नहीं पता था कि कैसे इससे बाहर निकलूं। पहले कुछ दिनों में मुझे कुछ नहीं पता था क्या करूं। मेरी फैमिली, मेरे दोस्तों ने चीजों को आसान किया और मेरा साथ दिया। लेकिन मूव ऑन करना आसान नहीं था।

रोहित शर्मा के इंटरव्यू का यह वीडियो उनकी मैनेजिंग टीम की ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से बुधवार को पोस्ट किया गया है। वहीं यह वीडियो मुंबई इंडियंस (MI) ने भी ट्वीट किया है। बता दें कि अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में 19 नवंबर को फाइनल मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 6 विकेट से हराया था।

मैं टीम के लिए काफी गर्व महसूस करता हूं: रोहित
उन्होंने कहा- मैं हमेशा 50 ओवर का वर्ल्डकप देखकर बड़ा हुआ हूं। 50 ओवर का वर्ल्डकप मेरे लिए सर्वोच्च पुरस्कार था। हमने उस वर्ल्डकप के लिए इतने सालों तक काम किया था। यह काफी निराशाजनक होता है, जब आपने सब अच्छा किया, आप जो कर सकते थे आपने किया।

अगर मुझसे कोई पूछेगा कि आपने क्या गलत किया मेरे पास जवाब नहीं होगा। हमने 10 मैच जीते। परफेक्ट कभी कोई नहीं होता आप जीतते हैं तब भी गलतियां करते हैं। मैं टीम के लिए काफी गर्व महसूस करता हूं।

आसान नहीं था कैसे उससे बाहर निकलूं
कप्तान ने आगे कहा- फाइनल के बाद मेरे लिए आसान नहीं था कैसे उससे बाहर निकलूं। मैंने कहीं दूर जाने का फैसला किया जहां इससे बाहर निकल पाउं। लेकिन, सभी का शुक्रिया कि वर्ल्ड कप कैम्पेन के दौरान हमें इतना सपोर्ट किया। एक-डेढ़ महीने लोगों ने हमारा साथ दिया, स्टेडियम आए, हमें सपोर्ट किया। उनका सभी का बहुत शुक्रिया।

मुझे उन सभी के लिए बुरा लगा। लेकिन सबसे अच्छी बात थी कि जब मैं लोगों से मिला उन्होंने हमें समझा। उनके अंदर गुस्सा नहीं था बल्कि उनसे प्यार मिला। इससे हम सभी को खासकर मुझे ताकत मिली और मैं आगे बढ़ पा रहा हूं।

अश्विन ने बताया था- वर्ल्ड कप फाइनल में हार के बाद रोहित-विराट फूट-फूटकर रोए थे

वनडे वर्ल्ड कप 2023 फाइनल में मिली हार के बाद ड्रेसिंग रूम में कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली फूट-फूटकर रोए थे। ये खुलासा टीम के स्टार स्पिनर आर अश्विन ने अपने यूट्यूब चैनल पर एस बद्रीनाथ से बातचीत के दौरान किया है।

हेड-लाबुशेन की पारियों से हारा था भारत
वर्ल्ड कप 2023 के फाइनल में भारत को 6 विकेट की हार का सामना करना पड़ा था। अहमदाबाद में टीम इंडिया टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 240 रन पर ऑलआउट हो गई। 241 रन का टारगेट ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों ने 43 ओवर में 4 विकेट खोकर हासिल कर लिया।

ट्रैविस हेड ने 137 रन की शतकीय पारी खेली, जबकि मार्नस लाबुशेन ने नाबाद 58 रन बनाए। इससे पहले, मिचेल स्टार्क ने 3 विकेट झटके, जबकि कप्तान पैट कमिंस और जोश हेजलवुड को 2-2 विकेट मिले। ट्रैविस हेड प्लेयर ऑफ द मैच रहे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 June 2026
बेलफास्ट: आयरलैंड के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में भारतीय टीम की 34 रनों की करारी शिकस्त के बाद टीम कॉम्बिनेशन को लेकर बहस तेज हो गई है। नए कप्तान श्रेयस…
 27 June 2026
बेलफास्ट: भारतीय क्रिकेट टीम के लिए आयरलैंड दौरा उम्मीदों के मुताबिक शुरू नहीं हुआ। स्टार बल्लेबाज श्रेयस अय्यर के टी20 कप्तानी डेब्यू मैच में भारतीय टीम को करारी शिकस्त का…
 27 June 2026
नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप 'आई' मुकाबले में सेनेगल ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए इराक को 5-0 से रौंदा। इस जीत के साथ ही सेनेगल ने राउंड…
 27 June 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज ओपनिंग बल्लेबाज रोहित शर्मा आगामी 14 जुलाई से एजबेस्टन में इंग्लैंड के खिलाफ शुरू हो रही तीन मैचों की वनडे…
 27 June 2026
नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीतने के बाद पहली बार मैदान पर उतरी भारतीय क्रिकेट टीम को आयरलैंड के खिलाफ अपने पहले ही मुकाबले में 34 रनों की…
 26 June 2026
नई दिल्ली: इंग्लैंड के खिलाफ ट्रेंट ब्रिज में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच के पहले दिन न्यूजीलैंड के ओपनिंग बल्लेबाजों ने इतिहास रच दिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने…
 26 June 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तानी बल्लेबाज गुल फिरोजा को विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप-ए मैच के दौरान आईसीसी आचार संहिता के 'लेवल 1' के उल्लंघन का दोषी पाया गया है,…
 26 June 2026
नई दिल्ली: मेजर लीग क्रिकेट 2026 में ऑकलैंड कोलिसीअम के मैदान पर सिएटल ऑर्कास और वाशिंगटन फ्रीडम के बीच खेले गए मुकाबले में रनों की ऐसी बारिश हुई जिसने फैंस…
 26 June 2026
गॉल: भारत ए और श्रीलंका ए के बीच गाले में खेले जा रहे पहले चार दिवसीय अनाधिकारिक टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम ने अपनी स्थिति बेहद मजबूत कर…
Advt.