रोहित फोन पर आधे घंटे बात करता है, हार्दिक मेरे सोफे पर सोता है, चेतन शर्मा के स्टिंग से भारतीय क्रिकेट में कोहराम

Updated on 15-02-2023 07:33 PM
नई दिल्ली: बीसीसीआई के मुख्य चयनकर्ता चेतन शर्मा जी न्यूज के स्टिंग ऑपरेशन में फंस चुके हैं। वीडियो सामने आने के बाद से भारतीय क्रिकेट में कोहराम मचा हुआ है। हाल ही में उन्हें लगातार दूसरी बार चयन समिति का अध्यक्ष बनाया गया था। इस स्टिंग ऑपरेशन में 57 वर्षीय चेतन चयन मसलों से जुड़े मामलों, विराट-सौरव विवाद, विराट-रोहित के बीच मतभेद और खिलाड़ियों के फेक इंजेक्शंस पर सनसनीखेज दावे कर रहे हैं। चेतन शर्मा को बिलकुल भी अंदाजा नहीं था कि वो जो बोल रहे हैं, सबकुछ हिडन कैमरा में रिकॉर्ड हो रहा है और पूरी दुनिया ये तमाशा देखेगी।
रोहित मेरे बच्चे की तरह हैं
इस स्टिंग ऑपरेशन में चेतन शर्मा कहते देखे जा सकते हैं कि टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा उनसे फोन पर आधा-आधा घंटा बात करते हैं। चेतन शर्मा कहते हैं, 'रोहित मेरे बच्चे की तरह हैं। सिलेक्टर्स का रोल बहुत बड़ा होता है। खिलाड़ी सिलेक्टर्स के टच में रहते हैं। जैसे रोहित शर्मा मुझसे आज सुबह आधे घंटे बात किया। डिपेंड करता है कि कौन सा सिलेक्टर बैठा है। मैं अलग टाइप का बंदा हूं। मेरा पेट काफी स्ट्रॉन्ग है, मेरे साथी या रोहित जो भी मुझसे बात करता है वह इस कमरे के बाहर नहीं जाएगी।'

सोफे पर लेटता है हार्दिक
टी-20 टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या के बारे में चेतन शर्मा कहते हैं कि वह घर मिलने आता है। बकौल चेतन, 'हार्दिक वह भारतीय क्रिकेट का फ्यूचर है। बहुत अच्छा है। बहुत हम्बल है बहुत अच्छा क्रिकेटर है। कुछ मौजूदा क्रिकेटर्स, मुझसे मिलने आते हैं। जैसे हार्दिक आया हुआ था। वह यहीं लेटा हुआ था। अभी दीपक हुड्डा आया था। उमेश यादव कुछ दिन पहले मिलकर गया। प्लेयर्स को बात करनी होती है चेयरमैन से। हार्दिक उस दिन दिल्ली में लैंड किया, मुझे फोन लगाया कि सर कहां हो, मैंने कहा घर पर हूं तो रात को ही आ गया क्योंकि जो बात मेरे घर में हो सकती है वो कहीं नहीं हो सकती।

अब चेतन शर्मा का क्या होगा?

अब इस स्टिंग ऑपरेशन के बाद चेतन शर्मा का क्या होगा यह तो वक्त ही बताएगा। मीडिया एजेंसी से बीसीसीआई के वरिष्ठ अधिकारी ने बातचीत में बताया कि, 'सचिव जय शाह ही चेतन के भविष्य को लेकर फैसला करेंगे। प्रश्न यह उठता है कि क्या टी-20 कप्तान हार्दिक पांड्या या वनडे और टेस्ट कप्तान रोहित शर्मा यह जानते हुए कि चेतन आंतरिक चर्चाओं का खुलासा कर सकते हैं, उनके साथ चयन बैठक में बैठना चाहेंगे।’

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
क्रिकेट के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने लोनावला में करीब 3.86 एकड़ जमीन खरीदी है। बताया जा रहा है कि इस पूरी डील की कीमत करीब 70 करोड़ रुपये है।…
 08 September 2026
दुबई: पाकिस्तान की टीम महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। ग्रुप राउंड के अपने आखिरी मैच में पाकिस्तान ने हांगकांग को 72 रनों के बड़े अंतर…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत ने 2027 साउथ एशियन गेम्स में भाग लेने के लिए अपने खिलाड़ियों को पाकिस्तान जाने की सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। दोनों देशों के बीच रिश्ते तल्ख…
 08 September 2026
नई दिल्ली: दलीप ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में टीम से बाहर किए जाने के बाद करुण नायर ने शानदार शतक लगाया और टीम मैनेजमेंट को करारा जवाब दिया। वह साउथ…
 05 September 2026
नई दिल्ली: 15 साल के भारतीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी इस समय सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि क्रिकेट जगत में सबसे चर्चित खिलाड़ियों में से एक बने हुए हैं। दलीप ट्रॉफी…
 05 September 2026
दुबई: महिला एशिया कप 2026 में आज, शनिवार 5 सितंबर को भारत और पाकिस्तान के बीच हाई-वोल्टेज मुकाबला खेला जाना है। हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम…
 05 September 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) में जारी उथल-पुथल और अजीबोगरीब फैसलों को लेकर पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज राशिद लतीफ ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। इंग्लैंड के खिलाफ शुरुआती दो टेस्ट…
 05 September 2026
नई दिल्ली: भारत के प्रमुख घरेलू टूर्नामेंट दलीप ट्रॉफी का फाइनल रविवार से होना है। चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में साउथ जोन और ईस्ट जोन के बीच खेला जाएगा। साउथ…
 04 September 2026
दुबई: सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना के तेजतर्रार शतक के बाद दीप्ति शर्मा की अगुआई में गेंदबाजों के उम्दा प्रदर्शन से भारत महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गया…
Advt.