रोहित शर्मा की होशियारी टीम इंडिया पर पड़ सकती थी भारी, जैसे-तैसे पहले वनडे में मिली जीत

Updated on 28-07-2023 03:08 PM
ब्रिजटाउन: भारतीय टीम ने जीत के साथ वेस्टइंडीज (WI vs IND) के खिलाफ वनडे सीरीज की शुरुआत की है। केंसिंग्टन ओवल के मैदान पर खेले गए तीन मैचों की सीरीज के पहले मुकाबले को रोहित शर्मा की टीम ने 5 विकेट से अपने नाम कर लिया। कुलदीप यादव (Kuldeep Yadav) और रविंद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) ने फिरकी का जादू चलाते हुए मिलकर सात विकेट चटकाए और वेस्टइंडीज को सिर्फ 114 रन पर ढेर कर दिया। वेस्टइंडीज ने अपने अंतिम सात विकेट 26 रन पर गंवाए। भारतीय टीम ने लक्ष्य को हल्के में लिया लेकिन पिच में स्पिनर के लिए मदद थी। रोहित और विराट अपने नंबर पर बैटिंग करने नहीं आए। 97 के स्कोर पर भारत ने 5 विकेट खो दिए थे। इसके बाद रोहित शर्मा क्रीज पर आए। टीम ने 23वें ओवर में मैच को अपने नाम कर लिया।

शुरुआत से ही भारतीय गेंदबाजों का दबदबा

रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। हार्दिक पंड्या ने तीसरे ओवर में ही काइल मायर्स (2) को मिड ऑन पर कप्तान के हाथों कैच करा दिया। भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज में पदार्पण करने वाले एलिक एथनाज एक बार फिर अच्छी लय में नजर आए। उन्होंने हार्दिक की लगातार गेंदों पर छक्का और चौका जड़ने के बाद शार्दुल ठाकुर का स्वागत भी दो चौकों के साथ किया। मुकेश की गेंद पर कड़ा प्रहार करने की कोशिश में प्वाइंट पर जडेजा को कैच दे बैठे। उन्होंने 22 रन बनाए।

शार्दुल ठाकुर ने अगले ओवर में किंग (17) को बोल्ड करके वेस्टइंडीज का स्कोर तीन विकेट पर 45 रन किया। कप्तान होप और शिमरोन हेटमायर (11) ने चौथे विकेट के लिए 43 रन जोड़कर पारी को संभालने की कोशिश की। होप अच्छी लय में नजर आए और उन्होंने कुछ अच्छी बाउंड्री लगाई। लेकिन फिर रविंद्र जडेजा ने दो ओवर में हेटमायर, रोवमैन पावेल (04) और रोमारियो शेपर्ड (0) को आउट करके वेस्टइंडीज की वापसी की उम्मीदों को तोड़ा।

कुलदीप ने समेट दी पारी

कुलदीप ने अपने पहले ही ओवर में डोमिनिक ड्रेक्स (3) को एलबीडब्ल्यू किया, जिससे वेस्टइंडीज का स्कोर तीन विकेट पर 88 रन से सात विकेट पर 99 रन हो गया। फिर कुलदीप ने यानिक कारियाह (03) को आउट किया। होप ने जडेजा पर छक्का जड़ा लेकिन कुलदीप की गेंद पर रिवर्स स्वीप खेलने की कोशिश में एलबीडब्ल्यू हो गए। कुलदीप ने इसी ओवर की अंतिम गेंद पर जेडन सील्स को आउट कर वेस्टइंडीज की पारी को 23वें ओवर में ही समेट दिया।

बाएं हाथ के चाइनामैन स्पिनर कुलदीप ने सिर्फ छह रन देकर चार जबकि बाएं हाथ के जडेजा ने 37 रन देकर तीन विकेट चटकाए। शार्दुल ठाकुर, हार्दिक पंड्या और मुकेश कुमार ने भी एक-एक विकेट चटकाया। कप्तान शाई होप 43 रन बनाकर वेस्टइंडीज के शीर्ष स्कोरर रहे।

ईशान और गिल ने की ओपनिंग

भारतीय टीम के लिए रोहित शर्मा ओपनिंग करने नहीं उतरे। शुभमन गिल के सात ईशान किशन मैदान पर आए। ईशान ने तेज शुरुआत की लेकिन गिल खुलकर नहीं खेल पाए। 16 गेंदों पर 7 रन बनाने के बाद वह जायेड सील्स का शिकार बन गए। तीसरे नंबर पर उतरे सूर्यकुमार यादव ने 19 रनों की पारी खेली। स्वीप शॉट खेलने की कोशिश में वह गुडाकेश मोती की गेंद पर एलबीडब्ल्यू हुए। पिछले तीन वनडे में गोल्डन डक हुए सूर्या ने अपनी पारी में 3 चौके और एक छक्का मारा। हार्दिक पंड्या बदकिस्तम रहे। ईशान किशन का शॉट गेंदबाज से नहीं रुका और विकेट से जा टकराया। उस समय तक हार्दिक क्रीज के अंदर नहीं आ पाए थे। उन्होंने 5 रन बनाए।

इसके बाद भी रविंद्र जडेजा क्रीज पर आए। इस बीच ईशान किशन ने अपनी फिफ्टी पूरी की। बड़ा शॉट खेलने की कोशिश में वह भी 52 रन बनाकर आउट हो गए। छठे नंबर पर आए शार्दुल सिर्फ एक रन बना सके। इसके बाद कप्तान रोहित शर्मा क्रीज पर उतरे। स्पिन गेंदबाजों के लिए पिच में मदद थी और रन बनाना आसान नहीं था। लेकिन रोहित और जडेजा ने मिलकर भारत को 23वें ओवर में लक्ष्य तक पहुंचा दिया। रोहित ने 12 और जडेजा ने 16 रनों की नाबाद पारी खेली।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 26 June 2026
नई दिल्ली: इंग्लैंड के खिलाफ ट्रेंट ब्रिज में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच के पहले दिन न्यूजीलैंड के ओपनिंग बल्लेबाजों ने इतिहास रच दिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने…
 26 June 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तानी बल्लेबाज गुल फिरोजा को विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप-ए मैच के दौरान आईसीसी आचार संहिता के 'लेवल 1' के उल्लंघन का दोषी पाया गया है,…
 26 June 2026
नई दिल्ली: मेजर लीग क्रिकेट 2026 में ऑकलैंड कोलिसीअम के मैदान पर सिएटल ऑर्कास और वाशिंगटन फ्रीडम के बीच खेले गए मुकाबले में रनों की ऐसी बारिश हुई जिसने फैंस…
 26 June 2026
गॉल: भारत ए और श्रीलंका ए के बीच गाले में खेले जा रहे पहले चार दिवसीय अनाधिकारिक टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम ने अपनी स्थिति बेहद मजबूत कर…
 24 June 2026
नई दिल्ली: एफआईएच प्रो लीग में मंगलवार को भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला खेला गया। इस मैच के शुरू होने से पहले दोनों ही देशों का राष्ट्रगान हुआ। इस…
 24 June 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2027 से पहले दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स ने एक बड़ी ट्रेड डील हुई है। इसके तहत विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत दिल्ली कैपिटल्स चले गए हैं।…
 24 June 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट के दिग्गज विराट कोहली और रोहित शर्मा को लेकर चर्चा है कि दोनों खिलाड़ी अगले साल होने वाले वनडे वर्ल्ड कप के लिए टीम का हिस्सा…
 24 June 2026
नई दिल्ली: महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 में ऑस्ट्रेलिया का दबदबा देखने को मिल रहा है। 23 जून को पाकिस्तान को मात देकर टीम ने सेमीफनल की ओर मजबूती से…
 24 June 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज और पूर्व कप्तान रोहित शर्मा को भारत के चौथे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्मश्री से सम्मानित किया गया। 23 जून को दिल्ली में…
Advt.