रोहित शर्मा vs राशिद खान तो शुभमन गिल को टक्कर देंगे आकाश मधवाल, मुंबई इंडियंस-गुजरात टाइटंस में आज जंग है भारी

Updated on 26-05-2023 08:02 PM
डिफेंडिंग चैंपियन गुजरात टाइटंस और 5 बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस (GT vs MI) के बीच आईपीएल 2023 (IPL 2023) का दूसरा क्वॉलिफायर होना है। यह मैच नरेंद्र मोदी स्टेडियम पर खेला जाएगा। दोनों ही टीमें फॉर्म में चल रही हैं और इसी वजह से मुकाबला रोमांचक होने की पूरी उम्मीद है। इस मैच में कई खिलाड़ियों की आपस में भिड़ंत होगी। इनके भिड़ंत से ही मैच का नतीजा तय होगा। चलिए हम उन भिड़ंत के बारे में आपको बताते हैं।

डेविड मिलर vs क्रिस जॉर्डन

आईपीएल में डेविड मिलर ने क्रिस जॉर्डन के खिलाफ 21 गेंदों पर बिना आउट हुए 36 रन बनाए हैं। टी20 इंटरनेशनल में भी जॉर्डन के खिलाफ उनका स्ट्राइक रेट 161 का है। वनडे में तो यह 218 का है। ऐसे में जब डेथ ओवर में दोनों की टक्कर होगी तो मुंबई इंडियंस को सचेत रहना होगा।

शुभमन गिल vs आकाश मधवाल

आकाश मधवाल और शुभमन गिल की अभी तक सिर्फ एक ही बार टक्कर हुई है। गिल बेहतरीन फॉर्म में हैं तो मधवाल भी गेंद से कहर बरपा रहे। मुंबई और गुजरात के पहले मैच में मधवाल ने गिल का डंडा उड़ा दिया है। गिल को इस बार मधवाल से बचकर रहना होगा।

ईशान किशन vs मोहम्मद शमी

मुंबई इंडियंस के ओपनर ईशान किशन गुजरात के पेसर मोहम्मद शमी के खिलाफ स्ट्रगल करते हैं। शमी के खिलाफ 51 गेंदों पर ईशान ने 57 रन बनाए हैं। हालांकि इसके बाद भी शमी उन्हें एक बार भी आउट नहीं कर सके हैं। ऐसे में दोनों के सामने ही चुनौती रहने वाली है।

हार्दिक पंड्या vs पीयूष चावला

मुंबई इंडियंस के लिए पीयूष चावला कमाल की बॉलिंग कर रहे हैं। उनके सीधी टक्कर गुजरात के कप्तान हार्दिक पंड्या से हो सकती है। इस सीजन चावला उनका एक बार शिकार कर चुके हैं। 22 गेंदों पर अभी तक हार्दिक ने चावला के खिलाफ 46 रन बनाए हैं लेकिन 2 बार आउट भी हुए हैं। 2019 सीजन के एक मुकाबले को छोड़ दें तो चावला ही हार्दिक पर भारी पड़े हैं।

रोहित शर्मा vs राशिद खान

मुंबई इंडियंस के कप्तान को राशिद खान हमेशा परेशान करते हैं। आईपीएल में राशिद के खिलाफ रोहित ने 29 गेंदों का सामना किया है। इसपर उनके बल्ले से सिर्फ 26 रन निकले हैं। इस दौरान रोहित 4 बार अपना विकेट खो चुके हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
दुबई: महिला एशिया कप 2026 के फाइनल मुकाबले में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने श्रीलंका को 72 रनों से रौंदकर 8वीं बार एशिया कप का खिताब अपने नाम किया। लेकिन…
 14 September 2026
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ 27 सितंबर से शुरू होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का चयन 16 सितंबर को नई दिल्ली में होने की…
 14 September 2026
जर्मनी के दिग्गज टेनिस स्टार अलेक्जेंडर ज्वेरेव ने न्यू यॉर्क के आर्थर ऐश स्टेडियम में इतिहास रच दिया है। यूएस ओपन 2026 के मेन्स सिंगल्स खिताबी मुकाबले में ज्वेरेव ने…
 14 September 2026
नई दिल्ली: महिला एशिया कप 2026 के फाइनल में भारतीय महिला क्रिकेट टीम द्वारा एशियन क्रिकेट काउंसिल के अध्यक्ष और पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी के हाथों से विजेता…
 14 September 2026
नई दिल्ली: नियति की पटकथा भी कितनी अजीब होती है। कभी जिस खिलाड़ी ने अपने खून-पसीने से घरेलू क्रिकेट की पिच को सींचा, हजार-दो हजार नहीं बल्कि 11 हजार से…
 08 September 2026
क्रिकेट के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने लोनावला में करीब 3.86 एकड़ जमीन खरीदी है। बताया जा रहा है कि इस पूरी डील की कीमत करीब 70 करोड़ रुपये है।…
 08 September 2026
दुबई: पाकिस्तान की टीम महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। ग्रुप राउंड के अपने आखिरी मैच में पाकिस्तान ने हांगकांग को 72 रनों के बड़े अंतर…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत ने 2027 साउथ एशियन गेम्स में भाग लेने के लिए अपने खिलाड़ियों को पाकिस्तान जाने की सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। दोनों देशों के बीच रिश्ते तल्ख…
 08 September 2026
नई दिल्ली: दलीप ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में टीम से बाहर किए जाने के बाद करुण नायर ने शानदार शतक लगाया और टीम मैनेजमेंट को करारा जवाब दिया। वह साउथ…
Advt.