शाहिद अफरीदी के महारिकॉर्ड को चकनाचूर करेंगे रोहित शर्मा, हिटमैन के सिर चढ़ेगा एक और ताज

Updated on 29-11-2025 01:07 PM
रांची: भारतीय टीम साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज की शुरुआत 30 नवंबर को होने वाली है। पहली मुकाबला रांची में खेला जाएगा। इस सीरीज में टीम इंडिया को दो दिग्गज खिलाड़ी रोहित शर्मा और विराट कोहली भी हिस्सा लेंगे। ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रोहित का बल्ला जमकर बोला था। उन्होंने एक शतक और एक फिफ्टी ठोकी थी। इसकी वजह से उन्हें प्लेयर ऑफ द सीरीज का अवॉर्ड भी मिला था।

वनडे के सिक्सर किंग बनेंगे रोहित

रोहित शर्मा के पास वनडे क्रिकेट का सिक्सर किंग बनने का मौका है। वह इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के मारने वाले बल्लेबाज हैं। हालांकि वनडे क्रिकेट की लिस्ट में वह दूसरे नंबर पर हैं। 268 पारियों में रोहित के बल्ले से 349 छक्के निकले हैं। इस लिस्ट में पहले नंबर पर पाकिस्तान के शाहिद अफरीदी हैं। 369 पारियों में अफरीदी ने 351 छक्के मारे थे। यानी तीन छक्के मारते ही रोहित शर्मा लिस्ट में पहले नंबर पर पहुंच जाएंगे।

इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे आगे रोहित

रोहित ने 2007 में भारत के लिए डेब्यू किया था। वह टेस्ट के साथ ही टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं। टेस्ट में उनके नाम 88 तो टी20 इंटरनेशनल में 205 छक्के हैं। टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में वह 200 से ज्यादा छक्के मारने वाले एकमात्र बल्लेबाज हैं। इंटरनेशनल क्रिकेट में उनके नाम 535 पारियों में 642 छक्के हैं। वेस्टइंडीज के क्रिस गेल 551 पारियों में 553 छक्कों के साथ लिस्ट में दूसरे नंबर पर काबिज हैं।

रिकॉर्ड जल्द तो नहीं टूट रहा

एक्टिव बल्लेबाजों में वनडे क्रिकेट में रोहित शर्मा के बाद जोस बटलर का नाम आता है। इंग्लैंड के पूर्व कप्तान के नाम वनडे में 182 छक्के हैं। यानी उन्होंने रोहित से करीब आधे छक्के ही मारे हैं। इंटरनेशनल क्रिकेट में भी रोहित के बाद बटलर ही हैं। उन्होंने 387 छक्के मारे हैं। यही वजह है कि रोहित का रिकॉर्ड तोड़ना किसी के लिए आसान नहीं होगा।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
क्रिकेट के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने लोनावला में करीब 3.86 एकड़ जमीन खरीदी है। बताया जा रहा है कि इस पूरी डील की कीमत करीब 70 करोड़ रुपये है।…
 08 September 2026
दुबई: पाकिस्तान की टीम महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। ग्रुप राउंड के अपने आखिरी मैच में पाकिस्तान ने हांगकांग को 72 रनों के बड़े अंतर…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत ने 2027 साउथ एशियन गेम्स में भाग लेने के लिए अपने खिलाड़ियों को पाकिस्तान जाने की सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। दोनों देशों के बीच रिश्ते तल्ख…
 08 September 2026
नई दिल्ली: दलीप ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में टीम से बाहर किए जाने के बाद करुण नायर ने शानदार शतक लगाया और टीम मैनेजमेंट को करारा जवाब दिया। वह साउथ…
 05 September 2026
नई दिल्ली: 15 साल के भारतीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी इस समय सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि क्रिकेट जगत में सबसे चर्चित खिलाड़ियों में से एक बने हुए हैं। दलीप ट्रॉफी…
 05 September 2026
दुबई: महिला एशिया कप 2026 में आज, शनिवार 5 सितंबर को भारत और पाकिस्तान के बीच हाई-वोल्टेज मुकाबला खेला जाना है। हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम…
 05 September 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) में जारी उथल-पुथल और अजीबोगरीब फैसलों को लेकर पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज राशिद लतीफ ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। इंग्लैंड के खिलाफ शुरुआती दो टेस्ट…
 05 September 2026
नई दिल्ली: भारत के प्रमुख घरेलू टूर्नामेंट दलीप ट्रॉफी का फाइनल रविवार से होना है। चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में साउथ जोन और ईस्ट जोन के बीच खेला जाएगा। साउथ…
 04 September 2026
दुबई: सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना के तेजतर्रार शतक के बाद दीप्ति शर्मा की अगुआई में गेंदबाजों के उम्दा प्रदर्शन से भारत महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गया…
Advt.