5 रन की हार पर भड़के रोहित शर्मा, 3 गेंदबाजों को सरेआम पिलाई डांट

Updated on 17-05-2023 07:49 PM
लखनऊ: मुंबई के बल्लेबाज टिम डेविड ने जो कमाल राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ किया था वह उसे मंगलवार रात लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ दोहरा नहीं सके। उनके क्रीज पर रहते मुंबई की टीम अंतिम ओवर में 11 रन के लक्ष्य को हासिल नहीं कर सकी। इसे हासिल करने में उनके आगे बाधा बनकर आए मोहसिन खान। अपने पहले ही ओवर में 13 रन लुटवा देने वाले बाएं हाथ के इस तेज गेंदबाज को कप्तान क्रुणाल पंड्या ने डेविड और कैमरून ग्रीन के खिलाफ मैच के अंतिम ओवर में 11 रन के बचाव की जिम्मेदारी दी।

मोहसिन ने इस जिम्मेदारी को बखूबी निभाया और सिर्फ पांच रन ही दिए, जिससे मुंबई की टीम 178 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 172/5 के स्कोर तक ही पहुंच सकी। इस जीत के साथ लखनऊ की टीम 15 अंक के साथ तीसरे पर पहुंच गई जबकि मुंबई की टीम फिसलकर पांचवें पर पहुंच गई। लखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ अच्छी शुरुआत के बावजूद पांच रन से हारने वाली मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने हार का ठीकरा गेंदबाजों पर फोड़ते हुए कहा कि आखिरी तीन ओवरों में रन लुटाना महंगा पड़ा।
इन 3 गेंदबाजों ने आखिरी ओवर में लुटाए थे जमकर रन
  • क्रिस जॉर्डन: 18वें ओवर में 24 रन
  • जेसन बेहरेनडॉफ: 19वें ओवर में 15 रन
  • आकाश मधवाल: 20वें ओवर में 15 रन

लखनऊ ने शुरुआती झटकों से उबरते हुए 20 ओवर में तीन विकेट पर 177 रन बना डाले। मुंबई के गेंदबाजों ने आखिरी तीन ओवर में 54 रन दे दिये। जवाब में मुंबई की टीम पांच विकेट पर 172 रन ही बना सकी। रोहित ने मैच के बाद कहा, ‘हम अच्छा खेले ही नहीं। कुछ पल आए थे जिन्हें भुनाना चाहिए था लेकिन ऐसा नहीं हो सका। दुर्भाग्यपूर्ण रहा लेकिन हमें मनोबल ऊंचा रखना होगा।’

पहले विकेट की साझेदारी में ईशान किशन के साथ 58 गेंद में 90 रन जोड़ने वाले रोहित ने कहा, ‘हमने पिच का अच्छा आकलन किया था। यह पहले की तरह नहीं थी और बल्लेबाजी के लिए अच्छी थी। हमने दूसरे हाफ में लय खो दी। गेंदबाजी में भी आखिरी तीन ओवर में काफी रन दे डाले।’ प्लेऑफ में पहुंचने की संभावना के बारे में उन्होंने कहा, ‘मुझे नहीं पता कि आंकड़े क्या कहते हैं। हमें अगला मैच हर हालत में जीतना है।’

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
दुबई: महिला एशिया कप 2026 के फाइनल मुकाबले में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने श्रीलंका को 72 रनों से रौंदकर 8वीं बार एशिया कप का खिताब अपने नाम किया। लेकिन…
 14 September 2026
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ 27 सितंबर से शुरू होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का चयन 16 सितंबर को नई दिल्ली में होने की…
 14 September 2026
जर्मनी के दिग्गज टेनिस स्टार अलेक्जेंडर ज्वेरेव ने न्यू यॉर्क के आर्थर ऐश स्टेडियम में इतिहास रच दिया है। यूएस ओपन 2026 के मेन्स सिंगल्स खिताबी मुकाबले में ज्वेरेव ने…
 14 September 2026
नई दिल्ली: महिला एशिया कप 2026 के फाइनल में भारतीय महिला क्रिकेट टीम द्वारा एशियन क्रिकेट काउंसिल के अध्यक्ष और पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी के हाथों से विजेता…
 14 September 2026
नई दिल्ली: नियति की पटकथा भी कितनी अजीब होती है। कभी जिस खिलाड़ी ने अपने खून-पसीने से घरेलू क्रिकेट की पिच को सींचा, हजार-दो हजार नहीं बल्कि 11 हजार से…
 08 September 2026
क्रिकेट के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने लोनावला में करीब 3.86 एकड़ जमीन खरीदी है। बताया जा रहा है कि इस पूरी डील की कीमत करीब 70 करोड़ रुपये है।…
 08 September 2026
दुबई: पाकिस्तान की टीम महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। ग्रुप राउंड के अपने आखिरी मैच में पाकिस्तान ने हांगकांग को 72 रनों के बड़े अंतर…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत ने 2027 साउथ एशियन गेम्स में भाग लेने के लिए अपने खिलाड़ियों को पाकिस्तान जाने की सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। दोनों देशों के बीच रिश्ते तल्ख…
 08 September 2026
नई दिल्ली: दलीप ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में टीम से बाहर किए जाने के बाद करुण नायर ने शानदार शतक लगाया और टीम मैनेजमेंट को करारा जवाब दिया। वह साउथ…
Advt.