Rohit Sharma ने शतक जड़कर रचा इतिहास, किया वो कारनामा जो कोहली और धोनी भी नहीं कर सके

Updated on 10-02-2023 07:38 PM
नागपुर: भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने ऑस्ट्रेलिया (IND vs AUS) के खिलाफ नागपुर टेस्ट में शतक जड़ दिया है। सलामी बल्लेबाज करने उतरे रोहित ने टेस्ट मैच के दूसरे दिन लंच के बाद 171 गेंदों पर अपना 9वां टेस्ट शतक पूरा किया। यह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उनका पहला ही टेस्ट शतक है। उन्होंने 14 चौके और दो छक्कों की मदद से अपना शतक बनाया। कप्तान के रूप में रोहित का यह पहला टेस्ट शतक है। पिछले साल ही विराट कोहली के पद छोड़ने के बाद रोहित को भारतीय टेस्ट टीम की भी कप्तानी मिली थी।

कप्तान के रूप में तीनों फॉर्मेट में शतक

रोहित शर्मा ने कप्तान के रूप में इंटरनेशनल क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में शतक ठोक दिया है। वह ऐसा करने वाले भारत के पहले कप्तान हैं। विराट कोहली और महेंद्र सिंह धोनी जैसे दिग्गज भी यह कारनामा नहीं कर पाए थे। 2017 में रोहित ने पहली बार वनडे और टी20 में कप्तानी की थी। अपनी पहली सीरीज में उन्होंने वनडे में श्रीलंका के खिलाफ 208 रन बनाए थे। उसी दौरे के टी20 मुकाबले में रोहित के बल्ले से 118 रनों की पारी खेली थी। इंटरनेशनल क्रिकेट में रोहित से पहले तीन ही कप्तान ऐसा कर पाए हैं। इसमें श्रीलंका के तिलकरत्ने दिलशान, दक्षिण अफ्रीका के फाफ डु प्लेसिस और पाकिस्तान के बाबर आजम का नाम शामिल है। अब रोहित शर्मा का नाम भी इसमें शामिल हो गया है।

पिच पर जूझ रहे सभी बल्लेबाज

बल्लेबाजी के लिए मुश्किल पिच पर रोहित ने पहली गेंद से ही अटैक किया। उन्होंने भारतीय पारी के पहले ही ओवर में दुनिया के नंबर एक टेस्ट गेंदबाज पैट कमिंस को 3 चौके मारे थे। उन्होंने सिर्फ 66 गेंदों पर अपनी फिफ्टी पूरी की थी। लेकिन मैच के दूसरे दिन रोहित ने धीमी गति से रन बनाए। नागपुर की पिच पर ऑस्ट्रेलिया का कोई बल्लेबाज फिफ्टी भी नहीं लगा पाया। भारीतय बल्लेबाजों में भी सभी रन बनाने के लिए जूझ रहे हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
क्रिकेट के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने लोनावला में करीब 3.86 एकड़ जमीन खरीदी है। बताया जा रहा है कि इस पूरी डील की कीमत करीब 70 करोड़ रुपये है।…
 08 September 2026
दुबई: पाकिस्तान की टीम महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। ग्रुप राउंड के अपने आखिरी मैच में पाकिस्तान ने हांगकांग को 72 रनों के बड़े अंतर…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत ने 2027 साउथ एशियन गेम्स में भाग लेने के लिए अपने खिलाड़ियों को पाकिस्तान जाने की सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। दोनों देशों के बीच रिश्ते तल्ख…
 08 September 2026
नई दिल्ली: दलीप ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में टीम से बाहर किए जाने के बाद करुण नायर ने शानदार शतक लगाया और टीम मैनेजमेंट को करारा जवाब दिया। वह साउथ…
 05 September 2026
नई दिल्ली: 15 साल के भारतीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी इस समय सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि क्रिकेट जगत में सबसे चर्चित खिलाड़ियों में से एक बने हुए हैं। दलीप ट्रॉफी…
 05 September 2026
दुबई: महिला एशिया कप 2026 में आज, शनिवार 5 सितंबर को भारत और पाकिस्तान के बीच हाई-वोल्टेज मुकाबला खेला जाना है। हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम…
 05 September 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) में जारी उथल-पुथल और अजीबोगरीब फैसलों को लेकर पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज राशिद लतीफ ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। इंग्लैंड के खिलाफ शुरुआती दो टेस्ट…
 05 September 2026
नई दिल्ली: भारत के प्रमुख घरेलू टूर्नामेंट दलीप ट्रॉफी का फाइनल रविवार से होना है। चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में साउथ जोन और ईस्ट जोन के बीच खेला जाएगा। साउथ…
 04 September 2026
दुबई: सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना के तेजतर्रार शतक के बाद दीप्ति शर्मा की अगुआई में गेंदबाजों के उम्दा प्रदर्शन से भारत महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गया…
Advt.