फिर 'गजनी' बन गए रोहित शर्मा, साथी खिलाड़ियों ने ताली बजाकर टीम बस में लिए मजे

Updated on 18-09-2023 02:00 PM
कोलंबो: भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) कब क्या भूल जाएं ये किसी को नहीं पता। विराट कोहली ने कई सालों पहले एक इंटरव्यू में कहा भी था कि रोहित को कुछ भी भूल सकते हैं। इसी साल जनवरी में रोहित शर्मा टॉस के बाद ये भूल गए कि उन्हें पहले बैटिंग करनी है या बॉलिंग। कुछ सेकेंड सोचने के बाद उन्होंने अपना फैसला बताया। अब एशिया कप 2023 (Asia Cup 2023) में भी रोहित का गजनी अवतार देखने को मिला है।

अपना पासपोर्ट भूले रोहित

मुंबई के खिलाड़ी कल रात को ही कोलंबो से निकल गए। कप्तान रोहित शर्मा ने सबसे अंत में बोर्ड किया। तब उन्हें याद आया कि रोहित अपना पासपोर्ट ही भूल गए हैं। जब साथी खिलाड़ियों को इसका पता चला तो वह ताली बजाने लगे। ऐसे में रोहित शर्मा क्लूलेस नजर आ रहे थे। फिर टीम के सपोर्ट स्टाफ मेंबर ने उन्हें उनका पासपोर्ट लाकर दिया। इसके बाद बस निकल पाई।

दूसरी बार रोहित ने बनाया चैंपियन

रोहित शर्मा की कप्तानी में भारत ने दूसरी बार एशिया कप का खिताब जीता है। 2018 में विराट कोहली टीम के नियमित कप्तान थे, लेकिन वह एशिया कप खेलने नहीं गए। तब रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम ने यूएई में एशिया कप खेला था। फाइनल में बांग्लादेश को हराकर भारत ने खिताब जीता था। अब टीम ने श्रीलंका को 10 विकेट से हराकर टूर्नामेंट को अपने नाम कर लिया है।

अगले महीने से वर्ल्ड कप

भारत की मेजबानी में अगले महीने से वर्ल्ड कप 2023 खेला जाना है। भारतीय टीम ने आखिरी बार 2011 में वर्ल्ड कप और 2013 में आईसीसी ट्रॉफी जीती थी। भारतीय फैंस उम्मीद करेंगे कि एशिया कप की तरह रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम वर्ल्ड कप का खिताब भी जीत ले। भारतीय टीम वर्ल्ड कप से पहले ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलेगी। 8 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ही टीम इंडिया अपना वर्ल्ड कप अभियान शुरू करेगी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 June 2026
बेलफास्ट: आयरलैंड के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में भारतीय टीम की 34 रनों की करारी शिकस्त के बाद टीम कॉम्बिनेशन को लेकर बहस तेज हो गई है। नए कप्तान श्रेयस…
 27 June 2026
बेलफास्ट: भारतीय क्रिकेट टीम के लिए आयरलैंड दौरा उम्मीदों के मुताबिक शुरू नहीं हुआ। स्टार बल्लेबाज श्रेयस अय्यर के टी20 कप्तानी डेब्यू मैच में भारतीय टीम को करारी शिकस्त का…
 27 June 2026
नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप 'आई' मुकाबले में सेनेगल ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए इराक को 5-0 से रौंदा। इस जीत के साथ ही सेनेगल ने राउंड…
 27 June 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज ओपनिंग बल्लेबाज रोहित शर्मा आगामी 14 जुलाई से एजबेस्टन में इंग्लैंड के खिलाफ शुरू हो रही तीन मैचों की वनडे…
 27 June 2026
नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीतने के बाद पहली बार मैदान पर उतरी भारतीय क्रिकेट टीम को आयरलैंड के खिलाफ अपने पहले ही मुकाबले में 34 रनों की…
 26 June 2026
नई दिल्ली: इंग्लैंड के खिलाफ ट्रेंट ब्रिज में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच के पहले दिन न्यूजीलैंड के ओपनिंग बल्लेबाजों ने इतिहास रच दिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने…
 26 June 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तानी बल्लेबाज गुल फिरोजा को विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप-ए मैच के दौरान आईसीसी आचार संहिता के 'लेवल 1' के उल्लंघन का दोषी पाया गया है,…
 26 June 2026
नई दिल्ली: मेजर लीग क्रिकेट 2026 में ऑकलैंड कोलिसीअम के मैदान पर सिएटल ऑर्कास और वाशिंगटन फ्रीडम के बीच खेले गए मुकाबले में रनों की ऐसी बारिश हुई जिसने फैंस…
 26 June 2026
गॉल: भारत ए और श्रीलंका ए के बीच गाले में खेले जा रहे पहले चार दिवसीय अनाधिकारिक टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम ने अपनी स्थिति बेहद मजबूत कर…
Advt.