रोहित बोले- राहुल-पंत में से एक को चुनना मुश्किल:हमारा फोकस इंग्लैंड और चैंपियंस ट्रॉफी पर; पहला वनडे नागपुर में

Updated on 06-02-2025 12:53 PM

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने मैच से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि उनका पूरा फोकस इंग्लैंड और चैंपियंस ट्रॉफी के मैचों पर हैं। बुधवार को रोहित के क्रिकेटिंग फ्यूचर को लेकर जब सवाल किया गया तब वे बोले, अभी मेरे करियर के बारे में बात करना सही नहीं है। मैं आने वालों मैचों की तैयारी कर रहा हूं।

भारत 6 फरवरी को इंग्लैंड के खिलाफ नागपुर में पहला वनडे खेलेगा। चैंपियंस ट्रॉफी की तैयारियों को पुख्ता करने के लिए टीम के पास यही आखिरी मौका होगा। ऐसे में टीम का कॉम्बिनेशन तय करना कप्तान रोहित के लिए सबसे बड़ा सवाल होगा।

मैं अपने क्रिकेटिंग फ्यूचर पर बात करने के लिए यहां नहीं हूं 

रोहित ने मैच से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, यहां मेरे भविष्य के बारे में बात करना सही नहीं है। इस महीने 3 वनडे और चैंपियंस ट्रॉफी होनी है। मेरे क्रिकेटिंग फ्यूचर पर कई रिपोर्ट चलती आ रही हैं और मैं उन रिपोर्ट्स पर स्पष्टीकरण देने के लिए यहां नहीं बैठा हूं।

भारतीय कप्तान ने आगे कहा, मेरे लिए इंग्लैंड के खिलाफ 3 मैच और चैंपियंस ट्रॉफी बहुत महत्वपूर्ण हैं। मेरा ध्यान इन खेलों पर है और मैं देखूंगा कि उसके बाद क्या होता है।

रोहित के प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें...

उतार-चढ़ाव का कई बार सामना किया

 37 साल के रोहित पिछले कुछ समय से खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं। ऑस्ट्रेलिया में हुई बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी की 5 पारियों में 6.20 की औसत से उन्होंने केवल 31 रन बनाए थे। हाल ही में ऐसी रिपोर्ट्स सामने आई थी, जिसमें BCCI ने उन्हें चैंपियंस ट्रॉफी के बाद अपनी भविष्य की योजनाओं के बारे में बताने के लिए कहा था। रोहित ने कहा, वनडे एक अलग फॉर्मेट हैं। क्रिकेटर के रूप में उतार-चढ़ाव आते रहेंगे और मैंने अपने करियर में कई बार इनका सामना किया है। यह मेरे लिए कोई नई बात नहीं है। हम जानते हैं कि हर दिन एक नया दिन है, हर सीरीज एक नई सीरीज है

मेरे लिए पीछे देखने का कोई कारण नहीं

 टेस्ट क्रिकेट में खराब फॉर्म के प्रश्न पर रोहित ने कहा, मैं चुनौती का इंतजार कर रहा हूं, यह नहीं देख रहा हूं कि बीते दिन में क्या हुआ है। मेरे पास पीछे देखने का कोई कारण नहीं है। यह महत्वपूर्ण है कि मैं अपने फ्यूचर को इम्पोर्टेंस दूं।

राहुल और पंत में से एक को चुनना मुश्किल

 भारत ने 2023 वर्ल्ड कप के बाद साउथ अफ्रीका और श्रीलंका के खिलाफ केवल दो वनडे सीरीज खेली हैं। रोहित ने कहा, टीम के खिलाड़ी अपने रोल और रिस्पाॉन्सिबिलिटी को अच्छी तरह समझते हैं। राहुल और पंत में से किसी एक को चुनना बहुत मुश्किल है। राहुल ने 2023 वर्ल्ड कप के समय शानदार विकेटकीपिंग और बैटिंग की थी। हम इनमें से किसी एक को ही प्लेइंग-XI में शामिल कर सकते हैं। दोनों अपने दम पर किसी भी मैच को जिता सकते हैं।

वरुण हमारे प्लान में शामिल

 भारत ने वरुण चक्रवर्ती को वनडे टीम में शामिल किया है। उन पर रोहित ने कहा कि इन-फॉर्म मिस्ट्री स्पिनर को खेलने का मौका मिल सकता है। उन्होंने शानदार परफॉर्म किया है। अभी, हम इस बारे में नहीं सोच रहे हैं कि उन्हें (चैंपियंस ट्रॉफी में) ले जाएं या नहीं, लेकिन वे हमारे फ्यूचर प्लान का हिस्सा हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 02 July 2026
नई दिल्ली: बारिश की वजह से भारत और इंग्लैंड के बीच पहला टी20 मैच पूरा नहीं हो सका। चेस्टर ली स्ट्रीट में खेले गए इस मुकाबले में टीम इंडिया के…
 02 July 2026
अटलांटा: फीफा विश्व कप 2026 में इंग्लैंड की फुटबॉल टीम उलटफेर का शिकार होने से बाल-बाल बच गई। डीआर कांगो के खिलाफ मैच के 74वें मिनट तक इंग्लिश टीम पीछे…
 02 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में एक और ऐतिहासिक रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। उन्होंने फुल मेंबर देशों के खिलाड़ियों में सबसे कम…
 02 July 2026
चेस्टर ली स्ट्रीट: आयरलैंड से 2-0 की शर्मनाक हार के बाद टीम इंडिया को श्रेयस अय्यर की कप्तानी में पहली जीत मिलने वाली थी। लेकिन कुदरत को कुछ और ही…
 02 July 2026
लॉस एंजिल्स: बॉलीवुड सुपरस्टार और नाइट राइडर्स फ्रेंचाइजी के को-ओनर शाहरुख खान ने अमेरिका में क्रिकेट के इतिहास का एक नया अध्याय लिख दिया है। कैलिफोर्निया के पोमोना में LA…
 02 July 2026
नई दिल्ली: 15 साल के वैभव सूर्यवंशी के इंटरनेशनल डेब्यू का इंतजार थोड़ा और लंबा हो गया है। आयरलैंड के खिलाफ दोनों मैचों में बेंच पर बैठने के बाद, फैंस…
 02 July 2026
चेन्नई: आईपीएल 2026 के निराशाजनक सीजन के बाद मुंबई इंडियंस के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या एक बार फिर आईपीएल ट्रेड विंडो के सबसे बड़े नाम बनकर उभरे हैं। रिपोर्ट्स के…
 01 July 2026
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी मौजूदा समय में दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट सुपरस्टार नजर आते हैं। वे जहां जाते हैं उनके चाहने वाले पीछे-पीछे अपना कैमरा ले आते हैं। कई…
 01 July 2026
नई दिल्ली: आयरलैंड के खिलाफ हाल ही में खेली गई दो मैचों की टी20 सीरीज में भारतीय टीम को मिली 2-0 की ऐतिहासिक हार के बाद टीम के प्रदर्शन पर…
Advt.