‘TDP नेताओं की VSR से नजदीकी, एविएशन मिनिस्टर को हटाने की मांग’, प्लेन क्रैश को लेकर रोहित पवार का बड़ा आरोप

Updated on 19-02-2026 01:37 PM
पुणे: एनसीपी (एसपी) नेता रोहित पवार ने अजित पवार के प्लेन क्रैश मामले में बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि टीडीपी नेताओं की वीएसआर कंपनी के साथ नजदीकी है। उन्होंने जांच पूरी होने तक केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राममोहन नायडू किंजरापु को हटाने की मांग की है।

'रोहित सिंह के कई नेताओं के साथ अच्छे रिश्ते'

एनसीपी (एसपी) नेता रोहित पवार ने कहा कि वीएसआर के मालिक रोहित सिंह के कई नेताओं के साथ अच्छे रिश्ते हैं। उन्होंने कहा कि उनके न सिर्फ महाराष्ट्र के बल्कि टीडीपी के कई नेताओं के साथ भी अच्छे रिश्ते हैं। उन्होंने कहा कि रोहित सिंह की शादी में महाराष्ट्र और टीडीपी के कई नेता शामिल हुए थे। उन्होंने कहा कि एविएशन मिनिस्टर टीजीपी से हैं, जो कह रहे हैं कि एयरक्राफ्ट में कोई दिक्कत नहीं है। उन्होंने कहा कि हमें एतराज क्यों नहीं करना चाहिए। उन्होंने सवाल उठाया कि वीएसआप अभी भी क्यों चल रही है। उन्होंने कहा कि जांच पूरी होने तक एविएशन मिनिस्टर को हटा देना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि वीएसआर में कुछ ऐसे लोग हैं जो सरकार में कुछ लोगों के साथ मिले हुए हैं।

'वीएसआर डॉक्यूमेंट्स में हेराफेरी कर रही'

रोहित पवार ने दावा किया कि वीएसआर की मदद करने और उन्हें बचाने की जानबूझकर कोशिश की गई। अजित पवार के भतीजे रोहित पवार ने पूछा कि हमें पता चला है कि वीएसआर डॉक्यूमेंट्स में हेराफेरी कर रही है। उन्होंने कहा कि रोहित सिंह तो इंडिया में भी नहीं है, उन्हें देश से बाहर जाने जिया गया और हमें पता चला कि वह अमेरिका में हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि जांच पूरी होने से पहले उन्हें बाहर कैसे जाने दिया गया।

'एयरक्राफ्ट में जरूरत से ज्यादा फ्यूल'

रोहित पवार ने आरोप लगाया कि लियरजेट एयरक्राफ्ट के सीनियर पायलट को पर्सनल दिक्कतें थीं। उन्होंने दावा किया कि उन्हें "ब्लैकमेल" किया जा सकता था। रोहित पवार ने आरोप लगाया कि मुंबई से बारामती जाते समय एयरक्राफ्ट में जरूरत से ज्यादा फ्यूल था। उन्होंने कहा कि आपको इतने फ्यूल की जरूरत नहीं होती, इसके साथ ही एयरक्राफ्ट में गैर-कानूनी तरीके से फ्यूल ले जाया जा रहा था। उन्होंने कहा कि हमें शक है कि पायलट का इस्तेमाल एक्सीडेंट कराने के लिए किया गया है। उन्होंने कहा कि जब बारामती एयरपोर्ट पर लैंडिंग मुमकिन नहीं थी, तब भी पायलट ने प्लेन को लैंड करने की कोशिश की या यूं कहें कि जानबूझकर क्रैश किया और धमाका किया। उन्होंने प्लेन क्रैश में इंश्योरेंस एंगल का भी दावा किया। उन्होंने कहा कि एयरक्राफ्ट 35 करोड़ का था लेकिन उसका इंश्योरेंस 210 करोड़ का था। रोहित पवार के अनुसार, फाइनेंशियल मोटिव की भी जांच होनी चाहिए।

ब्लैक बॉक्स डैमेज होने पर उठाया सवाल

रोहित पवार ने एयरक्राफ्ट एक्सीडेंट इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो के इस दावे पर भी सवाल उठाया कि ब्लैक बॉक्स डैमेज हो गया था। उन्होंने कहा कि ब्लैक बॉक्स एयरक्राफ्ट के पिछले हिस्से में है, जिसे आग से कोई नुकसान नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि ब्लैक बॉक्स को 1,100 डिग्री सेल्सियस का तापमान झेलना चाहिए। उन्होंने कहा कि यहां वे दावा कर रहे हैं कि ब्लैक बॉक्स डैमेज हो गया है, लेकिन ब्लैक बॉक्स के पास कॉपर वायर सही-सलामत हैं। यह कैसे हो सकता है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
बैंगलुरू: इंडियन एयरफोर्स को आज (शुक्रवार) दो LCA मार्क-1 ट्रेनर एयरक्राफ्ट और तीन बेसिक ट्रेनर एयरक्राफ्ट HTT40 की डिलीवरी हो जाएगी। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की मौजूदगी में ये कार्यक्रम…
 18 September 2026
नई दिल्ली: पूर्व IPS अधिकारी और पुडुचेरी की पूर्व उपराज्यपाल किरण बेदी ने दिल्ली हाई कोर्ट में अर्जी दाखिल कर सत्य निकेतन में PG इमारत ढहने से 7 लोगों की…
 18 September 2026
नई दिल्ली: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के पूर्व ADC मेजर ऋषभ सिंह सांब्याल ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर अपना पेड सब्सक्रिप्शन मॉडल शुरू किया है, जिसके जरिए वे मोटी कमाई…
 18 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने जजों, एमिकस क्यूरी (अदालत के सलाहकार) और वकीलों के खिलाफ मिली बड़ी संख्या में गुमनाम शिकायतों को गंभीरता से लिया है। यह घटनाक्रम तब हुआ…
 18 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश में मात्र आधे घंटे का समय अंतराल है। बांग्लादेश की घड़ी भारत से आधे घंटे आगे है। लेकिन, बांग्लादेशी प्रधानमंत्री तारिक रहमान को प्रधानमंत्री नरेंद्र…
 18 September 2026
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मिले यादगार तोहफों की ई-नीलामी के आठवें एडिशन में बिक्री के लिए रखी गई चीजों में कर्नाटक से आई भगवान राम की चांदी की…
 18 September 2026
नई दिल्ली/बेंगलुरु: भारत के स्वदेशी हल्के लड़ाकू उन्नत विमान तेजस Mk1A में अब भी कई दिक्कतें रह गई हैं। हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) के CMD रवि के. ने गुरुवार को…
 18 September 2026
नई दिल्ली: मिडिल ईस्ट में तनाव कम होने का नाम नहीं ले रहा। इस बीच अमेरिकी कांग्रेस ने एक ऐसा कानून पारित क‍िया है, जिसके तहत रूस से तेल और…
 17 September 2026
श्रीधर वेम्बू (जोहो कॉरपोरेशन के संस्थापक और पूर्व सीईओ)भारत की तेजी से विकसित हो रही डीप टेक क्षमता के पीछे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दूरदृष्टि और प्रतिबद्धता का बड़ा योगदान…
Advt.