भारत धर्मशाला टेस्ट में 255 रन की बढ़त पर आया रोहित-गिल के शतक

Updated on 09-03-2024 01:18 PM

भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के आखिरी मुकाबले में 255 रन की मजबूत बढ़त हासिल कर ली है। धर्मशाला में भारतीय टीम ने दूसरे दिन स्टंप्स तक पहली पारी में 8 विकेट पर 473 रन बना लिए हैं। जसप्रीत बुमराह 19 और कुलदीप यादव 27 रन पर नाबाद हैं।

शुक्रवार को टीम इंडिया ने 135/1 के स्कोर से खेलना शुरू किया। कप्तान रोहित शर्मा ने 52 और शुभमन गिल ने 26 रन के निजी स्कोर से खेलना शुरू किया और लंच तक अपने-अपने शतक पूरे कर लिए।

रोहित शर्मा ने 103 और शुभगन गिल ने 110 रन की पारी खेली। फिर मिडिल ऑर्डर पर देवदत्त पडिक्कल (65 रन) और सरफराज खान (56 रन) ने अर्धशतक पारी खेलकर भारत को मजबूत बढ़त दिलाई।

रोहित-गिल की शतकीय साझेदारी
भारतीय कप्तान रोहित शर्मा 12वां, जबकि शुभमन गिल ने चौथा टेस्ट शतक जमाया। इन दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 171 रन की अहम साझेदारी की। इस साझेदारी के दम पर भारत ने आखिरी टेस्ट में मजबूत बढ़त हासिल की।

जब यह साझेदारी टूटी तक भारत पहली पारी में 57 रन की बढ़त हासिल कर चुका था। इस साझेदारी को इंग्लिश कप्तान बेन स्टोक्स ने भारतीय कप्तान रोहित शर्मा को बोल्ड करके तोड़ा।

मिडिल ऑर्डर में डेब्यूटेंट पडिक्कल और सरफराज के अर्धशतक
275 पर रोहित और 279 पर गिल के आउट होने के बाद डेब्यू मैच खेल रहे देवदत्त पडिक्कल और सरफराज खान ने मिडिल ऑर्डर पर अर्धशतकीय पारियां खेलकर भारत का स्कोर 350 रन के पार पहुंचा दिया।
दोनों ने चौथे विकेट के लिए 132 बॉल पर 97 रन की साझेदारी की। पडिक्कल ने 65 और सरफराज ने 56 रन का योगदान दिया।

ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा और ध्रुव जुरेल ने एक समान 15-15 रन बनाए। रविचंद्रन अश्विन शून्य पर आउट हुए। उन्हें टॉम हार्टले ने बोल्ड कर दिया।

शोएब बशीर ने झटके 4 विकेट, हार्टले को 2 सफलताएं
इंग्लिश स्पिनर शोएब बशीर ने भारत के चार बल्लेबाजों को आउट किया, जबकि टॉम हार्टले को दो सफलताएं मिलीं। एक-एक विकेट जेम्स एंडरसन और बेन स्टोक्स को मिला।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 June 2026
बेलफास्ट: आयरलैंड के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में भारतीय टीम की 34 रनों की करारी शिकस्त के बाद टीम कॉम्बिनेशन को लेकर बहस तेज हो गई है। नए कप्तान श्रेयस…
 27 June 2026
बेलफास्ट: भारतीय क्रिकेट टीम के लिए आयरलैंड दौरा उम्मीदों के मुताबिक शुरू नहीं हुआ। स्टार बल्लेबाज श्रेयस अय्यर के टी20 कप्तानी डेब्यू मैच में भारतीय टीम को करारी शिकस्त का…
 27 June 2026
नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप 'आई' मुकाबले में सेनेगल ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए इराक को 5-0 से रौंदा। इस जीत के साथ ही सेनेगल ने राउंड…
 27 June 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज ओपनिंग बल्लेबाज रोहित शर्मा आगामी 14 जुलाई से एजबेस्टन में इंग्लैंड के खिलाफ शुरू हो रही तीन मैचों की वनडे…
 27 June 2026
नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीतने के बाद पहली बार मैदान पर उतरी भारतीय क्रिकेट टीम को आयरलैंड के खिलाफ अपने पहले ही मुकाबले में 34 रनों की…
 26 June 2026
नई दिल्ली: इंग्लैंड के खिलाफ ट्रेंट ब्रिज में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच के पहले दिन न्यूजीलैंड के ओपनिंग बल्लेबाजों ने इतिहास रच दिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने…
 26 June 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तानी बल्लेबाज गुल फिरोजा को विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप-ए मैच के दौरान आईसीसी आचार संहिता के 'लेवल 1' के उल्लंघन का दोषी पाया गया है,…
 26 June 2026
नई दिल्ली: मेजर लीग क्रिकेट 2026 में ऑकलैंड कोलिसीअम के मैदान पर सिएटल ऑर्कास और वाशिंगटन फ्रीडम के बीच खेले गए मुकाबले में रनों की ऐसी बारिश हुई जिसने फैंस…
 26 June 2026
गॉल: भारत ए और श्रीलंका ए के बीच गाले में खेले जा रहे पहले चार दिवसीय अनाधिकारिक टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम ने अपनी स्थिति बेहद मजबूत कर…
Advt.