रोहित भाई फिर गाली देंगे... ईशान किशन ने किसे दी वॉर्निंग, मैदान पर हुई ये मजेदार घटना

Updated on 14-07-2023 02:49 PM
भारतीय टीम वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज का पहला मैच खेल रही है। इस मैच में ईशान किशन के साथ ही यशस्वी जायसवाल को डेब्यू का मौका मिला है। भारत के लिए वनडे और टी20 खेल चुके ईशान के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट नया नहीं है। ऐसे में शुरुआत से ही उनका मजाकिया अंदाज विकेट के पीछे से देखने को मिला। उन्होंने कई बार तो अपने ही साथी खिलाड़ियों की स्लेजिंग कर दी।

ईशान ने रोहित के नाम से डराया

विकेटकीपर कर रहे ईशान किशन ने साथी खिलाड़ी को टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा के नाम से डराया। स्टंप माइक में ईशान को कहते हुए सुना गया- अरे रोहित भाई फिर गाली देंगे तेरे को।

किसे ईशान ने डराया

ईशान किशन ने संभवत: उनके साथ डेब्यू कर रहे यशस्वी जायसवाल को रोहित के नाम से डराया। यशस्वी फॉरवर्ड शॉर्ट लेग पर फील्डिंग कर रहे थे। ईशान के ऐसा बोलने पर वह सिली पॉइंट की तरफ चले गए।


विराट को भी दिया ऑर्डर

ईशान किशन ने सिर्फ डेब्यू कर रहे यशस्वी जायसवाल के साथ ही ऐसा नहीं किया। उन्होंने टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली को भी ऑर्डर दिए। कीपिंग कर रहे ईशान ने विराट की फील्डिंग पोजिशन को ठीक करते हुए बोला- थोड़ा सा सीधा।

ईशान को भी पड़ती है गाली

ईशान किशन रोहित शर्मा के साथ मुंबई इंडियंस में खेलते हैं। एक इंटरव्यू में ईशान ने बताया कि मैच में अगर साथी खिलाड़ी कोई गलती करता है तो उसे वह गाली भी दे देते हैं।

मैदान तक ही रहती है बात​

ईशान किशन ने बताया था कि मैच के खत्म होने के बाद रोहित आकर बोलते भी हैं कि प्लीज इसे कोई दिल पर ना लेना। भारतीय टीम के मुकाबलों के दौरान भी स्टंप माइक से कई बार रोहित की गाली सुनाई देती है।

अभी नहीं आई है ईशान की बैटिंग

ईशान किशन ने अपने डेब्यू टेस्ट में अच्छी कीपिंग की। पहली पारी में उन्होंने अपना पहला कैच आगे तरफ गिरते हुए लिया। अभी उनकी बल्लेबाजी आनी बाकी है। वह छठे या सातवें नबर पर खेलने उतरेंगे। अगर तेजी से रन बनाना हुआ तो ईशान को पहले भी भेजा जा सकता है।

विकेटकीपर कर रहे ईशान किशन ने साथी खिलाड़ी को टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा के नाम से डराया। स्टंप माइक में ईशान को कहते हुए सुना गया- अरे रोहित भाई फिर गाली देंगे तेरे को।

किसे ईशान ने डराया

ईशान ने रोहित के नाम से डराया



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 26 June 2026
नई दिल्ली: इंग्लैंड के खिलाफ ट्रेंट ब्रिज में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच के पहले दिन न्यूजीलैंड के ओपनिंग बल्लेबाजों ने इतिहास रच दिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने…
 26 June 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तानी बल्लेबाज गुल फिरोजा को विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप-ए मैच के दौरान आईसीसी आचार संहिता के 'लेवल 1' के उल्लंघन का दोषी पाया गया है,…
 26 June 2026
नई दिल्ली: मेजर लीग क्रिकेट 2026 में ऑकलैंड कोलिसीअम के मैदान पर सिएटल ऑर्कास और वाशिंगटन फ्रीडम के बीच खेले गए मुकाबले में रनों की ऐसी बारिश हुई जिसने फैंस…
 26 June 2026
गॉल: भारत ए और श्रीलंका ए के बीच गाले में खेले जा रहे पहले चार दिवसीय अनाधिकारिक टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम ने अपनी स्थिति बेहद मजबूत कर…
 24 June 2026
नई दिल्ली: एफआईएच प्रो लीग में मंगलवार को भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला खेला गया। इस मैच के शुरू होने से पहले दोनों ही देशों का राष्ट्रगान हुआ। इस…
 24 June 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2027 से पहले दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स ने एक बड़ी ट्रेड डील हुई है। इसके तहत विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत दिल्ली कैपिटल्स चले गए हैं।…
 24 June 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट के दिग्गज विराट कोहली और रोहित शर्मा को लेकर चर्चा है कि दोनों खिलाड़ी अगले साल होने वाले वनडे वर्ल्ड कप के लिए टीम का हिस्सा…
 24 June 2026
नई दिल्ली: महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 में ऑस्ट्रेलिया का दबदबा देखने को मिल रहा है। 23 जून को पाकिस्तान को मात देकर टीम ने सेमीफनल की ओर मजबूती से…
 24 June 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज और पूर्व कप्तान रोहित शर्मा को भारत के चौथे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्मश्री से सम्मानित किया गया। 23 जून को दिल्ली में…
Advt.