कमबैक में रोहित और विराट फेल, सोशल मीडिया पर जमकर हो रहे ट्रोल

Updated on 19-10-2025 12:04 PM
पर्थ: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में भारत को शुरुआती झटके लग गए। पर्थ के ऑप्टस स्टेडियम में मिचेल मार्श की कप्तानी वाली ऑस्ट्रेलियाई टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी। उनकी तेज गति वाले आक्रमण ने भारतीय बल्लेबाजों को खूब तंग किया। 'रन मशीन' के नाम से मशहूर विराट कोहली फैंस की अपार उम्मीदों के बीच शून्य पर आउट होकर पवेलियन लौटे। तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क को उनका विकेट मिला।

रोहित शर्मा भी फेल रहे

विराट कोहली के साथ ही रोहित शर्मा का बल्ला भी इस मैच में नहीं चला। पूर्व भारतीय कप्तान रोहित सिर्फ 8 रन बनाकर आउट हो गए। उनका विकेट जोश हेजलवुड को मिला। उछाल लेती गेंद पर रोहित संभाल नहीं पाए। गेंद उनके बल्ले का किनारा लेकर स्लिप में चली गई। 14 गेंदों की अपनी पारी में रोहित के बल्ले से सिर्फ एक चौका निकला। विराट और रोहित 7 महीने बाद भारत के लिए कोई मैच खेल रहे हैं।

सोशल मीडिया पर ट्रोल हो रहे

विराट कोहली और रोहित शर्मा को सोशल मीडिया पर खूब ट्रोल किया जा रहा है। बेंच पर कई युवा खिलाड़ी इंतजार कर रहे हैं। यही वजह है कि करियर के अंतिम पड़ाव में पहुंच चुके रोहित और विराट के पास ज्यादा समय नहीं है। 2027 में विश्व कप भी होना है।

टेस्ट और टी20 इंटरनेशनल नहीं खेलते

रोहित शर्मा और विराट कोहली टेस्ट के साथ ही टी20 इंटरनेशनल से संन्यास ले चुके हैं। दोनों ने आईपीएल के बाद कोई प्रोफेशनल मैच नहीं खेला। यही वजह है कि वह पिच पर सहज नजर नहीं आ रहे थे।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
दुबई: महिला एशिया कप 2026 के फाइनल मुकाबले में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने श्रीलंका को 72 रनों से रौंदकर 8वीं बार एशिया कप का खिताब अपने नाम किया। लेकिन…
 14 September 2026
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ 27 सितंबर से शुरू होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का चयन 16 सितंबर को नई दिल्ली में होने की…
 14 September 2026
जर्मनी के दिग्गज टेनिस स्टार अलेक्जेंडर ज्वेरेव ने न्यू यॉर्क के आर्थर ऐश स्टेडियम में इतिहास रच दिया है। यूएस ओपन 2026 के मेन्स सिंगल्स खिताबी मुकाबले में ज्वेरेव ने…
 14 September 2026
नई दिल्ली: महिला एशिया कप 2026 के फाइनल में भारतीय महिला क्रिकेट टीम द्वारा एशियन क्रिकेट काउंसिल के अध्यक्ष और पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी के हाथों से विजेता…
 14 September 2026
नई दिल्ली: नियति की पटकथा भी कितनी अजीब होती है। कभी जिस खिलाड़ी ने अपने खून-पसीने से घरेलू क्रिकेट की पिच को सींचा, हजार-दो हजार नहीं बल्कि 11 हजार से…
 08 September 2026
क्रिकेट के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने लोनावला में करीब 3.86 एकड़ जमीन खरीदी है। बताया जा रहा है कि इस पूरी डील की कीमत करीब 70 करोड़ रुपये है।…
 08 September 2026
दुबई: पाकिस्तान की टीम महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। ग्रुप राउंड के अपने आखिरी मैच में पाकिस्तान ने हांगकांग को 72 रनों के बड़े अंतर…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत ने 2027 साउथ एशियन गेम्स में भाग लेने के लिए अपने खिलाड़ियों को पाकिस्तान जाने की सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। दोनों देशों के बीच रिश्ते तल्ख…
 08 September 2026
नई दिल्ली: दलीप ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में टीम से बाहर किए जाने के बाद करुण नायर ने शानदार शतक लगाया और टीम मैनेजमेंट को करारा जवाब दिया। वह साउथ…
Advt.