रोजर बिन्नी और राजीव शुक्ला जाएंगे पाकिस्तान, BCCI ने लिया बड़ा फैसला

Updated on 26-08-2023 01:45 PM
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) अध्यक्ष रोजर बिन्नी और उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) का निमंत्रण स्वीकार कर लिया है और वे चार से सात सितंबर तक लाहौर में एशिया कप के कुछ मैच देखेंगे। पीसीबी ने बीसीसीआई के सभी प्रमुख पदाधिकारियों को निमंत्रण दिया था और यह समझा जाता है कि अध्यक्ष और उपाध्यक्ष को उन्हें दिए गए निमंत्रण को स्वीकार करने के लिए भारतीय बोर्ड की मंजूरी मिल गई है।

पाकिस्तान 30 अगस्त को मुल्तान में एशिया कप के शुरुआती मैच में नेपाल से भिड़ेगा। इस खबर की जानकारी रखने वाले एक सूत्र ने गोपनीयता की शर्त पर कहा, ‘‘बिन्नी, शुक्ला और सचिव जय शाह दो सितंबर को पल्लेकेले (कैंडी) में भारत बनाम पाकिस्तान के प्रमुख मुकाबले के लिए श्रीलंका में होंगे। तीनों अगले दिन भारत वापस आएंगे जिसके बाद बीसीसीआई अध्यक्ष और उपाध्यक्ष वाघा सीमा से लाहौर की यात्रा करेंगे।’

बिन्नी और शुक्ला दोनों को अपनी-अपनी पत्नी के साथ चार सितंबर को लाहौर में पीसीबी के गवर्नर हाउस द्वारा आयोजित होने वाले आधिकारिक डिनर के लिए आमंत्रित किया गया है। यह समझा जाता है यह दोनों अधिकारी पांच सितंबर को अफगानिस्तान बनाम श्रीलंका मैच और इसके अगले दिन पाकिस्तान के सुपर चार चरण के शुरुआती मुकाबले को देखेंगे। बीसीसीआई के वरिष्ठ अधिकारी और कांग्रेस के राज्यसभा सांसद शुक्ला 2004 में पाकिस्तान दौरे पर गई दल में शामिल थे। सौरव गांगुली के नेतृत्व में इस दौरे पर भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ ऐतिहासिक सीरीज जीती थी।

2 सितंबर को होगा भारत-पाक का मुकाबला

आपको बता दें कि एशिया कप 2023 में भारत और पाकिस्तान का महा मुकाबला 2 सितंबर को होगा। फैंस के बीच इस बड़े मैच के लिए काफी ज्यादा उत्साह है। दोनों देश अगले महीने भारत में होने वाले आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 में भी भिड़ेंगे।। 14 अक्टूबर को इस हाई वोल्टेज मुकाबले का आयोजन अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होगा।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 June 2026
बेलफास्ट: आयरलैंड के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में भारतीय टीम की 34 रनों की करारी शिकस्त के बाद टीम कॉम्बिनेशन को लेकर बहस तेज हो गई है। नए कप्तान श्रेयस…
 27 June 2026
बेलफास्ट: भारतीय क्रिकेट टीम के लिए आयरलैंड दौरा उम्मीदों के मुताबिक शुरू नहीं हुआ। स्टार बल्लेबाज श्रेयस अय्यर के टी20 कप्तानी डेब्यू मैच में भारतीय टीम को करारी शिकस्त का…
 27 June 2026
नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप 'आई' मुकाबले में सेनेगल ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए इराक को 5-0 से रौंदा। इस जीत के साथ ही सेनेगल ने राउंड…
 27 June 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज ओपनिंग बल्लेबाज रोहित शर्मा आगामी 14 जुलाई से एजबेस्टन में इंग्लैंड के खिलाफ शुरू हो रही तीन मैचों की वनडे…
 27 June 2026
नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीतने के बाद पहली बार मैदान पर उतरी भारतीय क्रिकेट टीम को आयरलैंड के खिलाफ अपने पहले ही मुकाबले में 34 रनों की…
 26 June 2026
नई दिल्ली: इंग्लैंड के खिलाफ ट्रेंट ब्रिज में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच के पहले दिन न्यूजीलैंड के ओपनिंग बल्लेबाजों ने इतिहास रच दिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने…
 26 June 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तानी बल्लेबाज गुल फिरोजा को विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप-ए मैच के दौरान आईसीसी आचार संहिता के 'लेवल 1' के उल्लंघन का दोषी पाया गया है,…
 26 June 2026
नई दिल्ली: मेजर लीग क्रिकेट 2026 में ऑकलैंड कोलिसीअम के मैदान पर सिएटल ऑर्कास और वाशिंगटन फ्रीडम के बीच खेले गए मुकाबले में रनों की ऐसी बारिश हुई जिसने फैंस…
 26 June 2026
गॉल: भारत ए और श्रीलंका ए के बीच गाले में खेले जा रहे पहले चार दिवसीय अनाधिकारिक टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम ने अपनी स्थिति बेहद मजबूत कर…
Advt.