ऑडियंस के बीच सिनेमाघर में स्वयं प्रकट हो गए 'रॉकी रानी' यानी रणवीर और आलिया, फिर तो थिएटर में ही गदर मच गया

Updated on 03-08-2023 03:33 PM

आलिया भट्ट और रणवीर सिंह की फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' इस वक्त सिनेमाघरों में छाई है। उनकी ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक कमाई भी कर रही है। लेकिन रणवीर और आलिया ने ये तय किया कि वो खुद सिनेमाघरों के अंदर जाकर ये देखेंगे कि लोगों को उनकी फिल्म कैसी लग रही है। मंगलवार को उन्होंने ऐसा ही किया और पहुंच गए ऑडियंस की भीड़ के साथ थिएटर के अंदर।


जी हां, मंगलवार को 'Rocky Aur Rani Kii Prem Kahaani' में नजर आ रही जोड़ी ऑडियंस को सरप्राइज देने के लिए थिएटर के अंदर पहुंच गई। उनके साथ इस मौके पर करण जौहर भी हो लिए। अब इन तीनों का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया है। इस वीडियो में जैसे ही दर्शकों को पता लगता है कि वहां खुद साक्षात आलिया और रणवीर प्रकट हुए हैं, सभी अपनी-अपनी सीट से उठकर खड़े हो जाते हैं।
 

चारों तरफ फैन मोमेंट का ही नजारा दिख रहा

इसके बाद तो चारों तरफ फैन मोमेंट का ही नजारा दिख रहा है। हर किसी का कैमरा इन सितारों को कैप्चर करने के लिए ऊपर की तरफ उठ जाता है। यहां रणवीर अपनी इसी फिल्म के किरदार रॉकी वाले स्टाइल में फैन्स से बातें करते हैं और फिल्म को पसंद करने के लिए आलिया वहां मौजूद सभी लोगों को धन्यवाद कहती हैं।


लोगों ने इस फिल्म को ओवरएक्टिंग की दुकान कहा है

हालांकि इस वीडियो पर लोगों के कॉमेंट्स मेकर्स को परेशान करने वाले साबित हो सकते हैं। काफी लोगों ने कहा है- फिल्म ऑलरेडी फ्लॉप हो चुकी है। कुछ ने इसे डिजास्टर बताया है। एक यूजर ने इस फिल्म को ओवरएक्टिंग की दुकान भी कहा है। खैर, बता दें कि इस फिल्म ने 5 दिनों में वर्ल्डवाइड 117 करोड़ के आसपास कमाई कर ली है, जबकि इसे बनाने में करीब 160 रुपये खर्च किए गए हैं।
 
 

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 September 2026
जिस महान आवाज के जादू ने करोड़ों संगीत प्रेमियों को अपना कायल कर दिया था, जिस गायिका ने कर्नाटक संगीत को देश ही नहीं बल्कि दुनिया के मंच तक पहुंचाया,…
 16 September 2026
सूर्या और ज्योतिका ने फिर से शादी कर ली है। इस जोड़े ने अपने परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में शादी की कसमें दोहराकर अपनी शादी के 20 साल…
 16 September 2026
दिशा सालियान की मौत की जांच में एक बड़ा कानूनी मोड़ आया है। उनके पिता सतीश सालियान ने मंगलवार को अधिकारियों को बयान सौंपे, जिनमें कई हाई-प्रोफाइल लोगों के नाम…
 16 September 2026
टीवी पर मशहूर चेहरा बनने से बहुत पहले, 'ये है मोहब्बतें' जैसे शो के लिए पहचाने जाने वाले एक्टर विवेक दहिया को कई तरह की पर्सनल और फाइनेंशियल मुश्किलों का…
 16 September 2026
एक्ट्रेस संभावना सेठ और उनके पति अविनाश द्विवेदी 10 सालों के संघर्षों के बाद जुड़वां बच्चों के माता-पिता बने। उनके लिए ये सफर आसान नहीं था पर आखिर में दोनों…
 16 September 2026
नेटफ्लिक्स, कपिल शर्मा और उनकी बेहद पसंद की जाने वाली कॉमेडी टीम के साथ 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' का पांचवां सीजन लेकर आ रहा है। नया सीजन 26 सितंबर…
 14 September 2026
रविवार को भारतीय बॉक्‍स ऑफिस पर कुछ ऐसा हुआ है, जिसने 'मिर्जापुर द मूवी' के भौकाल को तगड़ा झटका दिया है। बीते शुक्रवार से ही पंकज त्र‍िपाठी, अली फजल और…
 08 September 2026
दिग्‍गज एक्टर राजेश शर्मा को लेकर इसी साल जुलाई 2026 में तब चिंता बढ़ गई थी, जब खबर आई कि उन्‍हें कीड़े ने काट लिया है और वह कोलकाता के…
 08 September 2026
इन दिनों नीम करोली बाबा पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' की कमाई ने लोगों को हैरान कर रखा है। कई लोग इसे बाबा का चमत्कार मान रहे हैं तो कइयों…
Advt.