सैटेलाइट भेजकर स्पेस से वापस आ जाएगा रॉकेट, ISRO के नए करिश्मे की हर बात जानिए

Updated on 03-04-2023 05:09 PM
नई दिल्‍ली: भारत ऐसा रॉकेट बना रहा है जो स्‍पेस में सैटलाइट भेजकर वापस आ जाएगा। इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गनाइजेशन (ISRO) ने रीयूजेबल लॉन्च वीकल ऑटोनोमस लैंडिंग मिशन (RLV LEX) का रविवार को सफलतापूर्वक टेस्ट किया। रियूजेबल लॉन्च वीकल सैटलाइट भेजने के बाद वापस धरती पर लौट आएगा। इसके जरिए दोबारा किसी और सैटलाइट को लॉन्च किया जा सकेगा। अब तक के सैटलाइट लॉन्च वीकल आसमान में जाने के बाद नष्ट हो जाते थे। RLV की सफल लॉन्चिंग के बाद अब सैटलाइट भेजने में आने वाली लागत में कमी आएगी। यानी भारत भविष्य की सैटलाइट लॉन्चिंग मिशन और कम खर्च में पूरी कर सकेगा। एलन मस्क की स्पेस एक्स पहली ऐसी प्राइवेट कंपनी बनी थी, जिसने रियूजेबल लॉन्च वीइकल का सफल टेस्ट किया था।

लॉन्चिंग के आधे घंटे बाद खुद लैंडिंग

07:10 AM पर उड़ान भरी

07:40 AM पर लैंडिंग की

  • स्पेस एजेंसी ISRO ने रविवार को कर्नाटक के चित्रदुर्ग में एरोनॉटिकल टेस्ट रेंज (ATR) पर रीयूजेबल लॉन्च वीइकल (RLV) का सफल टेस्ट किया।
  • RLV को चिनूक हेलिकॉप्टर से 4.50 किमी की ऊंचाई पर ले जाया गया और 4.60 किमी की रेंज पर छोड़ा गया।
  • इसके बाद रीयूजेबल लॉन्च वीइकल ने धीमी गति से उड़ान भरी। कुछ देर बाद उसने सफलतापूर्वक लैंडिंग की।

    अडवांस्ड टेक्नॉलजी से लैस है RLV

    • सटीक नेविगेशन
    • स्यूडोलाइट सिस्टम
    • स्वदेशी लैंडिंग गियर
    • ब्रेक पैराशूट सिस्टम
    • का-बैंड रेडार अल्टीमीटर

    RLV LEX से यह फायदा होगा

  • ISRO के बयान में कहा गया है, ‘RLV LEX के लिए विकसित समकालीन टेक्नॉलजी के अनुकूल ढलना ISRO के अन्य लॉन्च वीकल को भी अधिक किफायती बनाता है।’ इसरो ने इससे पहले मई 2016 में हाइपरसोनिक उड़ान प्रयोग मिशन के तहत RLV-TD वीकल की पुन: प्रवेश की क्षमता का सफल परीक्षण किया था, जो रीयूजेबल लॉन्च वीकल विकसित करने की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि है।

    ISRO के अलावा, एयरफोर्स और दूसरे कई संगठनों ने इस टेस्ट में अहम योगदान दिया। एयरफोर्स टीम ने प्रोजेक्ट टीम के साथ काम किया रीलीज की स्थितियों को पूरा करने के लिए कई सॉर्टियां आयोजित कीं। अंतरिक्ष विभाग के सचिव और ISRO के चेयरमैन एस. सोमनाथ उन लोगों में शामिल थे, जो इस टेस्ट के गवाह बने।

    पीएम मोदी ने कहा, सपना पूरा होने के और करीब

  • हालिया उपलब्धि पर इसरो का बयान

  • यह टेस्ट कर्नाटक के चित्रदुर्ग के एयरोनॉटिकल टेस्ट रेंज (ATR) में किया गया। ISRO के मुताबिक यह एक शुरुआती टेस्ट था। एक बयान में कहा गया है, ‘इसके साथ ही ISRO ने स्पेस वीकल की ऑटोनोमस लैंडिंग में सफलता हासिल कर ली। LEX के साथ ही रीयूजेबल लॉन्च वीकल के क्षेत्र में भारत अपने लक्ष्य के एक और कदम करीब पहुंच गया।’

    दुनिया में पहली बार एक ‘विंग बॉडी’ को एक हेलिकॉप्टर की मदद से 4.5 किलोमीटर की ऊंचाई पर ले जाया जाएगा और रनवे पर ऑटोनोमस लैंडिंग के लिए छोड़ा गया। इंडियन एयरफोर्स के चिनूक हेलिकॉप्टर के जरिए RLV ने भारतीय समयानुसार सुबह सात बजकर 10 मिनट पर (औसत समुद्र तल से) 4.5 किलोमीटर की ऊंचाई तक उड़ान भरी।

    तय मापदंडों तक पहुंचने के बाद मिशन प्रबंधन कंप्यूटर की कमान के आधार पर RLV को बीच हवा में 4.6 किलोमीटर की क्षैतिज दूरी से छोड़ा गया। स्थिति, वेग, ऊंचाई आदि समेत 10 मापदंडों पर नजर रखी गई और इनके पूरा होने पर RLV को छोड़ा गया। RLV ने एकीकृत नेविगेशन, मार्गदर्शन और नियंत्रण प्रणाली का इस्तेमाल करते हुए नीचे उतरना शुरू किया और उसने ऑटोनोमस तरीके से लैंडिंग की।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 September 2026
भास्कर रिपोर्टर प्रमोद साहू ने साइबर क्राइम एक्सपर्ट मुकेश चौधरी के साथ बातचीत की। इस दौरान एक्सपर्ट ने कहा कि बच्चों के हाथ में फोन और उसमें ऑनलाइन गेम अब…
 19 September 2026
मुंबई के पवई स्थित IIT बॉम्बे में साहिल वाकोडे नाम के स्टूडेंट की शुक्रवार शाम मौत हो गई। मुंबई पुलिस के मुताबिक, साहिल ने हॉस्टल के कमरे में फंदे से…
 19 September 2026
नई दिल्ली: रिश्वत की शिकायत मिली, CBI ने तुरंत FIR दर्ज की और कुछ ही घंटों में जाल बिछा दिया गया। सुप्रीम कोर्ट ने इस तेजी पर सवाल उठाते हुए…
 19 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने POCSO एक्ट को लेकर अहम फैसला सुनाया है। कोर्ट ने साफ किया कि आरोपी के खिलाफ दोष की वैधानिक धारणा का मतलब यह नहीं है…
 19 September 2026
नई दिल्ली: दिल्ली में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म और हत्या की घटना को लेकर कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने महिला सुरक्षा का मुद्दा उठाया है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर…
 19 September 2026
अनिल बलूनी: नई दिल्ली के भारत मंडपम में BRICS सम्मेलन के पहले ही दिन जब ‘नई दिल्ली डिक्लेरेशन’ की घोषणा हुई, तो वह केवल एक औपचारिक कूटनीतिक वक्तव्य नहीं था,…
 18 September 2026
बैंगलुरू: इंडियन एयरफोर्स को आज (शुक्रवार) दो LCA मार्क-1 ट्रेनर एयरक्राफ्ट और तीन बेसिक ट्रेनर एयरक्राफ्ट HTT40 की डिलीवरी हो जाएगी। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की मौजूदगी में ये कार्यक्रम…
 18 September 2026
नई दिल्ली: पूर्व IPS अधिकारी और पुडुचेरी की पूर्व उपराज्यपाल किरण बेदी ने दिल्ली हाई कोर्ट में अर्जी दाखिल कर सत्य निकेतन में PG इमारत ढहने से 7 लोगों की…
 18 September 2026
नई दिल्ली: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के पूर्व ADC मेजर ऋषभ सिंह सांब्याल ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर अपना पेड सब्सक्रिप्शन मॉडल शुरू किया है, जिसके जरिए वे मोटी कमाई…
Advt.