मोदी 3.0 के पहले बजट में रोबोट टैक्‍स! निर्मला सीतारमण को एक्‍सपर्ट्स का प्रपोजल

Updated on 21-06-2024 01:13 PM
नई दिल्‍ली: अर्थशास्त्रियों ने बुधवार को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से मुलाकात की। इसमें उन्होंने आने वाले बजट पर चर्चा की। इस दौरान विकास, राजकोषीय नीति, निवेश और निजी क्षेत्र की भागीदारी पर फोकस किया गया। साथ ही खाद्य महंगाई दर और कुल कर्ज को संभालने पर भी बात हुई। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, बैठक में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के रोजगार पर असर पर भी चर्चा हुई। विस्थापित श्रमिकों को फिर से कौशल प्रदान करने के लिए 'रोबोट टैक्स' के प्रस्ताव पर भी विचार किया गया।

वित्त मंत्री के साथ हुई चर्चा में कई महत्वपूर्ण क्षेत्रों को शामिल किया गया। इनमें निजी निवेश को बढ़ावा देने के उपाय, रोजगार सृजन, राजकोषीय समझदारी बनाए रखना के साथ कर्ज के स्तर और खाद्य महंगाई का प्रबंधन शामिल था। एक खास विषय आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का बढ़ता इस्‍तेमाल और रोजगार पर इसके संभावित असर का था। एक अर्थशास्त्री ने 'रोबोट टैक्स' के विचार का सुझाव दिया। इस टैक्स से एआई-आधारित विस्थापन से प्रभावित वर्कर्स के पुनर्वास के लिए धन मिल सकता है।

IMF के पेपर में रोबोट टैक्‍स का ज‍िक्र

'रोबोट टैक्स' की सिफारिश अंतरराष्‍ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) के एक पेपर से मेल खाती है। पेपर में यह स्वीकार किया गया है कि एआई समग्र रूप से रोजगार और मजदूरी को बढ़ा सकता है। लेकिन, आईएमएफ ने लंबे समय में अहम नौकरियां जाने की आशंका के प्रति भी आगाह किया। इसने कहा कि यह बदलाव कई वर्कर्स के लिए दर्दनाक होगा। हालांकि, आईएमएफ के पेपर ने 'रोबोट टैक्स' को लागू करने के खिलाफ सलाह दी। लेकिन, इसने श्रम नीतियों और सामाजिक सुरक्षा तंत्रों का पुनर्मूल्यांकन करने की जरूरत पर प्रकाश डाला।आईएमएफ के पेपर में बेरोजगारी बीमा कवरेज के विस्तार और वेतन बीमा पर विचार करने के साथ कौशल और क्षेत्र-आधारित प्रशिक्षण पर अधिक फोकस करने का सुझाव दिया गया है। इसने यह भी सिफारिश की कि देश अपनी वर्तमान कॉर्पोरेट टैक्‍स प्रणालियों की समीक्षा करें कि वे ऑटोमेशन में निवेश को कैसे प्रोत्साहित करती हैं।

गीता गोपीनाथ ने चुनौत‍ियों पर द‍िया था जोर

हाल ही में एक साक्षात्कार में आईएमएफ की पहली उप प्रबंध निदेशक गीता गोपीनाथ ने विकासशील देशों के लिए एआई की ओर से पेश की जाने वाली महत्वपूर्ण चुनौती पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि इन देशों में अक्सर व्यापक सामाजिक सुरक्षा जाल का अभाव होता है।
उन्होंने कहा, 'अगर आप उन युवाओं के अनुपात को देखें जो न तो स्कूल में हैं, न ही काम कर रहे हैं या किसी भी तरह के प्रशिक्षण में हैं, तो यह संख्या उन्नत अर्थव्यवस्थाओं की तुलना में बहुत अधिक है। जिसका अर्थ है कि परिवर्तन से लाभ उठाने या परिवर्तन के अनुकूल होने की उनकी क्षमता और भी कठिन होने वाली है। ये ऐसे क्षेत्र हैं जहां विकासशील देशों को एक मजबूत डिजिटल ढांचा, अधिक शिक्षा और प्रशिक्षण प्रदान करने का प्रयास करने में अधिक निवेश करना होगा ताकि वे भी इस तकनीक से लाभान्वित हो सकें।'

हालांकि यह पुष्टि नहीं हुई है कि आगामी बजट में एआई से संबंधित कदम शामिल किए जाएंगे या नहीं। लेकिन, आर्थिक सर्वे में इस तकनीक का उल्लेख किया जा सकता है, जो अगले महीने केंद्रीय बजट से पहले प्रस्तुत किया जाएगा।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
मुझे लगने लगा था कि भारत का अपना पहला ग्रीन-फील्ड शहर बनाने का सपना शायद ही सच हो पाए। उस समय मैं दिल्ली-मुंबई औद्योगिक कॉरिडोर विकास कॉरपोरेशन (DMIDC) का सीईओ…
 18 September 2026
नई दिल्ली: 3000 रुपये की नौकरी, किंडरगार्टन का छोटा कमरा और फिर हजारों करोड़ की कंपनी... यह कहानी है पीयूष सोमानी की, जिन्होंने बेहद साधारण शुरुआत के बावजूद टेक्नोलॉजी की…
 18 September 2026
नई दिल्ली: शेयर मार्केट में उतार-चढ़ाव जारी रहता है। इस दौरान निवेशक शेयरों की खरीदारी और बिक्री करते हैं। इस बीच आज शुक्रवार को घरेलू शेयर बाजार की शुरुआत तेजी…
 18 September 2026
नई दिल्ली: देश के सबसे बड़े औद्योगिक घराने टाटा ग्रुप में कोहराम मचा हुआ है। 125 अरब डॉलर के इस ग्रुप पर कंट्रोल को लेकर ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा…
 18 September 2026
नोएडा: ऑयल सेक्टर की महारत्न कंपनी Oil India Ltd (OIL) का नाम तो सुना ही होगा। यह केंद्रीय पेट्रोलियम एवं नेचुरल गैस मिनिस्ट्री के तहत काम करती है। कंपनी ने…
 18 September 2026
नई दिल्ली: अमेरिका की दिग्गज टेक कंपनी Apple के लेटेस्ट आईफोन 18 Pro और Pro Max की बिक्री आज से शुरू हो गई है। कंपनी के भारत में छह स्टोर…
 18 September 2026
नई दिल्ली: देश की कई सारी बीमा कंपनियां कई प्रकार की बीमा सुविधा देती हैं। मेडिकल इंश्योरेंस से लेकर लाइफ इंश्योरेंस तक, वाहनों के बीमा से लेकर पूरे परिवार के…
 17 September 2026
नई दिल्ली: भारत में ज्वेलरी को सिर्फ निवेश के बजाय रोजमर्रा की फैशन एक्सेसरी के तौर पर देखने का आइडिया लेकर इशेंद्र अग्रवाल ने 2019 में ज्वेलरी कारोबार में कदम…
 17 September 2026
नई दिल्ली: देश के विभिन्न बैंक और वित्तीय संस्था के पास कई प्रकार की लोन सुविधाएं होती हैं। इनमें पर्सनल लोन से लेकर के एजुकेशन लोन, होम लोन से लेकर…
Advt.