आरओबी बना बाधा, पूरा होते ही खुलेगा निशातपुरा रेलवे स्टेशन

Updated on 28-07-2026 01:47 PM

भोपाल। भोपाल शहर के महत्वपूर्ण रेलवे प्रोजेक्ट्स में शामिल निशातपुरा रेलवे स्टेशन का उद्घाटन अब तक नहीं हो सका है। स्टेशन भवन का निर्माण कार्य लगभग एक वर्ष पहले ही पूरा कर लिया गया था, लेकिन स्टेशन परिसर से होकर गुजर रहे आरओबी (रेलवे ओवरब्रिज) के निर्माण कार्य के कारण इसे यात्रियों के लिए शुरू नहीं किया जा सका। निर्माण कार्य के चलते स्टेशन के प्रवेश मार्ग, यात्री आवागमन और सुरक्षा-व्यवस्था नहीं हो सकती, जिससे अभी तक निशातपुरा रेलवे स्टेशन का उद्घाटन नहीं हो सका है।

निशातपुरा रेलवे स्टेशन को पूर्वी भोपाल और आसपास के क्षेत्रों के यात्रियों के लिए एक बड़ी सुविधा के रूप में विकसित किया गया है। इस स्टेशन के शुरू होने से भोपाल जंक्शन पर यात्रियों का दबाव कम होना था और स्थानीय लोगों को ट्रेनों में चढ़ने-उतरने के लिए लंबी दूरी तय नहीं करनी पड़ती। हालांकि, आरओबी के निर्माण ने इस योजना को फिलहाल रोक दिया है।रेलवे अधिकारियों के अनुसार स्टेशन भवन, प्लेटफार्म, टिकट काउंटर, प्रतीक्षालय और अन्य बुनियादी सुविधाएं तैयार हैं, लेकिन आरओबी निर्माण के चलते स्टेशन तक पहुंचने के रास्ते पूरी तरह सुरक्षित और सुगम नहीं हैं। भारी मशीनरी, निर्माण सामग्री और अधूरे मार्गों के कारण यात्रियों की आवाजाही जोखिम भरी हो सकती है।

ऐसे में बिना ओवरब्रिज कार्य पूर्ण हुए स्टेशन को खोलना रेलवे की सुरक्षा मानकों के अनुरूप नहीं है। आरओबी ब्रिज का निर्माण सड़क यातायात और रेलवे दोनों के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है। रेलवे प्रशासन का मानना है कि अधूरा ब्रिज यात्रियों के लिए भ्रम और दुर्घटना का कारण बन सकता है, इसलिए स्टेशन का संचालन ब्रिज के साथ ही शुरू करना बेहतर विकल्प है।

यहां सुविधा जुटा ली गई हैं

आरओबी का निर्माण कार्य प्राथमिकता के आधार पर किया जा रहा है। संबंधित निर्माण एजेंसी को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि परियोजना को जुलाई 2026 तक हर हाल में पूरा किया जाए। वहीं, निशातपुरा रेलवे स्टेशन का निर्माण कार्य लगभग पूर्ण हो चुका है। यहां सभी सुविधाएं जुटा ली गई हैं। आवश्यक औपचारिकताओं के बाद जल्द ही इसके उद्घाटन की तारीख तय की जाएगी। - नवल अग्रवाल, पीआरओ भोपाल रेल मंडल



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 September 2026
गोरखपुर से लोकमान्य तिलक टर्मिनस जा रही कुशीनगर एक्सप्रेस के इंजन से अचानक धुआं उठने से रेलवे में हड़कंप मच गया। इटारसी स्टेशन से रवाना होने के बाद ट्रेन को…
 20 September 2026
जबलपुर के सिहोरा में शनिवार रात करीब 9:30 बजे 3 लोगों ने एक युवक की हत्या कर दी। आरोपियों ने बहन को भगाकर ले जाने वाले युवक के छोटे भाई…
 20 September 2026
राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के लिए 18 सितंबर की रात तक कांग्रेस की तैयारियां पूरी थीं। पार्टी नेता और कार्यकर्ता पूरे उत्साह में थे, लेकिन 19 सितंबर…
 20 September 2026
पूर्व मंत्री इमरती देवी ने ग्वालियर में आयोजित एक कार्यक्रम में मंच पर बैठे लोगों को 'हत्यारा' और 'हत्या के आरोपी' बताया। खास बात यह रही कि सांसद भारत सिंह…
 20 September 2026
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम में मध्य प्रदेश के छात्रों ने भर्तियों, नर्सिंग शिक्षा, शिक्षक भर्ती, आदिवासी इलाकों की स्वास्थ्य सेवाओं और परीक्षा गड़बड़ियों…
 20 September 2026
पुजारी ने विधायक को याद दिलाया वादाएक मंदिर के पुजारी ने भाजपा विधायक के सामने उनके ही वादे की पोल खोल दी। इतना ही नहीं, उन्हें सबके सामने खरी-खोटी भी…
 19 September 2026
भोपाल। परी बाजार, ईदगाह हिल्स स्थित दिव्यांग व विशेष आवश्यकता वाले बच्चों के शासकीय विद्यालय का जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव व अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सुनीत अग्रवाल ने…
 19 September 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश में अतिथि विद्वानों के आंदोलन ने अब राजनीतिक मोड़ ले लिया है। अतिथि विद्वानों ने ‘विद्वान जनता पार्टी’ (VJP) बनाने का ऐलान किया है। उनका कहना है कि…
 19 September 2026
भोपाल, मप्र में वर्ग-2 और वर्ग-3 शिक्षक भर्ती में पद बढ़ाने की मांग को लेकर अभ्यर्थियों का आंदोलन आज 30वें दिन पहुंच गया। यानी डीपीआई के सामने शिक्षक अभ्यर्थियों के संघर्ष…
Advt.