दतरेंगा से अमलेश्वर पुल तक चौड़ी होगी सड़क:10-15 मिनट में महादेव घाट पहुंचेंगे, 45 हजार से ज्यादा वाहनों को मिलेगी राहत

Updated on 04-04-2026 11:44 AM
रायपुर, रिंग रोड नंबर-2 पर भाठागांव व रायपुरा चौक के ट्रैफिक दबाव को कम करने निगम वैकल्पिक सड़क विकसित कर रहा है। पहले फेज में 1.04 किमी सड़क का निर्माण अंतिम चरण में है, जबकि दूसरे फेज में दतरेंगा से अमलेश्वर पुल तक चौड़ीकरण किया जाएगा। इससे महादेवघाट मार्ग पर लगने वाले जाम में कमी आएगी। निगम 3.43 करोड़ रुपए से भाठागांव से दतरेंगा मोड़ तक सड़क बना रहा है।

इस 1 किमी हिस्से में डामरीकरण का काम इसी माह पूरा होने की तैयारी में है। इसके बाद दूसरे फेज में 2.5 किमी सड़क का चौड़ीकरण किया जाएगा, जिसके लिए 2.33 करोड़ का ठेका दिया जा रहा है और इसकी टाइमलाइन मई 2027 तय की गई है।

महादेवघाट-रायपुरा मार्ग पर रोज 45 हजार से ज्यादा वाहन चलते हैं। मौजूदा सड़क संकरी होने से पीक आवर्स में रायपुरा चौक ब्रिज पार करने में 15-20 मिनट लगते हैं, जबकि पर्वों में 4 किमी दूरी तय करने में एक घंटे से ज्यादा समय लगता है।

नया मार्ग बनने के बाद यही दूरी 10-15 मिनट में तय हो सकेगी।अभी भाठागांव से आगे की सड़क जर्जर और बारिश में जलभराव वाली है, इसलिए लोग इसका कम उपयोग करते हैं। सड़क चौड़ी और बेहतर होने पर यह मुख्य वैकल्पिक मार्ग बन जाएगा।

दूसरे फेज से पहले बिजली पोल शिफ्टिंग के लिए निगम ने सीएसपीडीसीएल को करीब 35 लाख रुपए दे दिए हैं। यह मार्ग पुराना धमतरी रोड, पाटन-अमलेश्वर और संतोषीनगर जैसे इलाकों को सीधे जोड़ेगा। साथ ही 84 करोड़ के महादेवघाट रिवरफ्रंट और 18 करोड़ के हटकेश्वरनाथ कॉरिडोर के विकास के बाद इसकी उपयोगिता और बढ़ेगी। निगम ने एक अन्य वैकल्पिक मार्ग के लिए भी 30 करोड़ रुपए का प्रावधान किया है।

इन रूटों को जुड़ सकेंगे लोग 1. पुराना धमतरी रोड से दतरेंगा होकर भाठागांव पहुंचने वाले अमलेश्वर पुल और महादेव घाट तक आसानी से जुड़ेंगे।

2. पाटन-अमलेश्वर से बस स्टैंड आने वाले लोग सीधे इस चौड़ी सड़क से आसानी से भाठागांव पहुंच सकते हैं।

3. रोजाना कामकाज को लेकर नगर घड़ी चौक, भाठागांव, पचपेड़ी या अन्य क्षेत्रों में जाने वाले लोग इस रूट का इस्तेमाल कर सकते हैं।

4. इसी तरह संतोषी नगर-मठपुरैना के लोग सीधे इस चौड़ी सड़क से महादेव घाट या अमलेश्वर के लिए जा सकते हैं।

इसलिए जरूरी है यह सड़क रायपुरा- महादेवघाट मार्ग संकरा, रोज जाम की स्थिति। त्योहारों में 1 घंटे से ज्यादा लग जाता है। नया मार्ग बनने पर 10-15 मिनट में पहुंचना संभव।

पोल शिफ्टिंग के लिए राशि जारी, काम जल्द होगा

दूसरे फेज का काम इस मार्ग पर लगे बिजली के खंभों की शिफ्टिंग के बाद ही शुरू होगी। इसके लिए निगम ने सीएसपीडीसीएल को डिमांड के अनुसार करीब 35 लाख रुपए की राशि भी सौंप दी है। इसके लिए टेंडर होगा और शिफ्टिंग का काम पूरा होगा, तभी जाकर दूसरे फेज में सड़क चौड़ीकरण का काम शुरू हो पाएगा। इसके निर्माण के लिए मेसर्स नरेंश एंड कंपनी को ही ठेका मिला है। 

विश्वदीप, आयुक्त, नगर निगम, रायपुर



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 September 2026
कोरबा । कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा बैठक में विभागवार लंबित प्रकरणों, टीएल मामलों, जनशिकायतों तथा शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं की प्रगति की समीक्षा…
 16 September 2026
कोरबा । प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी जी की 25 वर्षों की जनसेवा और राष्ट्रनिर्माण की यात्रा के प्रति सम्मान, आभार और स्नेह व्यक्त करने के लिए 17 सितंबर को शाम 7…
 16 September 2026
रायपुर । विवेकानंद नगर स्थित ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में पर्वाधिराज पर्युषण महापर्व के समापन अवसर पर मंगलवार को संवत्सरी महापर्व श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ मनाया गया। दिनभर चले धार्मिक आयोजनों…
 16 September 2026
रायपुर । ‘सेवा संकल्प अभियान’ को प्रदेशव्यापी जनभागीदारी का अभियान बनाने के उद्देश्य से उप मुख्यमंत्री एवं पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री विजय शर्मा ने मंगलवार को अटल नगर नवा…
 16 September 2026
बिलासपुर । शहर की रहने वाली श्रीमती गंगा साहू के जीवन में छत्तीसगढ़ शासन के श्रम विभाग द्वारा संचालित ’’दीदी ई-रिक्शा सहायता योजना’’ ने सकारात्मक बदलाव लाया है। योजना का…
 16 September 2026
बिलासपुर । जरूरतमंदों की सहायता और मानवीय सेवा के कार्यों में सहयोग के उद्देश्य से राइस मिल एसोसिएशन, बिलासपुर द्वारा जिला रेडक्रॉस सोसायटी को 5 लाख रुपए की सहयोग राशि…
 16 September 2026
बिलासपुर ।  उप मुख्यमंत्री  अरुण साव ने आज  वीसी के जरिए बिलासपुर में  ‘सेवा संकल्प अभियान’ की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक आयोजित होने…
 16 September 2026
बिलासपुर । कलेक्टर  संजय अग्रवाल ने आज जिला कार्यालय में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में लोगों की समस्याएं सुनी। शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों ने उनसे मिलकर निजी एवं…
 16 September 2026
रायपुर । ‘सेवा संकल्प अभियान’ को प्रदेशव्यापी जनभागीदारी का अभियान बनाने के उद्देश्य से उप मुख्यमंत्री एवं पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री विजय शर्मा ने मंगलवार को अटल नगर नवा…
Advt.