नवादा सदर अस्पताल में फूटा RJD विधायक विभा देवी का गुस्सा, तमतमाते हुए सबको हड़काया

Updated on 19-08-2025 04:33 PM
नवादा: बिहार में नवादा सदर अस्पताल की बदहाल हालत एक बार फिर सुर्खियों में है। हल्की बारिश में फ्री फील्ड भवन की छत गिरने की घटना ने स्वास्थ्य व्यवस्था की पोल खोल दी है। इस घटना से अस्पताल में अफरा-तफरी मच गई, मरीज और उनके परिजन अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागे। खासकर, प्रसव वार्ड में नवजात शिशुओं और माताओं को रखा गया था, जिससे एक बड़ी दुर्घटना का खतरा पैदा हो गया।

विभा देवी ने अस्पताल पहुंचकर कर्मचारियों को जमकर फटकार लगाई


स्थानीय राजद विधायक विभा देवी को जनता ने इसकी जानकारी दी, जिसके बाद वह गुस्से में अस्पताल पहुंचीं और कर्मचारियों को जमकर फटकार लगाई। उन्होंने कहा कि जनता के पैसों से बने अस्पताल में ऐसी लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। विभा देवी ने इसे मौत का अस्पताल करार देते हुए तत्काल सुधार की मांग की।

अस्पताल में बुनियादी सुविधाओं का अभाव


अस्पताल में बुनियादी सुविधाओं का अभाव है पीने का पानी, पंखे, और साफ शौचालय तक उपलब्ध नहीं। बारिश के कारण जलजमाव और दवा काउंटर में पानी भरने की घटनाएं भी सामने आ चुकी हैं। तीन साल में ही इमारत की छत का टूटना और जर्जर हालत स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही को दर्शाती है।


मरीजों की सुरक्षा पर भी गंभीर सवाल


गरीब मरीज मजबूरी में यहां इलाज के लिए आते हैं, लेकिन सुविधाओं के नाम पर सिर्फ आश्वासन मिलते हैं। विधायक ने चेतावनी दी कि अगर व्यवस्था नहीं सुधरी, तो कड़ी कार्रवाई होगी। यह घटना न केवल प्रशासन की नाकामी को उजागर करती है, बल्कि मरीजों की सुरक्षा पर भी गंभीर सवाल उठाती है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 22 September 2026
पूनम पाण्डे: पेपर लीक के खिलाफ युवाओं ने जंतर-मंतर पर आंदोलन किया, सरकार से सवाल पूछे और फिर दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव (DUSU) में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का छात्र संगठन,…
 22 September 2026
नई दिल्ली: एक इमारत गिरी और 7 लोगों की जान चली गई... इस हादसे ने सिर्फ दिल्ली के सत्य निकेतन को नहीं, बल्कि देश के तेजी से फैलते शहरों में…
 22 September 2026
नई दिल्ली: राजस्थान का जोधपुर एयरबेस जल्द ही दुनिया की कई प्रमुख वायु सेनाओं की ताकत का गवाह बनने वाला है। यहां 26 सितंबर से 12 अक्टूबर तक मल्टीनेशनल एयर…
 22 September 2026
नई दिल्ली: क्या कानूनी प्रक्रिया पूरी कर गोद लिए गए बच्चे को सालों बाद वापस किसी संस्था को सौंपा जा सकता है? अगर बच्चा बड़ा होने के साथ इतना आक्रामक…
 22 September 2026
नई दिल्ली: सिंधु जल समझौता रुकने से पाकिस्तान में बहुत ही छटपटाहट है। उसने इस समझौते को फिर से शुरू करवाने के लिए भारत पर दबाव बनाने के अपने सारे…
 22 September 2026
सी.आर. पाटिल, नई दिल्ली: जल हमें उन तरीकों से जोड़ता है, जिनमें बहुत कम दूसरे संसाधन जोड़ पाते हैं। नदियां प्रशासनिक सीमाओं को नहीं पहचानतीं। भूजल के स्रोत कई समुदायों…
 22 September 2026
नई दिल्ली: दिल्ली में वोटर लिस्ट के स्पेशल इंटेंसिव रिविजन यानी SIR के दौरान कई चौंकाने वाले मामले सामने आए हैं। पुरानी दिल्ली के 125 साल के वोटर श्याम मुखिजा…
 21 September 2026
BRICS के बढ़ते प्रभाव, भारत-चीन संबंधों, ऊर्जा सुरक्षा और UNSC में सुधार जैसे मुद्दों पर दुनिया की नजर है। ऐसे में भारत के लिए इस मंच की बदलती भूमिका कितनी…
 21 September 2026
नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल में स्पेशल इंटेंसिव रिविजन ( SIR ) के बाद मतदाता सूची से हटाए गए अनगिनत वोटर शायद एक दशक तक वोट न दे पाएं। ऐसा इसलिए…
Advt.