रिजवान OUT तो बाबर आजम ड्रिंक्स बॉय, पाकिस्तान की बेस्ट वनडे टीम देख होंगे हैरान

Updated on 10-01-2023 08:18 PM
नई दिल्ली: एक ओर जहां पाकिस्तान अपने कप्तान बाबर आजम को ऑलटाइम बेस्ट बैट्समैन बताने में कोई कसर नहीं छोड़ रहा है तो दूसरी ओर, एक क्रिकेट बोर्ड ने उन्हें ड्रिंक्स बॉयज की लिस्ट में डाल दिया। बोर्ड ने पाकिस्तान की ऑलटाइम फेवरिट वनडे टीम का ऐलान किया है। इस लिस्ट में विश्व विजेता इमरान खान को तो कप्तान बनाया, लेकिन मौजूदा कप्तान बाबर आजम को पूर्व कप्तानों मोहम्मद हफीज और शोएब मलिक के साथ ड्रिंक्स बॉयज की लिस्ट में रखा है।

इमरान खान को बनाया कप्तान तो इंजमाम भी हैं टीम में


दरअसल, आइसलैंड क्रिकेट बोर्ड ने अपने ट्विटर हैंडल पर इस टीम का ऐलान किया है। उसने लिखा- आज हमारी पाकिस्तान की ऑलटाइम वनडे टीम का ऐलान...। उसने ओपनर के तौर पर सईद अनवर और जहीर अब्बास को जगह दी तो इंजमाम उल हक और जावेद मियांदाद को तीसरे और चौथे नंबर पर रखा। 5वें नंबर पर मोहम्मद युसूफ और इमरान खान को कप्तान बनाते हुए छठे नंबर पर जगह दी। इसके बाद धाकड़ ऑलराउंडर शाहिद अफरीदी, विकेटकीपर के रूप में मोईन खान को रखा है।

वसीम अकरम और वकार युनूस भी हैं शामिल


इसके बाद वसीम अकरम और वकार युनूस की महान जोड़ी को तेज गेंदबाज के रूप में जगह दी, जबकि स्पिनर के तौर पर सकलैन मुश्ताक को 11वां खिलाड़ी बनाया। इसके बाद ड्रिंक्स बॉयज की लिस्ट में बाबर आजम, मोहम्मद हफीज और शोएब मलिक को रखा। बाबर के फैन इस बात से नाराज दिख रहे हैं। कइयों ने तो यहां तक कहा कि बाबर बहुत अच्छे इंसान हैं। फिर भी क्यों उन्हें बाहर रखा है?

बाबर के फैन भड़के
कुछ ने शोएब अख्तर को टीम में शामिल नहीं करने को लेकर सवाल उठया। एक यूजर ने लिखा- बाबर आजम ड्रिंक्स बॉय... क्या आप मजाक कर रहे हैं। वह पाकिस्तान के सबसे बेहतरीन बल्लेबाज हैं। एक ने मौज लेते हुए लिखा- बाबर तो ठीक हैं, लेकिन शायद मोहम्मद रिजवान को ड्रिंक्स बॉय की लिस्ट में डालना भूल गए हैं।
ऐसी है टीम: सईद अनवर, जहीर अब्बास, इंजमाम उल हक, जावेद मियांदाद, मोहम्मद युसूफ, इमरान खान (कप्तान), शाहिद अफरीदी, मोईन खान, वसीम अकरम, वकार युनूस, सकलैन मुश्ताक

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 June 2026
नई दिल्ली: भारतीय महिला हॉकी टीम ने FIH नेशंस कप 2025-26 के फाइनल में जगह बना ली है। सेमीफाइनल में चिले को 6-0 के बड़े अंतर से मात देकर खिताबी…
 20 June 2026
नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप 2026 में शुक्रवार यानि 19 जून को कनाडा और कतर के बीच मुकाबले के आखिर में दोनों टीमों के खिलाड़ी आपस में भिड़ गए। वैंकूवर…
 20 June 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम इस वक्त अफगानिस्तान के खिलाफ 3 मैच की वनडे सीरीज में भिड़ रही है। यह सीरीज भारत की वनडे वर्ल्ड कप 2027 की तैयारियों की…
 20 June 2026
नई दिल्ली: फुटबॉल जगत में एक ऐतिहासिक और अनोखी घटना देखने को मिली है, जब पहली बार किसी खिलाड़ी को मैदान पर बात करते समय अपना मुंह छिपाने की वजह…
 19 June 2026
नई दिल्ली: अफगानिस्तान के खिलाफ मौजूदा वनडे सीरीज में भारतीय टीम का दबदबा साफ नजर आ रहा है। शुरुआती दोनों मुकाबले जीतकर मेजबान टीम ने सीरीज पर कब्जा जमा लिया…
 19 June 2026
नई दिल्ली: भारतीय हॉकी टीम के स्टार मनप्रीत सिंह टीम इंडिया की ओर से सबसे ज्यादा मुकाबले खेलने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। बुधवार को वे अपना 413वां इंटरनेशनल मैच…
 19 June 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने आगामी 2026/27 सीजन के लिए अपने सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट सिस्टम में एक ऐतिहासिक बदलाव करने का फैसला किया है। पीसीबी इतिहास में पहली बार खिलाड़ियों…
 19 June 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज कुमार संगकारा एक मुकाबले में भारतीय टीम का हेलमेट पहने खेलते हुए नजर आए हैं। 48 साल की उम्र में वह…
 16 June 2026
नई दिल्ली: कड़े तनाव और भारी विवादों के बीच ईरान ने फीफा वर्ल्ड कप में अपने अभियान की शुरुआत न्यूजीलैंड के खिलाफ 2-2 से रोमांचक ड्रॉ खेलकर की। सोफी स्टेडियम…
Advt.