सुशांत सिंह केस की उलझी गुत्थी के बीच रिया चक्रवर्ती ने किया क्रिप्टिक पोस्ट

Updated on 28-12-2022 08:46 PM
एक बार फिर सुशांत सिंह राजपूत का केस चर्चा में है। दरअसल कूपर हॉस्टिपल के मोर्चरी स्टाफ रूपकुमार शाह ने चौंकाने वाला दावा किया। उन्होंने कहा कि सुशांत सिंह राजपूत ने सुसाइड नहीं बल्कि उनका मर्डर हुआ था। इस बयान के बाद एक बार फिर एक्टर की मौत को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। जहां एक ओर इस केस की जांच जारी है तो दूसरी ओर 2 साल बीत जाने के बाद भी बड़े दावे सामने आ रहे है। इस बीच सुशांत सिंह राजपूत की एक्स गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती का क्रिप्टिक पोस्ट सामने आया है। जहां वह आग, तूफान, ताकत और शैतान जैसी बातों का जिक्र करती हैं। इस पोस्ट को देख फैंस का रिएक्शन आना भी लाजिमी है। आइए बताते हैं रिया चक्रवर्ती ने क्या लिखा।
जहां एक ओर सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) की मौत को मर्डर बताया जा रहा है। उनकी बहनें सीबीआई जांच की मांग कर रही हैं। ऐसे में रिया चक्रवर्ती ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर इंस्पारिंग पोस्ट लिखा। वह इस पोस्ट में लिखती हैं, आप आग से गुजरे हैं, बाढ़ से बचे हैं और राक्षसों पर जीत हासिल की है, अगली बार जब आप अपनी शक्ति पर शक करो तो इसे याद रखना।

रिया चक्रवर्ती पर सुशांत के पिता ने लगाए थे ये गंभीर आरोप

बता दें सुशांत सिंह राजपूत 14 जून 2020 को अपने मुंबई वाले फ्लैट पर मृत पाए गए थे। शुरुआती जांच में इसे कथिततौर पर सुसाइड बताया गया लेकिन परिवार ने इसे साजिश बताया था। सुशांत सिंह राजपूत के पिता केके सिंह (Sushant Singh Rajput family) ने रिया चक्रवर्ती पर आरोप लगाए थे। उनका कहना था कि एक्ट्रेस ने उनके बेटे को आत्महत्या के लिए उकसाया व पैसों के गबन समेत कई गंभीर आरोप लगाए थे।

रिया चक्रवर्ती को जेल तक जाना पड़ा था

रिया चक्रवर्ती को इस मामले में जेल तक जाना पड़ा था। केवल रिया ही नहीं बल्कि ड्रग एंगल में उनके भाई शौविक चक्रवर्ती भी फंसे थे। इन सभी आरोपों से रिया ने साफ इंकार किया था। साथ ही सोशल मीडिया पर अपने और सुशांत के रिलेशनशिप पर खुलकर बात भी कही थी।

कहां तक पहुंची सुशांत सिंह राजपूत मामले में सीबीआई जांच

सुशांत सिंह राजपूत मामले (Rhea and Sushant) में देश की तीन तीन बड़ी जांच एजेंसी जांच कर रही हैं। पैसों की हेरफेर को लेकर ईडी तो ड्रग मामला सामने आने के बाद एनसीबी और मौत की जांच के लिए सीबीआई जुटी। अप्रैल 2022 में एक आरटीआई एक्टिविस्ट ने सीबीआई से सवाल किए थे कि आखिर इस मामले में जांच कहां तक पहुंची है। तब सीबीआई ने ऑफिशियल बयान जारी करके कहा था कि वह अभी इस मामले में ज्यादा कुछ कह नहीं सकते क्योंकि कुछ भी जानकारी देना जांच में रुकावट ला सकता है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
दिग्‍गज एक्टर राजेश शर्मा को लेकर इसी साल जुलाई 2026 में तब चिंता बढ़ गई थी, जब खबर आई कि उन्‍हें कीड़े ने काट लिया है और वह कोलकाता के…
 08 September 2026
इन दिनों नीम करोली बाबा पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' की कमाई ने लोगों को हैरान कर रखा है। कई लोग इसे बाबा का चमत्कार मान रहे हैं तो कइयों…
 08 September 2026
राणबीर कपूर स्टारर फिल्म 'रामायण' का ट्रेलर आने के बाद से ही इस फिल्म के किरदारों को लेकर बहस तेज हो गई है। फिल्म में रणबीर कपूर भगवान श्रीराम की…
 08 September 2026
फैंस के थलपति और तमिलनाडु के मुख्‍यमंत्री सी. जोसेफ विजय के कार्यकाल को 4 महीने हो चुके हैं। राज्य के CM के तौर पर बीते 122 दिनों में विजय ने…
 05 September 2026
प्रसिद्ध आध्यात्मिक संत नीम करोली बाबा के शुरुआती जीवनी पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' अपनी कहानी में आस्था के दम पर रोज नया इतिहास रच रही है। अमूमन जहां फिल्में…
 05 September 2026
'बिग बॉस 13' से शुरू हुआ हिमांशी खुराना और आसिम रियाज का रिश्ता लगातार चर्चा में बना हुआ है। हालांकि, ये रिश्ता बनने से अधिक टूटने को लेकर सुर्खियों में…
 05 September 2026
इमोशंस, प्यार और मन में छिपी भावनाओं को जताने के लिए फिल्मों से अधिक खूबसूरत जरिया शायद कोई नहीं। बारिश को अक्सर रोमांस, मिठास और सुकून के साथ लोग जोड़ते…
 05 September 2026
'बिग बॉस 20' की शुरुआत में महज अब एक दिन बचा है और शो के कंटेस्टेंट्स से लेकर इस घर के अंदर की झलकियां खूब चर्ता में है। सलमान खान…
 05 September 2026
'बिग बॉस 20' के शुरू होने से पहले ही शो में शामिल होने वाले कंट्स्टेंट्स को लेकर चर्चाएं तेज हैं। इसी बीच सितार वादक और कंपोजर भागीरथ भट्ट का नाम…
Advt.