भारतीय टीम का नगीना बनेंगे ऋतुराज गायकवाड़, जानिए माइक हसी ने ऐसा क्यों कहा

Updated on 06-04-2023 08:02 PM
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के युवा सलामी बल्लेबाज रुतुराज आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलते हुए नजर आते हैं। आईपीएल 2023 में गायकवाड़ का बल्ला जमकर बोल रहा है। उन्होंने महज 2 मैच में ही 2 अर्धशतक के बदौलत 149 रन बना दिए हैं। अपनी इस शानदार बल्लेबाजी के चलते रुतुराज मौजूदा समय में ऑरेंज कैप होल्डर भी हैं। वहीं ऐसे में सीएसके के कोचिंग स्टाफ का हिस्सा और पूर्व ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी माइकल हसी ने रुतुराज गायकवाड़ की जमकर प्रशंसा की है।

माइक हसी ने गायकवाड़ को सराहा
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज माइक हसी ने खुद से गायकवाड़ की तुलना करते हुए कहा, ' रुतुराज मुझसे (उस उम्र में) काफी बेहतर हैं। मेरे मन में इस बात में कोई संदेह नहीं है कि वह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बहुत सफल हो सकता है।' चेन्नई के लिए अच्छा करने के बाद भी रुतुराज भारत के लिए अच्छा करने में नाकाम रहे। इस पर हसी ने कहा,'हमें याद रखना चाहिए कि यह बहुत मुश्किल टीम है जिसमें वह शामिल हो रहे हैं, और उसको अभ तक कुछ ही मौ मिले हैं और यह कभी-कभी कठिन हो सकता है। वह किसी अन्य खिलाड़ी की तुलना में थोड़ा अधिक समय ले सकता है, लेकिन यह जर्नी का एक पार्ट है। उसके पास सफल होने का कौशल और मानसिक समझ है।'

उसे विकसित होते देखना अद्भुत रहा है: माइकल हसी
माइकल हसी ने आगे अपने बयान में इस बात का भी जिक्र किया कि रुतुराज को विकसित होते देखने अद्भुत रहा है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि रुतु को सबसे अलग और खास खिलाड़ी बनाता है वो है उनका अच्छी गेंदो को भी बाउंड्री के लिए मारना।

हसी ने कहा, 'उसे विकसित होते देखना अद्भुत रहा है। वह एक आत्म जागरूक खिलाड़ी है और हर समय सुधार करना चाहता है। वह मैदान में हर तरफ क्लासिकल क्रिकेट शॉट खेलता है और अब उसने अपने खेल में एक और ताकत जोड़ दी है। रुतुराज को जो खास बनाता है वह है अच्छी गेंदों को बाउंड्री के लिए हिट करने की उनकी क्षमता।'


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
दुबई: महिला एशिया कप 2026 के फाइनल मुकाबले में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने श्रीलंका को 72 रनों से रौंदकर 8वीं बार एशिया कप का खिताब अपने नाम किया। लेकिन…
 14 September 2026
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ 27 सितंबर से शुरू होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का चयन 16 सितंबर को नई दिल्ली में होने की…
 14 September 2026
जर्मनी के दिग्गज टेनिस स्टार अलेक्जेंडर ज्वेरेव ने न्यू यॉर्क के आर्थर ऐश स्टेडियम में इतिहास रच दिया है। यूएस ओपन 2026 के मेन्स सिंगल्स खिताबी मुकाबले में ज्वेरेव ने…
 14 September 2026
नई दिल्ली: महिला एशिया कप 2026 के फाइनल में भारतीय महिला क्रिकेट टीम द्वारा एशियन क्रिकेट काउंसिल के अध्यक्ष और पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी के हाथों से विजेता…
 14 September 2026
नई दिल्ली: नियति की पटकथा भी कितनी अजीब होती है। कभी जिस खिलाड़ी ने अपने खून-पसीने से घरेलू क्रिकेट की पिच को सींचा, हजार-दो हजार नहीं बल्कि 11 हजार से…
 08 September 2026
क्रिकेट के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने लोनावला में करीब 3.86 एकड़ जमीन खरीदी है। बताया जा रहा है कि इस पूरी डील की कीमत करीब 70 करोड़ रुपये है।…
 08 September 2026
दुबई: पाकिस्तान की टीम महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। ग्रुप राउंड के अपने आखिरी मैच में पाकिस्तान ने हांगकांग को 72 रनों के बड़े अंतर…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत ने 2027 साउथ एशियन गेम्स में भाग लेने के लिए अपने खिलाड़ियों को पाकिस्तान जाने की सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। दोनों देशों के बीच रिश्ते तल्ख…
 08 September 2026
नई दिल्ली: दलीप ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में टीम से बाहर किए जाने के बाद करुण नायर ने शानदार शतक लगाया और टीम मैनेजमेंट को करारा जवाब दिया। वह साउथ…
Advt.