पीएम मोदी से ऋषि सुनक की पहली मुलाकात जल्द ही संभव

Updated on 15-11-2022 05:19 PM
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को इंडोनेशिया के लिए रवाना हुए  जहां जी-20 शिखर सम्मेलन का आयोजन हो रहा है। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग समेत तमाम अन्य नेता यहां मौजूद रहेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करीब 45 घंटे बाली में रहेंगे और इस दौरान 20 बड़ी बैठकों में हिस्सा लेंगे। माना जा रहा है कि इस सम्मेलन में रूस-यूक्रेन युद्ध और चीन से तनाव जैसे मुद्दे छा रहेंगे। शिखर सम्मेलन के दौरान पीएम मोदी हिस्सा लेने वाले 10 देशों के प्रमुखों से सीधी द्विपक्षीय मुलाकात करेंगे। इसमें बहुपक्षीय व द्विपक्षीय मुद्दों पर विस्तार से चर्चा होगी।

ऋषि सुनक से पहली मुलाकात संभव

जी-20 समिट के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ब्रिटेन के पीएम ऋषि सुनक से मुलाकात हो सकती है। पिछले महीने ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बनने के बाद मोदी से ऋषि सुनक की यह पहली मुलाकात होगी।

बाली रवाना होने से पहले पीएम मोदी की ओर से जारी वक्तव्य में कहा गया, बाली शिखर सम्मेलन के दौरान मैं वैश्विक चिंता के प्रमुख मुद्दों जैसे वैश्विक विकास, खाद्य और ऊर्जा सुरक्षा, पर्यावरण, स्वास्थ्य और डिजिटल परिवर्तन, पर अन्य G20 नेताओं के साथ व्यापक चर्चा करूंगा।

बयान में आगे कहा गया कि बाली में जी20 शिखर सम्मेलन से इतर मैं कई अन्य भाग लेने वाले देशों के नेताओं से मिलूंगा और उनके साथ भारत के द्विपक्षीय संबंधों में प्रगति की समीक्षा करूंगा। मैं 15 नवंबर को एक स्वागत समारोह में बाली में भारतीय समुदाय को संबोधित करने के लिए उत्सुक हूं।

G-20 में कौन-कौन से देश शामिल हैं?

G-20 देश G-20 दुनिया की प्रमुख विकसित और विकासशील अर्थव्यवस्थाओं का एक अंतर-सरकारी मंच है। इसमें अर्जेंटीना, आस्ट्रेलिया, ब्राजील, कनाडा, चीन, फ्रांस, जर्मनी, भारत, इंडोनेशिया, इटली, जापान, दक्षिण कोरिया, मैक्सिको, रूस, सऊदी अरब, दक्षिण अफ्रीका, तुर्किये, ब्रिटेन , अमेरिका और यूरोपीय संघ शामिल हैं। रूस इस बार जी-20 शिखर सम्मेलन में हिस्सा नहीं ले रहा है। माना जा रहा है कि रूस-यूक्रेन युद्ध और इसके बाद बने हालात पर व्यापक चर्चा होगी। वहीं चीन और अमेरिका के बीच जारी तनातनी के बीच दोनों देशों के राष्ट्र प्रमुख भी पहली बार आमने-सामने होंगे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 September 2026
भास्कर रिपोर्टर प्रमोद साहू ने साइबर क्राइम एक्सपर्ट मुकेश चौधरी के साथ बातचीत की। इस दौरान एक्सपर्ट ने कहा कि बच्चों के हाथ में फोन और उसमें ऑनलाइन गेम अब…
 19 September 2026
मुंबई के पवई स्थित IIT बॉम्बे में साहिल वाकोडे नाम के स्टूडेंट की शुक्रवार शाम मौत हो गई। मुंबई पुलिस के मुताबिक, साहिल ने हॉस्टल के कमरे में फंदे से…
 19 September 2026
नई दिल्ली: रिश्वत की शिकायत मिली, CBI ने तुरंत FIR दर्ज की और कुछ ही घंटों में जाल बिछा दिया गया। सुप्रीम कोर्ट ने इस तेजी पर सवाल उठाते हुए…
 19 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने POCSO एक्ट को लेकर अहम फैसला सुनाया है। कोर्ट ने साफ किया कि आरोपी के खिलाफ दोष की वैधानिक धारणा का मतलब यह नहीं है…
 19 September 2026
नई दिल्ली: दिल्ली में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म और हत्या की घटना को लेकर कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने महिला सुरक्षा का मुद्दा उठाया है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर…
 19 September 2026
अनिल बलूनी: नई दिल्ली के भारत मंडपम में BRICS सम्मेलन के पहले ही दिन जब ‘नई दिल्ली डिक्लेरेशन’ की घोषणा हुई, तो वह केवल एक औपचारिक कूटनीतिक वक्तव्य नहीं था,…
 18 September 2026
बैंगलुरू: इंडियन एयरफोर्स को आज (शुक्रवार) दो LCA मार्क-1 ट्रेनर एयरक्राफ्ट और तीन बेसिक ट्रेनर एयरक्राफ्ट HTT40 की डिलीवरी हो जाएगी। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की मौजूदगी में ये कार्यक्रम…
 18 September 2026
नई दिल्ली: पूर्व IPS अधिकारी और पुडुचेरी की पूर्व उपराज्यपाल किरण बेदी ने दिल्ली हाई कोर्ट में अर्जी दाखिल कर सत्य निकेतन में PG इमारत ढहने से 7 लोगों की…
 18 September 2026
नई दिल्ली: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के पूर्व ADC मेजर ऋषभ सिंह सांब्याल ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर अपना पेड सब्सक्रिप्शन मॉडल शुरू किया है, जिसके जरिए वे मोटी कमाई…
Advt.