ऋषि सुनक : UK-China संबंधों का "स्वर्णिम काल समाप्त", तानाशाही बढ़ने से बड़ी हुई चुनौती

Updated on 29-11-2022 06:09 PM

ब्रिटेन (UK) के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक (PM Rishi Sunak) ने सोमवार को चेतावनी दी है कि चीन (China) ब्रिटेन के "मूल्यों और हितों" को एक संस्थागत चुनौती दे रहा है.  शंघाई विरोध प्रदर्शनों (Shanghai Protests) के दौरान बीबीसी पत्रकार (BBC Journalist) की तरफ से पिटाई के आरोप लगाए जाने के बाद, इस घटना की निंदा करते हुए ब्रिटिश प्रधानमंत्री ने यह बयान दिया. विदेश नीति पर अपने पहले बड़े भाषण में सुनक ने कहा कि ब्रिटेन-चीन संबंधों का कथित "स्वर्णिम-युग" अब खत्म हो चुका है. ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री डेविड कैमरून इसके बड़े हिमायती थे.  ऋषि सुनक ने कहा, "ब्रिटेन-चीन संबंधों के स्वर्णिम युग का विचार इस मासूम विचार पर टिका था कि व्यापार के रास्ते सामाजिक और राजनैतिक बदलाव आएंगे."   


उन्होंने लंदन के लॉर्ड मेयर बैंक्वेट हॉल में कहा,  ब्रिटेन को, "चीन के साथ रिश्तों के तौर-तरीकों में सुधार लाना होगा. हमने पहचाना है कि चीन हमारे मूल्यू और हितों को सोच-समझ कर चुनौती दे रहा है. जब चीन में अधिक तानाशाही बढ़ती है तो यह चुनौती और बड़ी हो जाती है.  " 

ऋषि सुनक ने कहा, हम चीन को वैश्विक मामलों में नज़रअंदाज़ नहीं कर सकते...चाहें वो वैश्विक आर्थिक स्थिरता का मामला हो या फिर पर्यावरण बदलाव का मुद्दा. अमेरिका, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया, जापान और कई दूसरे देश भी इसे समझते हैं. तो हम एक साथ मिल कर इस तीखी प्रतिस्पर्धा से निपटेंगे जिसमें कूटनीति और बातचीत का रास्ता शामिल है." 



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 June 2026
काबुल: अफगानिस्तान की सत्ता पर काबिज तालिबान ने पाकिस्तान के खिलाफ बड़ी सैन्य योजना बनाई है। तालिबान नेता मुल्ला हिबतुल्लाह अखुंदजादा ने पाकिस्तान के साथ लगने वाली सीमा की सुरक्षा…
 20 June 2026
इस्लामाबाद/ढाका: पाकिस्तान की नौसेना ने संकेत दिए हैं वो 1971 की जंग के बाद पहली बार बंगाल की खाड़ी में अपनी पनडुब्बी भेज सकता है। ये सीधे तौर पर भारत…
 20 June 2026
इस्लामाबाद: सिंधु जल संधि पर भारत की रोक से तड़प रहे पाकिस्तान ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) के सामने गुहार लगाई है। पाकिस्तान के उप-प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री इशार…
 20 June 2026
वॉशिंगटन: ईरान डील को लेकर अमेरिका और इजरायल के बीच तनाव अब दोनों देशों के नेताओं की बयानबाजी में भी दिखाई देने लगा है। अब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने…
 19 June 2026
वॉशिंगटन: पाकिस्तानी विदेश मंत्री ने भारत के सिंधु बेसिन की नदियों पर शुरू किए गए नए प्रोजेक्ट को लेकर एतराज जताते हुए कई आरोप लगाए हैं। पाकिस्तान के डिप्टी पीएम…
 19 June 2026
न्यूयॉर्क: भारत ने पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) में बिगड़ते हालात और प्रदर्शकारियों की हत्या को लेकर संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद(UNHRC) में पाकिस्तान को बखिया उधेड़ी है। पीओके के…
 19 June 2026
तेहरान: अमेरिका और ईरान के बीच समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर होने के बाद ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई ने पहली बार बयान दिया है। इस दौरान उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति…
 19 June 2026
पेरिस: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का फ्रांस दौरा खत्म होने पर फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने उन्हें सरप्राइज दिया है। मैक्रों ने पीएम मोदी के लिए हिंदी में खास विदेश संदेश…
 16 June 2026
बीजिंग: "दूर के रिश्तेदार से अच्छा एक करीबी पड़ोसी होता है।" यह कहावत तो आपने सुनी होगी लेकिन इस बार चीन के विदेश मंत्री वांय यी ने इसका इस्तेमाल नेपाल…
Advt.