ऋषभ पंत की कमी नहीं खलने देगा उनका जिगरी दोस्त, पहली बार मौका, धाकड़ है रिकॉर्ड

Updated on 14-01-2023 06:43 PM

नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज के पहले दो मैचों के लिए टीम इंडिया (IND vs AUS) का ऐलान हो गया है। इस फॉर्मेट में ऋषभ पंत (Rishabh Pant) टीम के प्रमुख विकेटकीपर हैं। पिछले 3-4 सालों में उनका रिकॉर्ड भी दमदार रहा है। लेकिन पिछले महीने उनका एक्सीडेंट हो गया था। वह अभी तक अस्पताल में ही हैं। ऐसे में केएस भरत के साथ ईशान किशन (Ishan Kishan) को विकेटकीपर के रूप में टेस्ट टीम में शामिल किया गया है।

अंडर-19 वर्ल्ड कप साथ खेले

ईशान किशन और ऋषभ पंत ने भारत के लिए एक साथ अंडर-19 वर्ल्ड कप खेला था। 2016 में बांग्लादेश में हुए टूर्नामेंट में ईशान टीम इंडिया के कप्तान और पंत उपकप्तान थे। दोनों एक साथ टीम के लिए पारी की शुरुआत भी करते थे। पंत को एक साल बाद ही 2017 में भारत के लिए डेब्यू करने का मौका मिल गया। लेकिन ईशान को 2021 तक का इंतजार करना पड़ा। लेकिन अब दोनों टीम के प्रमुख खिलाड़ी बन चुके हैं।

ईशान किशन का फर्स्ट क्लास रिकॉर्ड

बिहार के ईशान किशन झारखंड के लिए घरेलू मैच खेलते हैं। 48 फर्स्ट क्लास मैच में उनके बल्ले से 38.76 की औसत से 2985 रन निकले हैं। वह 6 शतक और 16 फिफ्टी भी लगा चुके। पंत की तरह ईशान भी तेजी से रन बनाते हैं। उनका स्ट्राइक रेट 69 का है। रणजी ट्रॉफी के इसी सीजन में केरल के खिलाफ ईशान ने 132 रनों की पारी खेली थी। वह इंडिया ए टीम का भी हिस्सा रह चुके हैं।

लेफ्टी होने का एडवांटेज

केएस भरत का रिकॉर्ड लगभग उनके जैसा ही हैं। वह पहले से टीम का हिस्सा भी हैं। लेकिन टेस्ट में टीम इंडिया के टॉप-5 में कोई बाएं हाथ का बल्लेबाज नहीं है। ऐसे में ईशान किशन को इसका एडवांटेज है। इसके साथ ही वह किसी भी क्रम पर बल्लेबाजी भी कर सकते हैं। ऐसे में हो सकता है कि ईशान को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टेस्ट में ही डेब्यू का मौका मिल जाए।

 

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
क्रिकेट के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने लोनावला में करीब 3.86 एकड़ जमीन खरीदी है। बताया जा रहा है कि इस पूरी डील की कीमत करीब 70 करोड़ रुपये है।…
 08 September 2026
दुबई: पाकिस्तान की टीम महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। ग्रुप राउंड के अपने आखिरी मैच में पाकिस्तान ने हांगकांग को 72 रनों के बड़े अंतर…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत ने 2027 साउथ एशियन गेम्स में भाग लेने के लिए अपने खिलाड़ियों को पाकिस्तान जाने की सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। दोनों देशों के बीच रिश्ते तल्ख…
 08 September 2026
नई दिल्ली: दलीप ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में टीम से बाहर किए जाने के बाद करुण नायर ने शानदार शतक लगाया और टीम मैनेजमेंट को करारा जवाब दिया। वह साउथ…
 05 September 2026
नई दिल्ली: 15 साल के भारतीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी इस समय सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि क्रिकेट जगत में सबसे चर्चित खिलाड़ियों में से एक बने हुए हैं। दलीप ट्रॉफी…
 05 September 2026
दुबई: महिला एशिया कप 2026 में आज, शनिवार 5 सितंबर को भारत और पाकिस्तान के बीच हाई-वोल्टेज मुकाबला खेला जाना है। हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम…
 05 September 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) में जारी उथल-पुथल और अजीबोगरीब फैसलों को लेकर पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज राशिद लतीफ ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। इंग्लैंड के खिलाफ शुरुआती दो टेस्ट…
 05 September 2026
नई दिल्ली: भारत के प्रमुख घरेलू टूर्नामेंट दलीप ट्रॉफी का फाइनल रविवार से होना है। चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में साउथ जोन और ईस्ट जोन के बीच खेला जाएगा। साउथ…
 04 September 2026
दुबई: सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना के तेजतर्रार शतक के बाद दीप्ति शर्मा की अगुआई में गेंदबाजों के उम्दा प्रदर्शन से भारत महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गया…
Advt.