इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल के लिए ऋषभ पंत या दिनेश कार्तिक

Updated on 08-11-2022 05:49 PM

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2022 में दिनेश कार्तिक को ऋषभ पंत पर तरजीह दी गई, लेकिन यह विकेटकीपर बल्लेबाज अपने प्रदर्शन से प्रभावित नहीं कर सका। इस मेगा इवेंट का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला भारत और इंग्लैंड के बीच एडिलेड ओवल मैदान पर खेला जाना है, जो 10 नवंबर को होना है। सेमीफाइनल मैच से ठीक पहले आखिरी लीग मैच में जिम्बाब्वे के खिलाफ टीम इंडिया ने प्लेइंग XI में ऋषभ पंत को जगह दी थी। अब एक बार फिर बहस छिड़ गई है कि सेमीफाइनल में पंत या डीके में से किसे मौका मिलेगा। टीम इंडिया के पूर्व हेड कोच रवि शास्त्री ने इस पर अपना फैसला सुनाया है।


शास्त्री ने जिम्बाब्वे के खिलाफ मैच के बाद कहा, 'दिनेश बहुत प्यारा टीम प्लेयर है। लेकिन जब बात इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच की आती है, तो उनका बॉलिंग अटैक देखकर मुझे ऐसा लगता है कि आपकी टीम में बाएं हाथ का बल्लेबाज होना चाहिए, जो बाएं हाथ के बल्लेबाज की भूमिका के साथ-साथ मैच विनर का रोल भी निभाए।'


शास्त्री ने आगे कहा, 'वह इंग्लैंड के खिलाफ बढ़िया प्रदर्शन कर चुका है। हाल ही में उसने अपने दम पर इंग्लैंड के खिलाफ मैच में जीत भी दिलाई थी। मैं पंत के साथ जाऊंगा, सिर्फ इसलिए नहीं कि वह पहले यहां खेल चुका है, बल्कि इसलिए भी क्योंकि वह एक्स फैक्टर लेकर आता है। उसे सेमीफाइनल में प्लेइंग XI में शामिल किया जाना चाहिए।'


शास्त्री ने बताया क्यों एडिलेड में पंत को प्लेइंग XI में जगह मिलनी ही चाहिए। उन्होंने कहा, 'आप एडिलेड में खेलने जा रहे हैं। शॉर्ड बाउंड्री स्क्वॉयर एक और कारण है कि टीम में बाएं हाथ का बल्लेबाज होना ही चाहिए, जो इंग्लैंड के बॉलिंग अटैक की धज्जियां उड़ा सके। अगर आपके पास ज्यादा दाएं हाथ के बल्लेबाज होते हैं तो विरोधी टीम के लिए गेंदबाजी करना आसान हो जाता है। आपको टीम में एक बाएं हाथ का बल्लेबाज चाहिए, जो खतरनाक हो सकता है और अगर आपने तीन-चार विकेट गंवा भी दिए तो वह आपको मैच में वापसी दिला सकता है।'



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
क्रिकेट के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने लोनावला में करीब 3.86 एकड़ जमीन खरीदी है। बताया जा रहा है कि इस पूरी डील की कीमत करीब 70 करोड़ रुपये है।…
 08 September 2026
दुबई: पाकिस्तान की टीम महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। ग्रुप राउंड के अपने आखिरी मैच में पाकिस्तान ने हांगकांग को 72 रनों के बड़े अंतर…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत ने 2027 साउथ एशियन गेम्स में भाग लेने के लिए अपने खिलाड़ियों को पाकिस्तान जाने की सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। दोनों देशों के बीच रिश्ते तल्ख…
 08 September 2026
नई दिल्ली: दलीप ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में टीम से बाहर किए जाने के बाद करुण नायर ने शानदार शतक लगाया और टीम मैनेजमेंट को करारा जवाब दिया। वह साउथ…
 05 September 2026
नई दिल्ली: 15 साल के भारतीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी इस समय सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि क्रिकेट जगत में सबसे चर्चित खिलाड़ियों में से एक बने हुए हैं। दलीप ट्रॉफी…
 05 September 2026
दुबई: महिला एशिया कप 2026 में आज, शनिवार 5 सितंबर को भारत और पाकिस्तान के बीच हाई-वोल्टेज मुकाबला खेला जाना है। हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम…
 05 September 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) में जारी उथल-पुथल और अजीबोगरीब फैसलों को लेकर पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज राशिद लतीफ ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। इंग्लैंड के खिलाफ शुरुआती दो टेस्ट…
 05 September 2026
नई दिल्ली: भारत के प्रमुख घरेलू टूर्नामेंट दलीप ट्रॉफी का फाइनल रविवार से होना है। चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में साउथ जोन और ईस्ट जोन के बीच खेला जाएगा। साउथ…
 04 September 2026
दुबई: सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना के तेजतर्रार शतक के बाद दीप्ति शर्मा की अगुआई में गेंदबाजों के उम्दा प्रदर्शन से भारत महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गया…
Advt.