अफगानिस्तान के खिलाफ क्लीन स्वीप के इरादे से उतरेगा भारत प्रैक्टिस देखने पहुंचे ऋषभ पंत

Updated on 17-01-2024 01:45 PM

भारत और अफगानिस्तान के बीच 3 मैचों की टी-20 सीरीज का तीसरा मुकाबला आज बेंगलुरु में खेला जाएगा। एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में मुकाबला शाम 7:00 बजे से शुरू होगा। टॉस शाम 6:30 बजे होगा। मुकाबले से पहले विकेटकीपर बैटर ऋषभ पंत प्रैक्टिस के दौरान खिलाड़ियों से मिलने पहुंच गए।

भारतीय टीम ने शुरुआती दोनों मुकाबले जीतकर सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है। टीम इंडिया ने शुरुआती दोनों टी-20 मैच 6-6 विकेट के अंतर से जीते। इसी लय को बरकरार रखते हुए टीम इंडिया आखिरी मैच में क्लीन स्वीप के इरादे से उतरेगी।

भारत और अफगानिस्तान के बीच 3 मैचों की टी-20 सीरीज का तीसरा मुकाबला आज बेंगलुरु में खेला जाएगा। एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में मुकाबला शाम 7:00 बजे से शुरू होगा। टॉस शाम 6:30 बजे होगा। मुकाबले से पहले विकेटकीपर बैटर ऋषभ पंत प्रैक्टिस के दौरान खिलाड़ियों से मिलने पहुंच गए।

भारतीय टीम ने शुरुआती दोनों मुकाबले जीतकर सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है। टीम इंडिया ने शुरुआती दोनों टी-20 मैच 6-6 विकेट के अंतर से जीते। इसी लय को बरकरार रखते हुए टीम इंडिया आखिरी मैच में क्लीन स्वीप के इरादे से उतरेगी।

वर्ल्ड कप से पहले भारत का आखिरी टी-20
जून में होने वाले वर्ल्ड कप से पहले यह टीम इंडिया का आखिरी टी-20 इंटरनेशनल मुकाबला है। इसके बाद भारत इंग्लैंड से 5 टेस्ट खेलेगा और फिर IPL शुरू हो जाएगा। IPL के मई के तीसरे सप्ताह तक चलने की उम्मीद है। टूर्नामेंट के ठीक बाद एक जून से ही वेस्टइंडीज और अमेरिका में टी-20 वर्ल्ड कप भी शुरू हो जाएगा।

भारत को अब तक नहीं हरा सकी है अफगान टीम
अफगानिस्तान की टीम भारत को अब तक किसी भी फॉर्मेट में नहीं हरा सकी है। दोनों के बीच अब तक 12 इंटरनेशनल मुकाबले खेले गए हैं। इनमें से 10 भारतीय टीम ने जीते हैं। एक-एक मैच टाई और नो रिजल्ट रहे। भारत ने 7 में से 6 टी-20 जीते, जिनमें एक बेनतीजा भी रहा।

नाइब ने अफगानिस्तान के लिए सबसे ज्यादा रन बनाए
अफगानिस्तान की कमान इब्राहिम जादरान संभाल रहे हैं। टीम के लिए इस सीरीज में गुलबदीन नाइब ने सबसे ज्यादा रन बनाए। उनके नाम 57 रन हैं। विकेट टेकर में करीम जनत ने टीम के लिए सबसे ज्यादा 2 विकेट लिए हैं।

मैच से जुड़े स्टैट्स

टी-20 इंटरनेशनल में 50 विकेट पूरे करने के लिए अक्षर पटेल को एक विकेट की जरूरत है, वो ऐसा करने वाले नौवें भारतीय गेंदबाज बन जाएंगे।

मोहम्मद नबी टी-20 इंटरनेशनल में 2000 रन बनाने से 67 रन दूर हैं। उनसे पहले मोहम्मद शहजाद ही अफगानिस्तान के लिए 2000 टी-20 रन के आंकड़े को पार कर सके हैं।

टीम इंडिया से मिलने पहुंचे ऋषभ पंत
तीसरा टी-20 बेंगलुरु में होगा। इसी शहर में नेशनल क्रिकेट एकेडमी (NCA) भी है। जहां विकेटकीपर बैटर ऋषभ पंत इंजरी से रिकवरी कर रहे हैं। वह NCA से समय निकालकर टीम इंडिया के प्रैक्टिस सेशन में पहुंच गए। वह खिलाड़ियों के साथ बात करते नजर आए।

पंत दिसंबर 2022 में कार एक्सीडेंट में घायल होने के बाद क्रिकेट से दूर हैं। इंजरी के कारण उन्होंने WTC फाइनल, एशिया कप, वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप जैसे बड़े टूर्नामेंट मिस कर दिए। उनके इस साल के IPL तक फिट होने की संभावना है।

पिच रिपोर्ट
बेंगलुरु स्टेडियम की पिच पर बल्लेबाजों का परफॉर्मेंस शानदार रहता है। इसके अलावा यहां तेज गेंदबाजों को भी मदद मिलती है। छोटी बाउंड्री होने के की वजह से बल्लेबाज यहां बड़े-बड़े शॉट लगाते हैं। ऐसे में भारत-अफगानिस्तान के बीच होने वाला मैच हाई-स्कोरिंग हो सकता है।

एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में कुल 9 टी-20 इंटरनेशनल मैच खेले गए। पहले बैटिंग करने वाली टीम ने 3 और चेज करने वाली टीम ने 5 मैच जीते। एक मैच बेनतीजा भी रहा। यहां का हाईएस्ट टीम स्कोर 202 रन है, जो भारत ने 2017 में इंग्लैंड के खिलाफ बनाया था। वहीं लोएस्ट स्कोर 127 रन है, जो इंग्लैंड ने 2017 में भारत के खिलाफ बनाया था।

वेदर फोरकास्ट
बेंगलुरु में बुधवार को मौसम साफ रहेगा है। आज यहां बारिश की आशंका 1% है। हवा की रफ्तार 9 किलोमीटर प्रति घंटा तक रहेगी। तापमान 15 से 30 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 June 2026
बेलफास्ट: आयरलैंड के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में भारतीय टीम की 34 रनों की करारी शिकस्त के बाद टीम कॉम्बिनेशन को लेकर बहस तेज हो गई है। नए कप्तान श्रेयस…
 27 June 2026
बेलफास्ट: भारतीय क्रिकेट टीम के लिए आयरलैंड दौरा उम्मीदों के मुताबिक शुरू नहीं हुआ। स्टार बल्लेबाज श्रेयस अय्यर के टी20 कप्तानी डेब्यू मैच में भारतीय टीम को करारी शिकस्त का…
 27 June 2026
नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप 'आई' मुकाबले में सेनेगल ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए इराक को 5-0 से रौंदा। इस जीत के साथ ही सेनेगल ने राउंड…
 27 June 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज ओपनिंग बल्लेबाज रोहित शर्मा आगामी 14 जुलाई से एजबेस्टन में इंग्लैंड के खिलाफ शुरू हो रही तीन मैचों की वनडे…
 27 June 2026
नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीतने के बाद पहली बार मैदान पर उतरी भारतीय क्रिकेट टीम को आयरलैंड के खिलाफ अपने पहले ही मुकाबले में 34 रनों की…
 26 June 2026
नई दिल्ली: इंग्लैंड के खिलाफ ट्रेंट ब्रिज में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच के पहले दिन न्यूजीलैंड के ओपनिंग बल्लेबाजों ने इतिहास रच दिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने…
 26 June 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तानी बल्लेबाज गुल फिरोजा को विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप-ए मैच के दौरान आईसीसी आचार संहिता के 'लेवल 1' के उल्लंघन का दोषी पाया गया है,…
 26 June 2026
नई दिल्ली: मेजर लीग क्रिकेट 2026 में ऑकलैंड कोलिसीअम के मैदान पर सिएटल ऑर्कास और वाशिंगटन फ्रीडम के बीच खेले गए मुकाबले में रनों की ऐसी बारिश हुई जिसने फैंस…
 26 June 2026
गॉल: भारत ए और श्रीलंका ए के बीच गाले में खेले जा रहे पहले चार दिवसीय अनाधिकारिक टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम ने अपनी स्थिति बेहद मजबूत कर…
Advt.