ऋषभ पंत और उर्वशी रौतेला के रिश्ते से उठ गया पर्दा, शुभमन गिल ने खोल दिए सारे राज

Updated on 20-11-2022 04:04 PM
नई दिल्ली: हाल ही में ऑस्ट्रेलिया में खेले गए टी20 विश्व कप में टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत और बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला काफी चर्चा में थे। पंत टीम के साथ जब ऑस्ट्रेलिया दौरे पर थे तो उर्वशी भी वहां पहुंच गई थी। सिर्फ इतना ही नहीं, क्रिकेट मैच देखने स्टेडियम भी पहुंची थी। टी20 विश्व कप के अलावा यूएई में हुए एशिया कप के दौरान पर भी दोनों का खूब नाम उछला था। हालांकि पंत और उर्वशी के बीच क्या रिश्ता रहा वह कभी खुलकर सामने नहीं आया लेकिन भारतीय टीम के सदस्य शुभमन गिल ने अब दोनों को लेकर बड़ा खुलासा किया है।
शुभमन का एक वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह एक पंजाबी टॉक शो में बैठे हैं जिसमें एंकर उनसे पंत और उर्वशी को लेकर सवाल पूछती हैं। एंकर सवाल था कि, 'आजकल ऋषभ पंत को एक एक्ट्रेस का नाम लेकर खूब छेड़ा जा रहा है, क्या टीम में भी उनके साथ ऐसा होता है।'
    इसके जवाब में शुभमन ने कहा, 'वह खुद ही ऐसा कर रही है, ऋषभ के साथ उसका ऐसा कुछ भी नहीं है और उसको इन चीजों से कोई मतलब भी नहीं है तो उसका ध्यान भी उधर नहीं रहता है।'

    क्या है पंत और उर्वशी का विवाद

    उर्वशी रौतेला और ऋषभ पंत के बीच विवाद शुरुआत एक इंटरव्यू के साथ हुई थी। इसमें उर्वशी ने दावा किया था कि मिस्टर आरपी दिल्ली में उनसे मिलने आए थे। वह सो गईं थी और मिस्टर आरपी 10 घंटे इंतजार करते रहे। उनके पास करीब 17 मिस्ड कॉल आए, लेकिन नींद आने की वजह से वह कॉल नहीं उठा पाईं। इसके बाद दोनों की जब बात हुई तो उर्वशी ने मुंबई में मिलने की बात कही। वहीं दोनों की मुलाकात भी हुई।

    फैंस इसे ऋषभ पंत मान रहे थे। इसके बाद पंत ने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी डाली। इसमें लिखा था- मेरा पीछा छोड़ दो बहन। सस्ती लोकप्रियता के लिए झूठ नहीं बोलना चाहिए। पंत ने इसके कुछ मिनट बाद ही अपनी स्टोरी हटा दी लेकिन उसका स्क्रीनशॉट वायरल हो गया। हालांकि इसके बाद पक्का हो गया कि मिस्टर आरपी ऋषभ पंत ही थे।

    न्यूजीलैंड दौरे पर हैं पंत

    ऑस्ट्रेलिया में खेले गए टी20 विश्व कप में पंत को शुरुआती मुकाबले में खेलने का मौका मिला था। आखिरी के कुछ मैच में उन्हें प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया। हालांकि टीम इंडिया सेमीफाइनल में इंग्लैंड से हार गई। वहीं टी20 विश्व कप के बाद टीम न्यूजीलैंड के दौरे पर है। यहां उम्मीद है कि पंत लगातार प्लेइंग इलेवन में खेलने का मौका मिलेगा।

    अन्य महत्वपुर्ण खबरें

     08 September 2026
    क्रिकेट के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने लोनावला में करीब 3.86 एकड़ जमीन खरीदी है। बताया जा रहा है कि इस पूरी डील की कीमत करीब 70 करोड़ रुपये है।…
     08 September 2026
    दुबई: पाकिस्तान की टीम महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। ग्रुप राउंड के अपने आखिरी मैच में पाकिस्तान ने हांगकांग को 72 रनों के बड़े अंतर…
     08 September 2026
    नई दिल्ली: भारत ने 2027 साउथ एशियन गेम्स में भाग लेने के लिए अपने खिलाड़ियों को पाकिस्तान जाने की सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। दोनों देशों के बीच रिश्ते तल्ख…
     08 September 2026
    नई दिल्ली: दलीप ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में टीम से बाहर किए जाने के बाद करुण नायर ने शानदार शतक लगाया और टीम मैनेजमेंट को करारा जवाब दिया। वह साउथ…
     05 September 2026
    नई दिल्ली: 15 साल के भारतीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी इस समय सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि क्रिकेट जगत में सबसे चर्चित खिलाड़ियों में से एक बने हुए हैं। दलीप ट्रॉफी…
     05 September 2026
    दुबई: महिला एशिया कप 2026 में आज, शनिवार 5 सितंबर को भारत और पाकिस्तान के बीच हाई-वोल्टेज मुकाबला खेला जाना है। हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम…
     05 September 2026
    नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) में जारी उथल-पुथल और अजीबोगरीब फैसलों को लेकर पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज राशिद लतीफ ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। इंग्लैंड के खिलाफ शुरुआती दो टेस्ट…
     05 September 2026
    नई दिल्ली: भारत के प्रमुख घरेलू टूर्नामेंट दलीप ट्रॉफी का फाइनल रविवार से होना है। चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में साउथ जोन और ईस्ट जोन के बीच खेला जाएगा। साउथ…
     04 September 2026
    दुबई: सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना के तेजतर्रार शतक के बाद दीप्ति शर्मा की अगुआई में गेंदबाजों के उम्दा प्रदर्शन से भारत महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गया…
    Advt.