हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शेयर बाजार में तेजी : निफ्टी रियल्टी को छोड़कर सभी सेक्टोरल इंडेक्स में तेजी

Updated on 16-02-2024 01:35 PM

हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन आज यानी 16 फरवरी को शेयर बाजार में तेजी देखने को मिल रही है। सेंसेक्स करीब 300 अंक की तेजी के साथ 72,390 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

वहीं निफ्टी में भी 90 अंक की तेजी है, ये 22,000 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 23 शेयरों में तेजी और 7 में गिरावट देखने को मिल रही है। पेटीएम के शेयर में 1.62% की गिरावट देखने को मिल रही है।

निफ्टी रियल्टी को छोड़कर सभी सेक्टोरल इंडेक्स में तेजी
NSE के सेक्टोरल इंडेक्स की बात करें तो निफ्टी रियल्टी को छोड़कर सभी में तेजी देखने को मिल रही है। ऑटो सेक्टर में सबसे ज्यादा 1.60% की तेजी है। वहीं, बैंक, फाइनेंशियल सर्विसेज, मीडिया और प्राइवेट बैंक,और FMCG सहित अन्य सेक्टर हरे निशान के साथ कारोबार कर रहे हैं।

एंटरो हेल्थकेयर सॉल्यूशंस की डिस्काउंट लिस्टिंग
एंटरो हेल्थकेयर सॉल्यूशंस के शेयर की स्टॉक एक्सचेंज पर डिस्काउंट लिस्टिंग हुई। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर कंपनी का शेयर 1.03% डिस्काउंट के साथ 1,245 रुपए पर लिस्ट हुआ। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर शेयर 2.03% डिस्काउंट के साथ 1,228.70 रुपए पर लिस्ट हुआ।

कंपनी ने इस इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग यानी IPO का इश्यू प्राइस 1,258 रुपए रखा था। यह IPO पब्लिक सब्सक्रिप्शन के लिए 9 फरवरी से 13 फरवरी तक ओपन था।

कल बाजार में रही थी तेजी
इससे पहले कल यानी 15 फरवरी शेयर बाजार में तेजी देखने को मिली थी। सेंसेक्स 227 अंक की बढ़ोतरी के साथ 72,050 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी में भी 70 अंक की तेजी रही, ये 21,910 के स्तर पर बंद हुआ था।

सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 16 में तेजी और 14 में गिरावट रही। पेटीएम के शेयर में 5% की गिरावट देखने को मिली थी। पेटीएम के लोअर सर्किट को 10% से घटाकर 5% कर दिया था। वहीं मजबूत रिजल्ट के बाद महिंद्रा एंड महिंद्रा (M&M) के शेयर में आज 6.81% की तेजी देखने को मिली थी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 21 September 2026
नई दिल्ली: कच्चे तेल की कीमत में हाल में आई तेजी के बीच बांग्लादेश ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 17.4% तक की बढ़ोतरी की है। पहले से ही…
 21 September 2026
नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलिया में बेहतर भविष्य की तलाश में पहुंचे एक भारतीय की कहानी सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींच रही है। 11 साल पहले पढ़ाई के लिए ऑस्ट्रेलिया…
 21 September 2026
नई दिल्ली: लोक गायिका और बिहार की 26 साल की विधायक मैथिली ठाकुर इस समय लग्जरी कार रोल्स रॉयस को लेकर चर्चा में हैं। हाल में वह मुंबई में लालबागचा…
 21 September 2026
नई दिल्ली: भारत में ट्रेन का देरी से चलना और गंतव्य स्थान पर देरी से पहुंचना कोई नया नहीं है। काफी ट्रेन को 8-10 घंटे या इससे भी ज्यादा समय…
 21 September 2026
नई दिल्ली: आधी रात को तो दिल्ली जैसे महानगरों में भी बस या सार्वजनिक परिवहन के साधन नहीं मिलते। छोटे शहर या कस्बे की बात तो छोड़ ही दीजिए। सोचिए…
 21 September 2026
नई दिल्ली: देश में लोग कई जरूरी कामों के लिए लोन लेते हैं। यह बैंक या वित्तीय संस्थाओं के द्वारा अलग-अलग ब्याज दरों पर दिया जाता है। इस बीच इमरजेंसी…
 20 September 2026
नई दिल्‍ली: भारत में जब कोई यात्रा के दौरान या बाहर पीने के पानी की बोतल मांगता है तो अक्‍सर मुंह से 'बिसलेरी' निकलता है। कभी सिर्फ अमीर विदेशी पर्यटकों…
 20 September 2026
नई दिल्ली: भारतीय रेलवे यात्रियों की सुरक्षा और ट्रेनों के संचालन को बेहतर बनाने के लिए कई बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट पर काम कर रहा है। रेलवे ने अलग-अलग जोन और…
 20 September 2026
नई दिल्ली: केंद्र सरकार विकसित भारत के लक्ष्य को हासिल करने के लिए काफी सजग नजर आ रही है। इसके लिए प्राइवेट सेक्टर के पैसे की भागीदारी बढ़ाने के लिए…
Advt.