रिंकू- द किंग... केकेआर के बल्लेबाज की फैन हुई एडल्ट स्टार, खोल दिए दिल के सारे अरमान

Updated on 14-04-2023 08:48 PM
नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में अपनी तूफानी बल्लेबाजी से सनसनी मचाने वाले कोलकाता नाइटराइडर्स के रिंकू सिंह सिर्फ भारत में ही नहीं, विदेशों में भी छाए हुए हैं। गुजरात टाइटंस के खिलाफ आखिरी ओवर में लगातार पांच छक्के लगाकर केकेआर को चमत्कारिक जीत दिलाने वाले रिंकू सिंह के लिए अमेरिका की चर्चित पोर्न स्टार केंड्रा लस्ट ने ट्वीट कर उनकी तारीफ की है। केंड्रा लस्ट ने अपने इस ट्वीट के साथ रिंकू सिंह की तस्वीर भी शेयर की है।

रिंकू के लिए केंड्रा लस्ट ने लिखा, 'रिंकू-द किंग'। बता दें कि यह पहली बार नहीं है जब अमेरिका की इस एडल्ट स्टार ने क्रिकेट और अन्य खेलों के लिए ट्वीट किया है। इससे पहले भी वह बॉलीवुड स्टार और केकेआर के ऑनर शाहरुख खान को लेकर भी ट्वीट किया था। केंड्रा लस्ट ने शाहरुख के जन्मदिन पर उन्हें शुभकामनाएं दी थी। ऐसे में अब जब केकेआर के लिए रिंकू सिंह ने अपनी बल्लेबाजी से तबाही मचाई तो लस्ट ने उनके लिए भी ट्वीट किया है।
तीन विकेट से केकेआर ने जीता था मैच

गुजरात टाइटंस के खिलाफ कोलकाता नाइटराइडर्स की टीम ने तीन विकेट से मुकाबला अपने नाम किया था। इस मैच में केकेआर गुजरात की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर के खेल में 4 विकेट के नुकसान पर 204 का स्कोर खड़ा किया था। इस मैच में गुजरात के लिए विजय शंकर ने ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी खेली।

205 रन के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी केकेआर की बल्लेबाजी में शुरुआत में कुछ खास नहीं रही थी। टीम के टॉप ऑर्डर बल्लेबाज सस्ते में निपट गए। क्योंकि इस मैच में गुजरात के लिए कप्तानी करने वाले राशिद खान ने लगातार तीन गेंद में तीन विकेट लेकर अपना हैट्रिक पूरा किया। राशिद के हैट्रिक के बाद तो मानों गुजरात की टीम ने मैच को पूरी तरह से अपने नाम कर लिया था लेकिन आखिरी में रिंकू सिंह ने जिस तरह का गजब का खेल दिखाया, उससे पूरी बाजी ही पलट गई।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
दुबई: महिला एशिया कप 2026 के फाइनल मुकाबले में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने श्रीलंका को 72 रनों से रौंदकर 8वीं बार एशिया कप का खिताब अपने नाम किया। लेकिन…
 14 September 2026
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ 27 सितंबर से शुरू होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का चयन 16 सितंबर को नई दिल्ली में होने की…
 14 September 2026
जर्मनी के दिग्गज टेनिस स्टार अलेक्जेंडर ज्वेरेव ने न्यू यॉर्क के आर्थर ऐश स्टेडियम में इतिहास रच दिया है। यूएस ओपन 2026 के मेन्स सिंगल्स खिताबी मुकाबले में ज्वेरेव ने…
 14 September 2026
नई दिल्ली: महिला एशिया कप 2026 के फाइनल में भारतीय महिला क्रिकेट टीम द्वारा एशियन क्रिकेट काउंसिल के अध्यक्ष और पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी के हाथों से विजेता…
 14 September 2026
नई दिल्ली: नियति की पटकथा भी कितनी अजीब होती है। कभी जिस खिलाड़ी ने अपने खून-पसीने से घरेलू क्रिकेट की पिच को सींचा, हजार-दो हजार नहीं बल्कि 11 हजार से…
 08 September 2026
क्रिकेट के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने लोनावला में करीब 3.86 एकड़ जमीन खरीदी है। बताया जा रहा है कि इस पूरी डील की कीमत करीब 70 करोड़ रुपये है।…
 08 September 2026
दुबई: पाकिस्तान की टीम महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। ग्रुप राउंड के अपने आखिरी मैच में पाकिस्तान ने हांगकांग को 72 रनों के बड़े अंतर…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत ने 2027 साउथ एशियन गेम्स में भाग लेने के लिए अपने खिलाड़ियों को पाकिस्तान जाने की सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। दोनों देशों के बीच रिश्ते तल्ख…
 08 September 2026
नई दिल्ली: दलीप ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में टीम से बाहर किए जाने के बाद करुण नायर ने शानदार शतक लगाया और टीम मैनेजमेंट को करारा जवाब दिया। वह साउथ…
Advt.