9वीं फेल हैं रिंकू सिंह, कांटों से भरा रहा है KKR के नए बैकबोन का सफर, मार-मार कर RCB का उड़ाया गर्दा

Updated on 07-04-2023 07:54 PM
Rinku Singh Struggle Story: कोलकाता नाइटराइडर्स की टीम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ आईपीएल 2023 में अपना दूसरा खेली। बैंगलोर के कप्तान फाफ डु प्लेसिस ने टॉस जीतने के बाद पहले गेंदबाजी करना का फैसला किया। अपने घरेलू मैदान पर केकेआर की टीम पहले बल्लेबाजी करने उतरी। एक छोर से रहमानुल्लाह गुरबाज ने तेजी से रन बनाए लेकिन दूसरे छोर से विकेट गिरते रहे। 12वें ओवर में 89 के स्कोर पर आंद्रे रसेल का विकेट गिरा। इसके बाद लगा कि केकेआर 150 तक भी नहीं पहुंच पाएगी।

रिंकू और शार्दुल में शतकीय साझेदारी

5 विकेट गिरने के बाद रिंकू सिंह और शार्दुल ठाकुर ने पारी संभाली। शार्दुल जहां तेजी से रन बना रहे थे। तो रिंकू जिम्मेदारी से खेले। यूपी के लिए घरेलू क्रिकेट खेलने वाले बाएं हाथ के बल्लेबाज रिंकू एक समय 25 गेंद पर 23 रन बनाकर खेल रहे हैं। लेकिन फिर उन्होंने अपना गियर बदला। 18वें ओवर में मोहम्मद सिराज को बीमर पर उन्होंने छक्का मार दिया। गेंद कमर के ऊपर थी और रिंकू ने इसे विकेटकीपर से पीछे छक्के के लिए भेजा।

हर्षल पटेल को कूटा

19वां ओवर हर्षल पटेल लेकर आए। दूसरी गेंद पर रिंकू ने चौका मारा। इसके बाद तीसरी गेंद को डीप मिड विकेट पर छक्का मारा। रिंकू यहीं नहीं रुके। चौथी गेंद को फ्लैट छक्के के लिए भेजा। गेंद ऑफ स्टंप के बाहर थी। लेकिन रिंकू ने उसे लॉन्ग ऑन के रूप में बाउंड्री के बाहर भेज दिया। 33 गेंदों की अपनी पारी में उन्होंने 2 चौके और 3 छक्कों की मदद से 46 रन बनाए। शार्दुल के साथ उन्होंने छठे विकेट के लिए 103 रनों की साझेदारी बनाई। रिंकू का एक छक्का 101 मीटर लंबा था।

क्रिकेट खेलने के लिए मारते थे पिता

रिंकू सिंह के लिए आईपीएल तक का सफर आसान नहीं था। उनके पिता सिलेंडर डिलीवरी करते थे और भाई ऑटो रिक्शा चलता था। उनके 5 भाई-बहन हैं। रिंकू पढ़ाई में भी अच्छे नहीं थे और एक बार बताया था किवे 9वीं फेल हैं। रिंकू के अनुसार पिता क्रिकेट खेलने के लिए मारते भी थे, लेकिन जब उन्होंने बाइक जीती तो पिता ने मारना बंद कर दिया। उसी बाइक से उनके पिता सिलेंडर डिलीवरी के लिए जाने लगे।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
दुबई: महिला एशिया कप 2026 के फाइनल मुकाबले में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने श्रीलंका को 72 रनों से रौंदकर 8वीं बार एशिया कप का खिताब अपने नाम किया। लेकिन…
 14 September 2026
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ 27 सितंबर से शुरू होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का चयन 16 सितंबर को नई दिल्ली में होने की…
 14 September 2026
जर्मनी के दिग्गज टेनिस स्टार अलेक्जेंडर ज्वेरेव ने न्यू यॉर्क के आर्थर ऐश स्टेडियम में इतिहास रच दिया है। यूएस ओपन 2026 के मेन्स सिंगल्स खिताबी मुकाबले में ज्वेरेव ने…
 14 September 2026
नई दिल्ली: महिला एशिया कप 2026 के फाइनल में भारतीय महिला क्रिकेट टीम द्वारा एशियन क्रिकेट काउंसिल के अध्यक्ष और पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी के हाथों से विजेता…
 14 September 2026
नई दिल्ली: नियति की पटकथा भी कितनी अजीब होती है। कभी जिस खिलाड़ी ने अपने खून-पसीने से घरेलू क्रिकेट की पिच को सींचा, हजार-दो हजार नहीं बल्कि 11 हजार से…
 08 September 2026
क्रिकेट के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने लोनावला में करीब 3.86 एकड़ जमीन खरीदी है। बताया जा रहा है कि इस पूरी डील की कीमत करीब 70 करोड़ रुपये है।…
 08 September 2026
दुबई: पाकिस्तान की टीम महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। ग्रुप राउंड के अपने आखिरी मैच में पाकिस्तान ने हांगकांग को 72 रनों के बड़े अंतर…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत ने 2027 साउथ एशियन गेम्स में भाग लेने के लिए अपने खिलाड़ियों को पाकिस्तान जाने की सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। दोनों देशों के बीच रिश्ते तल्ख…
 08 September 2026
नई दिल्ली: दलीप ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में टीम से बाहर किए जाने के बाद करुण नायर ने शानदार शतक लगाया और टीम मैनेजमेंट को करारा जवाब दिया। वह साउथ…
Advt.