रिंकू-राणा की कोशिश बेकार, 228 रन बनाकर भी KKR से आखिरी ओवर में जीता हैदराबाद

Updated on 15-04-2023 10:01 PM
कोलकाता: नया दिन, नई शुरुआत और नया रोमांचक मैच। आईपीएल में लगातार छठे दिन मुकाबला आखिरी ओवर तक पहुंचा। ईडन गार्डंस में खेले गए हाईस्कोरिंग मैच में ओपनर हैरी ब्रूक (55 गेंद में 100*) के शतक के बूते सनराइजर्स हैदराबाद ने कोलकाता नाइटराइडर्स को 23 रन से हरा दिया। केकेआर को आखिरी ओवर में जीत के लिए 32 रन चाहिए थे, लेकिन रिंकू सिंह (31 गेंद में 58 रन) पिछले मैच वाला करिश्मा नहीं दोहरा पाए। टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑरेंज आर्मी ने चार विकेट के नुकसान पर 228 रन बनाए थे। जवाब में नीतिश राणा (41 गेंद में 75 रन) और रिंकू सिंह की आतिशी फिफ्टी बेकार गई और कोलकाता निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट के नुकसान पर 205 रन ही बना पाया।
हैरी ब्रूक ने ठोका सीजन का पहला शतकहैरी ब्रूक ने पहले तीन ओवर में चार चौके और दो छक्के जड़कर आईपीएल में स्टाइल से आगमन किया, जिससे सनराइजर्स हैदराबाद ने सत्र में सर्वश्रेष्ठ शुरुआत की। सनराइजर्स हैदराबाद ने ब्रुक को 13.25 करोड़ रुपये में खरीदा था, वह पहले तीन मैचों में केवल 29 रन ही बना सके थे, लेकिन उन्होंने आखिरकार लय हासिल कर 55 गेंद में 100 रन की नाबाद पारी खेली, जिसमें 12 चौके और तीन छक्के जड़े थे। ब्रुक ने 45 रन पर मिले जीवनदान का पूरा फायदा उठाया और 32 गेंद में 50 रन पर पहुंचे। लेग स्पिनर सुयश शर्मा ने अपनी ही गेंद पर उनके कैच करने का आसान मौका गंवा दिया था। ब्रुक जब 61 रन पर थे, तब उन्होंने लॉकी फर्ग्यूसन की गेंद पर विकेट के पीछे कैच आउट के फैसले को बदलवाया, उन्होंने न्यूजीलैंड के इस तेज गेंदबाज के इसी ओवर में पांच चौके जड़े। ब्रूक ने अंतिम ओवर में उमेश यादव पर एक रन लेकर अपना सैकड़ा पूरा किया।
    एक मैच में सबसे ज्यादा कैच छूटे
    टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला करने के बाद केकेआर के क्षेत्ररक्षण ने उसे निराश किया क्योंकि केकेआर के कप्तान ऐडन मार्कराम ने भी 26 गेंद में 50 रन की पारी खेली। ब्रुक और मार्कराम ने मिलकर 47 गेंद में 72 रन जोड़े। मार्कराम के आउट होने के बाद बायें हाथ के युवा बल्लेबाज अभिषेक शर्मा (32 रन, 17 गेंद) ने ब्रुक का बखूबी साथ निभाया। इन दोनों ने 33 गेंद में 72 रन जोड़कर केकेआर की मुश्किल बढ़ायी। हेनरिक क्लासेन ने छह गेंद में नाबाद 16 रन की उपयोगी पारी खेली। सुनील नारायण (चार ओवर में 28 रन) और आंद्रे रसेल (2.1 ओवर में 22 रन देकर तीन विकेट) को छोड़कर केकेआर का कोई भी गेंदबाज प्रभावित नहीं कर सका। रसेल मांसपेशियों में खिंचाव के कारण अपना ओवर पूरा नहीं कर सके।

    अन्य महत्वपुर्ण खबरें

     14 September 2026
    दुबई: महिला एशिया कप 2026 के फाइनल मुकाबले में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने श्रीलंका को 72 रनों से रौंदकर 8वीं बार एशिया कप का खिताब अपने नाम किया। लेकिन…
     14 September 2026
    नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ 27 सितंबर से शुरू होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का चयन 16 सितंबर को नई दिल्ली में होने की…
     14 September 2026
    जर्मनी के दिग्गज टेनिस स्टार अलेक्जेंडर ज्वेरेव ने न्यू यॉर्क के आर्थर ऐश स्टेडियम में इतिहास रच दिया है। यूएस ओपन 2026 के मेन्स सिंगल्स खिताबी मुकाबले में ज्वेरेव ने…
     14 September 2026
    नई दिल्ली: महिला एशिया कप 2026 के फाइनल में भारतीय महिला क्रिकेट टीम द्वारा एशियन क्रिकेट काउंसिल के अध्यक्ष और पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी के हाथों से विजेता…
     14 September 2026
    नई दिल्ली: नियति की पटकथा भी कितनी अजीब होती है। कभी जिस खिलाड़ी ने अपने खून-पसीने से घरेलू क्रिकेट की पिच को सींचा, हजार-दो हजार नहीं बल्कि 11 हजार से…
     08 September 2026
    क्रिकेट के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने लोनावला में करीब 3.86 एकड़ जमीन खरीदी है। बताया जा रहा है कि इस पूरी डील की कीमत करीब 70 करोड़ रुपये है।…
     08 September 2026
    दुबई: पाकिस्तान की टीम महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। ग्रुप राउंड के अपने आखिरी मैच में पाकिस्तान ने हांगकांग को 72 रनों के बड़े अंतर…
     08 September 2026
    नई दिल्ली: भारत ने 2027 साउथ एशियन गेम्स में भाग लेने के लिए अपने खिलाड़ियों को पाकिस्तान जाने की सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। दोनों देशों के बीच रिश्ते तल्ख…
     08 September 2026
    नई दिल्ली: दलीप ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में टीम से बाहर किए जाने के बाद करुण नायर ने शानदार शतक लगाया और टीम मैनेजमेंट को करारा जवाब दिया। वह साउथ…
    Advt.