सही जीवनशैली से बनेगा अच्छा स्वास्थ्य : डॉ. नलगे

Updated on 15-11-2022 05:08 PM

मुम्बई के जाने-माने हेल्थ कौसिलर डॉ. दिलीप नलगे ने कहा कि सर्वांगीण स्वास्थ्य के लिए सही जीवनशैली का ज्ञान होना जरूरी है। वर्तमान भागदौड़ की जिन्दगी में उचित आहार, विचार, व्यवहार, निद्रा और व्यायाम का जीवन में अभाव सा हो गया है। परिणाम स्वरूप अव्यस्थित जीवनशैली के कारण लोग अनेकानेक घातक बिमारियों का शिकार होते जा रहे हैं।

डॉ. नलगे प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय द्वारा विधानसभा रोड पर स्थित शान्ति सरोवर में आयोजित तीन दिवसीय कार्यक्रम राजयोग द्वारा सम्पूर्ण स्वास्थ्य के उद्घाटन सत्र में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि वात, पित्त और कफ के अनुसार अपनी प्रकृत्ति को पहचान कर आहार करें तो हम बहुत सारी बिमारियों से बच सकते है। लेकिन इसके लिए यह जानना होगा कि कब खाना है, क्या खाना है और कैसे खाना है। यह हरेक व्यक्ति के लिए मौसम और प्रकृत्ति के अनुसार अलग-अलग हो सकता है। इसकी जानकारी वह कल के सत्र में बतलाएंगे। डॉ. नलगे ने कहा कि स्वस्थ रहने के लिए पाँच बातों का जीवन में समावेश करना आवश्यक है- उचित आहार, मधुर व्यवहार, शारीरिक व्यायाम, राजयोग मेडिटेशन और सही जीवनशैली। आयुर्वेद का कहना है कि सही आहार लेने से दवाई की जरूरत नहीं होती है। इसी तरह अगर सही आहार नहीं लेते हैं तो दवाई भी कुछ नहीं कर सकती है। हमारा आहार सबसे बड़ी औषधि है। जो व्यक्ति गुस्सा नहीं करता है, अल्कोहल नहीं लेता है, सबसे मधुर व्यवहार करता है, उसका स्वास्थ्य हमेशा अच्छा बना रहता है। यह सभी बातें औषधि की तरह हमें स्वस्थ बनाने में मदद करती हैं।

उन्होंने बताया कि सामाजिक स्वास्थ्य के अभाव में भारत में डायबिटिजके रोगी इतनी तेजी से बढ़ रहे हैं कि हमारा देश आजकल डायबिटिज की राजधानी माना जाने लगा है। अनुसंधान से पता चला है कि इसका प्रमुख कारण सम्बन्धों में कटुता अथवा तनाव होना है। यदि हम सभी के प्रति अच्छा व्यवहार और सहयोग की भावना रखें तो इस बिमारी से बचा जा सकता है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 September 2026
रायपुर, केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान 11 सितंबर को छत्तीसगढ़ के दौरे पर रहेंगे। वे सक्ती जिले के ग्राम जेठा स्थित कॉलेज ग्राउंड में आयोजित बड़े सरकारी कार्यक्रम में शामिल…
 10 September 2026
जांजगीर-चांपा, छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में पुलिस कस्डटी में 30 साल के युवक की मौत हो गई। परिजनों ने मारपीट का आरोप लगाते हुए थाने का घेराव कर दिया है, जबकि…
 10 September 2026
दंतेवाड़ा। जन शिक्षण संस्थान दंतेवाड़ा से प्राप्त जानकारी अनुसार उक्त संस्थान में दिनांक 07 सितंबर से 08  सितंबर तक दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया था।  उक्त कार्यक्रम का उद्देश्य…
 10 September 2026
दंतेवाड़ा। कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव एवं सीईओ जिला पंचायत एम. भार्गव ने जिले की अंतिम ग्राम पंचायत बोदली में भारतीय स्टेट बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) द्वारा आज से…
 10 September 2026
गरियाबंद। कलेक्टर रणबीर शर्मा की अध्यक्षता में आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक आयोजित हुई। बैठक में अंतरराज्यीय स्तर पर गुम हुए व्यक्तियों एवं बालिकाओं की…
 10 September 2026
धमतरी। सेवा, सुशासन और जनभागीदारी की भावना को व्यापक रूप से जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ शासन द्वारा आगामी 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर 2026 तक ‘सेवा संकल्प…
 10 September 2026
बीजापुर । राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के अनुरूप पूरे देश में उल्लास-नवभारत साक्षरता कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य निरक्षर वयस्कों को साक्षर बनाकर उन्हें शिक्षा के…
 09 September 2026
रायपुर।मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार श्रम विभाग द्वारा जिला सक्ती में भव्य श्रमिक सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण…
 09 September 2026
एमसीबी। जिले के प्रभारी मंत्री एवं कृषि विकास एवं किसान कल्याण मंत्री रामविचार नेताम ने 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर 2026 तक आयोजित होने वाले “सेवा संकल्प अभियान” की तैयारियों…
Advt.