दीपिका पादुकोण के साथ रिश्ते में आ गई दरार

Updated on 29-09-2022 07:39 PM

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह बॉलीवुड के फेवरेट कपल्स में से एक हैं। दोनों ने लंबे रिलेशनशिप के बाद शादी की थी। शादी के बाद भी दोनों का प्यार और रोमांस जारी है। हालांकि हाल ही में कुछ ऐसी बात सामने आई जिसे सुनकर दोनों के फैंस परेशान हो गए। वो बात ये है कि ऐसा कहा जा रहा था कि दीपिका और रणवीर के रिश्ते में सब कुछ ठीक नहीं है। दोनों के बीच कुछ दिक्कतें आ रही हैं और ये सब तब सामने आया जब एक ट्वीट वायरल हुआ जिसमे लिखा था कि दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के बीच सब ठीक नहीं है।

क्या है मामला

यह ट्वीट तेजी से वायरल होने लगा और फैंस भी इससे परेशान होने लगे। सभी इस पर ट्वीट करने लगे कि क्या ऐसा सच में हैं। लेकिन इन सबके बीच रणवीर सिंह ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान ऐसा कुछ कहा कि ये खबर फेक हो गई। दरअसल, एक इवेंट के दौरान रणवीर से दीपिका के साथ उनके रिलेशनशिप के बारे में पूछा और उन्होंने जो कहा उसे सुनकर फैंस खुश हो गए।

रणवीर क्या बोले

रणवीर ने कहा, 'नजर ना लगे। हम मिले और साल 2012 में हमने एक-दूसरे को डेट करना शुरू किया तो 2022 में हमें साथ में 10 साल हो गए हैं।'

दीपिका के साथ काम करेंगे रणवीर

इसके बाद जब रणवीर से दीपका के साथ काम करने के बारे में पूछा तो उन्होंने कहा, 'मैं दीपिका की बहुत रिस्पेक्ट करता हूं और उसे काफी पसंद भी करता हूं। मैंने दीपिका से बहुत कुछ सीखा है, पर्सनल लाइफ में भी। सबके लिए एक प्यारा सा सरप्राइज है। आप सब हमें फिर एक बार साथ देखेंगे। दीपिका मेरी लाइफ में सबसे अच्छी चीज हैं और उनका मेरी जिंदगी में होना, इसके लिए मैं बहुत शुक्रगुजार हूं।'वैसे बता दें कि हाल ही में खबर आई कि दीपिका की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती किया गया। एक्ट्रेस के कई टेस्ट हुए। हालांकि इसके आगे दीपिका या उनकी टीम की तरफ से कोई स्टेटमेंट नहीं आया है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
दिग्‍गज एक्टर राजेश शर्मा को लेकर इसी साल जुलाई 2026 में तब चिंता बढ़ गई थी, जब खबर आई कि उन्‍हें कीड़े ने काट लिया है और वह कोलकाता के…
 08 September 2026
इन दिनों नीम करोली बाबा पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' की कमाई ने लोगों को हैरान कर रखा है। कई लोग इसे बाबा का चमत्कार मान रहे हैं तो कइयों…
 08 September 2026
राणबीर कपूर स्टारर फिल्म 'रामायण' का ट्रेलर आने के बाद से ही इस फिल्म के किरदारों को लेकर बहस तेज हो गई है। फिल्म में रणबीर कपूर भगवान श्रीराम की…
 08 September 2026
फैंस के थलपति और तमिलनाडु के मुख्‍यमंत्री सी. जोसेफ विजय के कार्यकाल को 4 महीने हो चुके हैं। राज्य के CM के तौर पर बीते 122 दिनों में विजय ने…
 05 September 2026
प्रसिद्ध आध्यात्मिक संत नीम करोली बाबा के शुरुआती जीवनी पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' अपनी कहानी में आस्था के दम पर रोज नया इतिहास रच रही है। अमूमन जहां फिल्में…
 05 September 2026
'बिग बॉस 13' से शुरू हुआ हिमांशी खुराना और आसिम रियाज का रिश्ता लगातार चर्चा में बना हुआ है। हालांकि, ये रिश्ता बनने से अधिक टूटने को लेकर सुर्खियों में…
 05 September 2026
इमोशंस, प्यार और मन में छिपी भावनाओं को जताने के लिए फिल्मों से अधिक खूबसूरत जरिया शायद कोई नहीं। बारिश को अक्सर रोमांस, मिठास और सुकून के साथ लोग जोड़ते…
 05 September 2026
'बिग बॉस 20' की शुरुआत में महज अब एक दिन बचा है और शो के कंटेस्टेंट्स से लेकर इस घर के अंदर की झलकियां खूब चर्ता में है। सलमान खान…
 05 September 2026
'बिग बॉस 20' के शुरू होने से पहले ही शो में शामिल होने वाले कंट्स्टेंट्स को लेकर चर्चाएं तेज हैं। इसी बीच सितार वादक और कंपोजर भागीरथ भट्ट का नाम…
Advt.