साइकिल से चलते हैं, गांव में बनाया ऑफिस, कंपनी 8,000 करोड़ की, श्रीधर वेम्बू की कहानी सुन हैरान रह जाते हैं लोग

Updated on 08-11-2023 02:46 PM
नई दिल्ली : आप छोटे शहर या गांव से आते हों और पढ़ाई के बाद अमेरिका जैसे देश में शानदार पैकेज पर जॉब लग जाए तो क्या हो। आप शायद अपने आप को बहुत लकी मानते और अमेरिका में जॉब करते हुए वहीं बस जाते। लेकिन श्रीधर वेम्बू (Sridhar Vembu) तो किसी अलग ही मिट्टी के बने हुए थे। वेम्बू तमिलनाडु की एक मिडिल क्लास फैमिली में पले बढ़े। तमिल भाषा में प्राइमरी एजुकेशन पूरी की। आईआईटी मद्रास से 1989 में इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग की। और इसके बाद पीएचडी करने के लिए अमेरिका चले गए। वहां उनकी अच्छी-खासी जॉब भी लग गई थी। लेकिन वेम्बू सब कुछ छोड़कर भारत आ गए।

अमेरिका की नौकरी छोड़ आ गए गांव

जब श्रीधर अमेरिका की अच्छी-खासी जॉब छोड़कर भारत आए तो उनके रिलेटिव हैरान रह गए थे। उन्होंने श्रीधर को खूब समझाया, लेकिन श्रीधर ने किसी की नहीं सुनी। श्रीधर वेम्बू ने सोच लिया था कि वे भारत में रहकर अपना बिजनस डालेंगे। और कुछ समय बाद ही इस इंजीनियर ने लोगों को गलत साबित कर दिया। गांव में ऑफिस खोलकर उन्होंने अरबों डॉलर की कंपनी खड़ी कर दी। हम बात कर रहे हैं जोहो (Zoho) की, जो सॉफ्टवेयर सॉल्यूशंस सर्विस प्रोवाइड कराती है।

गांव में ही खोल लिया ऑफिस

वेम्बू का एक ही लक्ष्य था कि उन्होंने अपनी कंपनी डालनी है। साल 1996 में वेम्बू ने अपने भाई के साथ मिलकर एडवेंटनेट नाम से एक सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट फर्म की शुरुआत की। साल 2009 में इस कंपनी का नाम बदलकर जोहो कॉरपोरेशन कर दिया गया। वेम्बू के एक और कदम ने लोगों को हैरत में डाल दिया। उन्होंने अपनी कंपनी के ऑफिस के लिए किसी मेट्रो सिटी के बजाय तमिलनाडु के तेनकासी जिले को चुना। उन्होंने यहां अपनी कंपनी का ऑफिस खड़ा किया। खास बात यह है कि जोहो का ऑफिस बनने के चलते ही तेनकासी को जिले का दर्जा मिला। गांव के बच्चे जब कोरोना महामारी के चलते स्कूल नहीं जा पा रहे थे, तो श्रीधर ने खुद ही उन्हें पढ़ाना शुरू किया था।

साइकिल से चलते हुए मिल जाएंगे

श्रीधर वेम्बू की साइकिल के साथ कई फोटोज हैं। जोहो कॉरपोरेशन के को-फाउंडर और सीईओ वेम्बू साइकिल का काफी उपयोग करते हैं। जोहो का रेवेन्यू साल 2022 में 1 अरब डॉलर यानी करीब 8,300 करोड़ रुपये को पार कर चुका था।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
मुझे लगने लगा था कि भारत का अपना पहला ग्रीन-फील्ड शहर बनाने का सपना शायद ही सच हो पाए। उस समय मैं दिल्ली-मुंबई औद्योगिक कॉरिडोर विकास कॉरपोरेशन (DMIDC) का सीईओ…
 18 September 2026
नई दिल्ली: 3000 रुपये की नौकरी, किंडरगार्टन का छोटा कमरा और फिर हजारों करोड़ की कंपनी... यह कहानी है पीयूष सोमानी की, जिन्होंने बेहद साधारण शुरुआत के बावजूद टेक्नोलॉजी की…
 18 September 2026
नई दिल्ली: शेयर मार्केट में उतार-चढ़ाव जारी रहता है। इस दौरान निवेशक शेयरों की खरीदारी और बिक्री करते हैं। इस बीच आज शुक्रवार को घरेलू शेयर बाजार की शुरुआत तेजी…
 18 September 2026
नई दिल्ली: देश के सबसे बड़े औद्योगिक घराने टाटा ग्रुप में कोहराम मचा हुआ है। 125 अरब डॉलर के इस ग्रुप पर कंट्रोल को लेकर ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा…
 18 September 2026
नोएडा: ऑयल सेक्टर की महारत्न कंपनी Oil India Ltd (OIL) का नाम तो सुना ही होगा। यह केंद्रीय पेट्रोलियम एवं नेचुरल गैस मिनिस्ट्री के तहत काम करती है। कंपनी ने…
 18 September 2026
नई दिल्ली: अमेरिका की दिग्गज टेक कंपनी Apple के लेटेस्ट आईफोन 18 Pro और Pro Max की बिक्री आज से शुरू हो गई है। कंपनी के भारत में छह स्टोर…
 18 September 2026
नई दिल्ली: देश की कई सारी बीमा कंपनियां कई प्रकार की बीमा सुविधा देती हैं। मेडिकल इंश्योरेंस से लेकर लाइफ इंश्योरेंस तक, वाहनों के बीमा से लेकर पूरे परिवार के…
 17 September 2026
नई दिल्ली: भारत में ज्वेलरी को सिर्फ निवेश के बजाय रोजमर्रा की फैशन एक्सेसरी के तौर पर देखने का आइडिया लेकर इशेंद्र अग्रवाल ने 2019 में ज्वेलरी कारोबार में कदम…
 17 September 2026
नई दिल्ली: देश के विभिन्न बैंक और वित्तीय संस्था के पास कई प्रकार की लोन सुविधाएं होती हैं। इनमें पर्सनल लोन से लेकर के एजुकेशन लोन, होम लोन से लेकर…
Advt.