भोपाल में 'राइड फॉर वोट', जुंबा पर जमकर थिरके लोग : 45 मिनट में 15Km चलाई साइकिल

Updated on 10-04-2024 12:20 PM

मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए भोपाल में बुधवार सुबह 'राइड फॉर वोट' हुई। 200 से ज्यादा साइकिलिस्ट ने 45 मिनट में 15 किलोमीटर साइकिल चलाई। इससे पहले जुंबा पर लोग जमकर थिरके। मौके पर ही उन्हें टी-शर्ट, कैप समेत मूवी टिकट भी दिए गए।

बुधवार सुबह बिट्‌ठन मार्केट स्थित दशहरा मैदान में साइकिल रैली का आयोजन किया गया। 7.30 बजे से रैली शुरू हुई। इससे पहले मौजूद लोगों जुंबा किया। वे चुनावी गीत पर जमकर थिरके। इस दौरान उन्होंने मतदान करने की शपथ भी ली। जिला पंचायत सीईओ ऋतुराज सिंह ने सभी को शपथ दिलाई।

रंग-बिरंगी ड्रेस पहनी, मिला इनाम
सहायक नोडल अधिकारी रितेश शर्मा ने बताया, रैली और जुंबा में प्रथम 200 लोगों को टी-शर्ट और कैप दी गई। साथ ही अन्य सरप्राइज गिफ्ट जैसे 50 लकी ड्रॉ मूवी टिकट, बेस्ट फैंसी ट्रेडिशनल ड्रेस, बेस्ट साइकिल कपल्स, बेस्ट साइकिल डेकोरेशन और बेस्ट स्लोगन के लिए भी पुरस्कार दिए गए। इस मौके पर एडीएम हर्षल पंचोली, एसडीएम एलके खरे, सहायक आयुक्त आदिम जाति विभाग सुधीर श्रीवास्तव, स्वीप आइकॉन डॉ. रेणु यादव, उषा खरे, शिवम पांडे, राहुल सिंह परिहार, डीएसपी ट्रैफिक देवेंद्र सिंह यादव आदि भी मौजूद रहे। रंग-बिरंगी ड्रेस पहनने पर अशोक हिंदुस्तानी को अवॉर्ड दिया गया।

यहां से गुजरी साइकिल रैली
बिट्‌ठन मार्केट से रैली की शुरुआत हुई, जो सात नंबर चौराहा, लिंक रोड नंबर-1, अपेक्स बैंक चौराहा, प्लेटिनम प्लाजा, अटल पथ, डिपो चौराहा, स्मार्ट रोड, पॉलीटेक्निक कॉलेज चौराहा, वीआईपी रोड, कर्बला से होते हुए गौहर महल पहुंची। जहां पर रैली का समापन हो गया। सहायक नोडल अधिकारी शर्मा ने बताया, करीब 15 किलोमीटर रैली रही, जो बिट्‌ठन मार्केट से गौहर महल तक 45 मिनट में पहुंची।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 July 2026
 भोपाल। मध्य प्रदेश पुलिस ने मादक पदार्थों के अवैध कारोबार को समाप्त करने के लिए त्रिवार्षिक कार्ययोजना तैयार की है। बुधवार को डीजीपी कैलाश मकवाणा की उपस्थिति में एडीजीपी नारकोटिक्स…
 09 July 2026
 भोपाल। राजधानी में बड़े तालाब के कैचमेंट एरिया से लगे नीलबड़, रातीबड़, कलखेड़ा और आसपास के क्षेत्रों में प्रॉपर्टी की मांग तेजी से बढ़ रही है। मास्टर प्लान में इन…
 09 July 2026
भोपाल । वैसे तो मुख्यमंत्री का आकलन राज्य के विकास और जन कल्याणकारी योजनाओं की सफलता में निहित होता है, लेकिन मध्य प्रदेश में डॉ. मोहन यादव के खाते में…
 09 July 2026
भोपाल । ऐशबाग थाना क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पार करते समय एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसा मंगलवार रात बरखेड़ी के पास हुआ।ट्रेन…
 09 July 2026
भोपाल। राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग यानी एनएमसी ने पढ़ाई की गुणवत्ता और अस्पताल प्रबंधन की निगरानी के लिए देश भर के सभी मेडिकल कॉलेजों को अपने कमांड एंड कट्रोल सेंटर से…
 09 July 2026
भोपाल । बरकतउल्ला विश्वविद्यालय में व्याप्त अनियमितताओं और लापरवाही के विरोध में एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं और छात्रों ने कुलगुरु कार्यालय के सामने अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है।एनएसयूआई जिला प्रभारी…
 09 July 2026
भोपाल । वर्षों से सड़क, बिजली, पानी, सीवेज और अन्य बुनियादी सुविधाओं के अभाव में रह रहे भोपाल की विभिन्न कॉलोनियों के रहवासियों का गुस्सा गुरुवार को जिला प्रशासन की…
 09 July 2026
भोपाल। प्रदेश में पहली बार भोपाल की सेंट्रल जेल में कैदियों की नशे की लत छुड़ाने के लिए केंद्र बनाया जाएगा। सामाजिक न्याय विभाग के सहयोग से यह केंद्र तैयार…
 09 July 2026
भोपाल। राजधानी में मानसिक रूप से कमजोर एक किशोरी से उसके दो नाबालिगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया और उसके वीडियो रिकॉर्ड किए। घटना के बाद पीड़िता यह बात किसी को…
Advt.