रिकी पोंटिंग होंगे महान, पर सर जडेजा भी कम नहीं, 168 टेस्ट में बने रिकॉर्ड की 83 मैचों में कर डाली बराबरी

Updated on 14-07-2025 04:17 PM
नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलिया के रिकी पोंटिंग टेस्ट इतिहास के सबसे बेहतरीन बल्लेबाजों में गिने जाते हैं। एक समय वह टेस्ट में शतक लगाने के मामले में सचिन तेंदुलकर को टक्कर दे रहे थे। 2012 में रिकी पोंटिंग ने अपना आखिरी टेस्ट खेला। 168 मैचों के टेस्ट करियर में पोंकिंग ने 13378 रन बनाए। इसमें 41 शतक और 62 अर्धशतक शामिल हैं। दूसरी तरफ भारत के रविंद्र जडेजा ऑलराउंडर हैं। अपना 83वां टेस्ट खेल रहे रविंद्र जडेजा ने छक्कों के मामले में पोंटिंग की बराबरी कर ली है।

जडेजा के छक्के पोंटिंग के बराबर

रिकी पोंटिंग ने 168 टेस्ट की 287 पारियों में बैटिंग की। इस दौरान उनके बल्ले से 73 छक्के निकले। दूसरी तरफ रविंद्र जडेजा ने अभी तक 83 टेस्ट की 123 पारियों में बैटिंग की है। उन्होंने भी 73 छक्के जड़ दिए हैं। इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स टेस्ट की पहली पारी में उन्होंने एक छक्का लगाया। इसकी मदद से रिकी पोंटिंग के बराबर पहुंच गए।भारतीय बल्लेबाज में जडेजा से ज्यादा छक्के सहवाग, रोहित, पंत और धोनी के नाम ही हैं।
छक्के में रविंद्र जडेजा ने रिकी पोंटिंग की बराबरी कर ली है लेकिन बैटिंग के अधिकतर रिकॉर्ड में पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान आगे हैं। पोंटिंग ने 1509 चौके मारे हैं जबकि जडेजा के बल्ले से 357 चौके ही निकले हैं। टेस्ट में जडेजा का बल्लेबाजी औसत पोंटिंग से करीब 15 कम है। स्ट्राइक रेट के मामले में भी पोंटिंग ही आगे हैं।

सिक्के का दूसरा पहलू भी

टेस्ट क्रिकेट में रविंद्र जडेजा ने रिकी पोंटिंग के छक्के की बराबरी कर ली है। लेकिन सिक्के का एक और पहलू है। टेस्ट क्रिकेट काफी तेजी से बदल रहा है। अभी ज्यादा छक्के लगते हैं।इसके बाद भी आज के समय टॉप ऑर्डर के बल्लेबाज गेंद को हवा में खेलने से बचते हैं। वहीं लोअर ऑर्डर के पास छूट रहती है।। यही वजह है कि सचिन तेंदुलकर, एबी डिविलियर्स, कपिल देव, सनथ जयसूर्या और यहां तक की डेविड वॉर्नर जैसे धाकड़ बल्लेबाजों के नाम रविंद्र जडेजा से टेस्ट में कम छक्के हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
दुबई: महिला एशिया कप 2026 के फाइनल मुकाबले में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने श्रीलंका को 72 रनों से रौंदकर 8वीं बार एशिया कप का खिताब अपने नाम किया। लेकिन…
 14 September 2026
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ 27 सितंबर से शुरू होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का चयन 16 सितंबर को नई दिल्ली में होने की…
 14 September 2026
जर्मनी के दिग्गज टेनिस स्टार अलेक्जेंडर ज्वेरेव ने न्यू यॉर्क के आर्थर ऐश स्टेडियम में इतिहास रच दिया है। यूएस ओपन 2026 के मेन्स सिंगल्स खिताबी मुकाबले में ज्वेरेव ने…
 14 September 2026
नई दिल्ली: महिला एशिया कप 2026 के फाइनल में भारतीय महिला क्रिकेट टीम द्वारा एशियन क्रिकेट काउंसिल के अध्यक्ष और पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी के हाथों से विजेता…
 14 September 2026
नई दिल्ली: नियति की पटकथा भी कितनी अजीब होती है। कभी जिस खिलाड़ी ने अपने खून-पसीने से घरेलू क्रिकेट की पिच को सींचा, हजार-दो हजार नहीं बल्कि 11 हजार से…
 08 September 2026
क्रिकेट के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने लोनावला में करीब 3.86 एकड़ जमीन खरीदी है। बताया जा रहा है कि इस पूरी डील की कीमत करीब 70 करोड़ रुपये है।…
 08 September 2026
दुबई: पाकिस्तान की टीम महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। ग्रुप राउंड के अपने आखिरी मैच में पाकिस्तान ने हांगकांग को 72 रनों के बड़े अंतर…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत ने 2027 साउथ एशियन गेम्स में भाग लेने के लिए अपने खिलाड़ियों को पाकिस्तान जाने की सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। दोनों देशों के बीच रिश्ते तल्ख…
 08 September 2026
नई दिल्ली: दलीप ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में टीम से बाहर किए जाने के बाद करुण नायर ने शानदार शतक लगाया और टीम मैनेजमेंट को करारा जवाब दिया। वह साउथ…
Advt.