गौतम अडानी की इस कंपनी पर टूटे अमीर निवेशक, ग्रीनशू ऑप्शन से किया किनारा

Updated on 11-10-2024 11:58 AM
नई दिल्ली: अडानी ग्रुप की फ्लैगशिप कंपनी अडानी एंटरप्राइजेज ने क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल प्लेसमेंट (QIP) के जरिए 50 करोड़ डॉलर जुटाए हैं। यह क्यूआईपी बुधवार को खुला था और इसमें निवेशकों ने काफी बढ़चढ़कर हिस्सा लिया। हालांकि कंपनी ने निवेशकों की भारी डिमांड के बावजूद बराबर राशि के ग्रीनशू ऑप्शन का इस्तेमाल न करने का फैसला किया। QIP में 1.5 अरब डॉलर से अधिक का ऑर्डर बुक हुआ। इसे 50 करोड़ डॉलर के बेस साइज और 50 करोड़ डॉलर के ग्रीनशू ऑप्शन के साथ लॉन्च किया गया था।

सूत्रों ने बताया कि इस QIP ने एनआरआई राजीव जैन की कंपनी GQG पार्टनर्स, क्वांट म्यूचुअल फंड, SBI जनरल इंश्योरेंस, SBI लाइफ इंश्योरेंस और HDFC लाइफ इंश्योरेंस जैसे निवेशकों के साथ-साथ कुछ अल्ट्रा-हाई नेटवर्थ व्यक्तियों ने को आकर्षित किया। QIP के लिए इंडिकेटिव फ्लोर प्राइस ₹2,962 प्रति शेयर निर्धारित किया गया था। गुरुवार को अडानी एंटरप्राइजेज के शेयर BSE पर 0.65% बढ़कर ₹3,173.30 प्रति शेयर पर बंद हुए।

राजीव जैन का निवेश


राजीव जैन की कंपनी GQG पार्टनर्स ने सबसे पहले मार्च 2023 में ₹3,850 करोड़ में 4.1% हिस्सेदारी खरीदकर अडानी एंटरप्राइजेज में हिस्सेदारी खरीदी। इसके बाद GQG ने अडानी ग्रुप की कंपनियों अडानी ग्रीन एनर्जी, अडानी ट्रांसमिशन और अडानी पावर सहित अन्य में निवेश किया। अगस्त तक इन निवेश की वैल्यू ₹80,000 करोड़ से अधिक हो गई थी।

क्वांट म्यूचुअल फंड ने अडानी पावर और अडानी ग्रीन एनर्जी में निवेश किया है, जबकि एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस और एचडीएफसी लाइफ इंश्योरेंस अडानी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक जोन और अडानी एंटरप्राइजेज सहित अडानी समूह की कई कंपनियों में निवेशक हैं।

कंपनी की योजना

मई में अडानी एंटरप्राइजेज ने एक या अधिक किस्तों में क्यूआईपी के माध्यम से ₹16,600 करोड़ तक जुटाने के लिए बोर्ड की मंजूरी हासिल की थी। अब तक कंपनी इसका एक चौथाई हिस्सा जुटा चुका है। पिछले साल जनवरी में अमेरिका की शॉर्ट सेलिंग कंपनी हिंडनबर्ग रिसर्च ने अडानी ग्रुप पर कई तरह के आरोप लगाए थे। इसके बाद से कंपनी की यह पहली इक्विटी फंडरेजिंग एक्टिविटी है।

मई 2023 में कंपनी के बोर्ड ने QIP के माध्यम से ₹12,500 करोड़ जुटाने को मंजूरी दी थी, लेकिन कंपनी ने इस योजना को को छोड़ दिया था। अगस्त में ग्रुप की कंपनी अडानी एनर्जी सॉल्यूशंस ने QIP के माध्यम से लगभग एक अरब डॉलर जुटाए थे। इसे लगभग छह गुना अधिक सब्सक्राइब किया गया था। अडानी एंटरप्राइजेज में ग्रुप का मेटल, एयरपोर्ट और रोड समेत कई बिजनस शामिल हैं। ग्रुप अपने एयरपोर्ट बिजनस के लिए 1 अरब डॉलर जुटाने के लिए मिडिल ईस्ट के एक सॉवरेन फंड से बातचीत कर रहा है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
नई दिल्ली: देश में पैसों की बचत और इनके निवेश के कई सारे विकल्प हैं। इनमें से एक है म्यूचुअल फंड में पैसा लगाना। मार्केट एक्सपर्ट शेयर बाजार में निवेश…
 14 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने 10 सितंबर को फूड रेगुलेटर FSSAI को आदेश दिया था कि वह 10 दिनों के भीतर अपने प्रस्तावित 'फ्रंट-ऑफ-पैक' चेतावनी लेबल को लागू करने के…
 14 September 2026
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस की लिस्टिंग को लेकर सुगबुगाहट शुरू हो गई है। कंपनी ने कोर इन्वेस्टमेंट कंपनी (CIC) के तौर पर अपना रजिस्ट्रेशन रद्द…
 14 September 2026
नई दिल्ली: भारत में हाई-स्पीड रेल नेटवर्क को लेकर रूस ने एक बड़ा प्रस्ताव दिया है। रूसी रोलिंग स्टॉक निर्माता ट्रांसमैशहोल्डिंग (TMH) ने भारत में अपनी Ivolga FG हाई-स्पीड ट्रेन…
 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
Advt.