राहत व पुनर्वास कार्यों की समीक्षा, पीड़ितों को सहायता और नियुक्ति प्रक्रिया में तेजी लाए : कलेक्टर ध्रुव

Updated on 26-03-2026 12:01 PM

दंतेवाड़ा । कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव की अध्यक्षता में जिला कार्यालय के डंकनी सभाकक्ष में जिला स्तरीय राहत एवं पुनर्वास समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में पूर्व में 16 फरवरी 2026 को दिए गए निर्देशों के पालन की समीक्षा करते हुए नक्सल प्रभावित परिवारों, आत्मसमर्पित नक्सलियों तथा पुनर्वास से जुड़े विभिन्न मामलों पर विस्तार से चर्चा हुई। 

बैठक में जानकारी दी गई कि आत्मसमर्पित नक्सलियों के चिकित्सा प्रतिपूर्ति हेतु कार्यालयीन आदेश जारी कर 5 लाख 31 हजार 234 रुपये की राशि स्वीकृत की गई है। वहीं नक्सल पीडि़त परिवारों को राहत प्रदान करने के तहत एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए स्वर्गीय आयतु कुंजाम के पुत्र संजीव कुंजाम को शासकीय सेवा में नियुक्ति देने की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है, जिसके लिए संबंधित विभाग को पत्र प्रेषित किया गया है। इसके साथ ही पुनर्वास नीति के अंतर्गत भू-खण्ड सुविधा के मामले में भी प्रगति हुई है। इसके अलावा नक्सल हिंसा में मृतक जोगा पोडि़याम की पत्नी बागी पोडि़यामी को दंतेवाड़ा में आवास हेतु 8 लाख रुपये की राशि, नक्सली हिंसा में मृत स्व. मनार अकाली की पत्नी मोतीबाई तथा स्व. हड़मा हेमला के परिजनों को 5-5 लाख रुपये की सहायता राशि स्वीकृत कर राहत प्रदान की गई है।

इसके अलावा आत्मसमर्पित नक्सलियों के पुनर्वास को मजबूती देते हुए लाईवलीहुड कॉलेज में प्रशिक्षणरत 135 युवाओं को प्रशिक्षण अवधि के स्टायपेण्ड के रूप में लगभग 24 लाख रुपये से अधिक की राशि उनके बैंक खातों में अंतरित की गई है। वहीं नक्सल हिंसा में गंभीर रूप से घायल बीजापुर निवासी जुरूराम कतलाम के उपचार के लिए मां दंतेश्वरी संजीवनी सहायता कोष से 1.50 लाख रुपये की अतिरिक्त सहायता भी स्वीकृत की गई है। बैठक में यह भी बताया गया कि पुनर्वास नीति के तहत आत्मसमर्पित नक्सलियों को प्रोत्साहन देने के लिए विभिन्न आदेशों के माध्यम से कुल मिलाकर करोड़ों रुपये की प्रोत्साहन राशि स्वीकृत की गई है, जिसमें 33 आत्मसमर्पित नक्सलियों को 76 लाख रुपये से अधिक की राशि तथा शस्त्र सहित आत्मसमर्पण करने वालों को अतिरिक्त प्रोत्साहन भी शामिल है।

बैठक में इसके साथ ही नवीन आपराधिक कानूनों के प्रभावी क्रियान्वयन पर विशेष जोर बैठक में नवीन आपराधिक कानूनों के प्रभावी क्रियान्वयन की समीक्षा भी की गई। इस दौरान न्याय प्रणाली को अधिक सुदृढ़ और समयबद्ध बनाने पर विशेष जोर दिया गया। न्याय श्रुति योजना के तहत सभी संबंधित कार्यालयों में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग की सुविधा उपलब्ध कराने, मामलों में निर्धारित 60 और 90 दिनों की समय-सीमा के भीतर न्यायालय में अभियोग प्रस्तुत करने तथा गंभीर अपराधों में फोरेंसिक जांच की अनिवार्यता सुनिश्चित करने तथा इस्तगासा धारा-126, 135 जैसे विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई। बैठक के दौरान अपर कलेक्टर राजेश पात्रे, एडिशनल एसपी जीतेन्द्र  खुंटे   सहित अन्य संबधित विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 September 2026
कोरबा । कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा बैठक में विभागवार लंबित प्रकरणों, टीएल मामलों, जनशिकायतों तथा शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं की प्रगति की समीक्षा…
 16 September 2026
कोरबा । प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी जी की 25 वर्षों की जनसेवा और राष्ट्रनिर्माण की यात्रा के प्रति सम्मान, आभार और स्नेह व्यक्त करने के लिए 17 सितंबर को शाम 7…
 16 September 2026
रायपुर । विवेकानंद नगर स्थित ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में पर्वाधिराज पर्युषण महापर्व के समापन अवसर पर मंगलवार को संवत्सरी महापर्व श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ मनाया गया। दिनभर चले धार्मिक आयोजनों…
 16 September 2026
रायपुर । ‘सेवा संकल्प अभियान’ को प्रदेशव्यापी जनभागीदारी का अभियान बनाने के उद्देश्य से उप मुख्यमंत्री एवं पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री विजय शर्मा ने मंगलवार को अटल नगर नवा…
 16 September 2026
बिलासपुर । शहर की रहने वाली श्रीमती गंगा साहू के जीवन में छत्तीसगढ़ शासन के श्रम विभाग द्वारा संचालित ’’दीदी ई-रिक्शा सहायता योजना’’ ने सकारात्मक बदलाव लाया है। योजना का…
 16 September 2026
बिलासपुर । जरूरतमंदों की सहायता और मानवीय सेवा के कार्यों में सहयोग के उद्देश्य से राइस मिल एसोसिएशन, बिलासपुर द्वारा जिला रेडक्रॉस सोसायटी को 5 लाख रुपए की सहयोग राशि…
 16 September 2026
बिलासपुर ।  उप मुख्यमंत्री  अरुण साव ने आज  वीसी के जरिए बिलासपुर में  ‘सेवा संकल्प अभियान’ की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक आयोजित होने…
 16 September 2026
बिलासपुर । कलेक्टर  संजय अग्रवाल ने आज जिला कार्यालय में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में लोगों की समस्याएं सुनी। शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों ने उनसे मिलकर निजी एवं…
 16 September 2026
रायपुर । ‘सेवा संकल्प अभियान’ को प्रदेशव्यापी जनभागीदारी का अभियान बनाने के उद्देश्य से उप मुख्यमंत्री एवं पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री विजय शर्मा ने मंगलवार को अटल नगर नवा…
Advt.