राजस्व एवं परिवहन मंत्री श्री राजपूत ने 500 जोड़ों को नव दांपत्य जीवन में प्रवेश कराया

Updated on 13-05-2023 06:15 PM

सुरखी विधानसभा क्षेत्र के जैसीनगर मंडी प्रांगण में मुख्यमंत्री कन्या विवाह-निकाह योजना में 500 जोड़े विवाह के बंधन में बंधे। राजस्व एवं परिवहन मंत्री श्री गोविंद सिंह राजपूत अपनी धर्मपत्नी एवं सागर की पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सविता सिंह राजपूत के साथ पहुँचे और नव दांपत्य जीवन में प्रवेश कराया।

मंत्री श्री राजपूत ने कहा कि हमारे यहाँ मान्यता है कि एक कन्या का कन्यादान यज्ञ के बराबर होता है। जैसीनगर में तो 500 कन्याओं का एक साथ कन्यादान किया गया है, जो महायज्ञ के समान है। उन्होंने कहा कि मुझे खुशी है कि मैं अपने परिवार के साथ इस महायज्ञ में शामिल हुआ। सरकार ने लाड़ली लक्ष्मी और लाड़ली बहना जैसी कई योजनाएँ संचालित की है, जिससे हमारी माता-बहनों की आर्थिक स्थिति मजबूत हो सके।

राजस्व एवं परिवहन मंत्री ने कहा कि पिछले दिनों राहतगढ़ में इसी तरह का भव्य आयोजन किया गया था, जिसमें 409 जोड़ों ने नव दांपत्य जीवन में प्रवेश किया था। राहतगढ़ में एक बार पुनः मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना में सामूहिक विवाह सम्मेलन कराये जायेंगे।

49 हजार के चेक सहित दिये उपहार

मंत्री श्री राजपूत ने विवाह समारोह में सभी नव विवाहित जोड़ों को योजना अंतर्गत 49-49 हजार रूपये के चेक दिये श्रीमती सविता सिंह राजपूत द्वारा सभी बेटियों को साड़ी एवं उपहार सामग्री भेंट की और शुभकामनाएँ दी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 03 July 2026
भोपाल, अब पुलिस विभाग के सभी अधिकारी एवं कर्मचारी eHRMS पोर्टल (ehrms.mp.gov.in) या eHRMS मोबाइल एप के माध्यम से ऑनलाइन अवकाश आवेदन कर सकेंगे। इसके लिए मध्यप्रदेश पुलिस में eHRMS ऑनलाइन…
 03 July 2026
बेंगलुरु/भोपाल, कर्नाटक के बेंगलुरु के मदापट्टना स्थित ग्रेनाइट खदान में गुरुवार को 40 फीट की ऊंचाई से चट्टान गिरने से मध्य प्रदेश के अनूपपुर के रहने वाले 5 मजदूरों समेत 7…
 03 July 2026
भोपाल, नापतौल विभाग के प्रभारी उप नियंत्रक (डिप्टी कंट्रोलर) नसीमुद्दीन के इशारे पर रिश्वत लेने पहुंचे विभाग के रिटायर इंस्पेक्टर हरिप्रसाद पटेल को भोपाल लोकायुक्त ने गुरुवार को रंगेहाथ पकड़ लिया।…
 03 July 2026
भोपाल, मानसून की शुरुआत के साथ ही शहर के प्रमुख नालों की प्री-मानसून सफाई के दावों की हकीकत पहली तेज बारिश में सामने आ गई। गुरुवार को करीब आधे घंटे की…
 03 July 2026
भोपाल, अयोध्या स्थित राम मंदिर निर्माण से जुड़े चंदे में अनियमितताओं के आरोपों को लेकर शुक्रवार को भोपाल में महिला कांग्रेस ने माता मंदिर के समीप सद्बुद्धि यज्ञ और सामूहिक उपवास…
 03 July 2026
भोपाल, आज के दौर में जहां हर पेरेंट अपने बच्चे को नंबरों की दौड़ में आगे देखना चाहता है, वहीं सेज यूनिवर्सिटी के चांसलर और सेज ग्रुप के सीएमडी डॉ. संजीव…
 03 July 2026
भोपाल, महिला एवं बाल विकास विभाग, मध्यप्रदेश और प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में संचालित समर कैम्प-2026 के तहत गुरुवार को भोपाल जिले के सभी 73 सेक्टरों और 1,800 से…
 03 July 2026
भोपाल। उज्जैन में होने वाले सिंहस्थ-2028 को भव्य और निर्बाध बनाने के लिए राज्य सरकार पहली बार एक बड़ा कानूनी बदलाव करने जा रही है। नए सिंहस्थ एक्ट के तहत…
 03 July 2026
भोपाल। उच्च शिक्षा विभाग ने सत्र 2023-24 के लिए गांव की बेटी एवं प्रतिभा किरण योजना के तहत ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 4 जुलाई निर्धारित की है। पात्र छात्राएं…
Advt.