चालान में खुलासा:पुलिस ने ट्विशा का कमरा सील किया, छत के गेट पर सिर्फ कुंडी लगाई, अगले दिन यह खुला मिला

Updated on 19-08-2026 12:38 PM
भोपाल, ट्विशा शर्मा मौत मामले में गिरिबाला सिंह और उनके बेटे समर्थ सिंह के खिलाफ पेश सीबीआई के चालान में पुलिस जांच को लेकर कई बातें सामने आई हैं।

चालान में दर्ज गवाहों के मुताबिक, घटना के बाद इमरजेंसी में ट्विशा की जांच करने वाले डॉक्टरों के बयान पुलिस ने नहीं लिए। पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टरों से भी पूछताछ नहीं की गई। डॉक्टरों ने सीबीआई को यह जानकारी दी है।

चालान के अनुसार, घटना की रात एसआई दिनेश शर्मा गिरिबाला के घर पहुंचे और छत व पहली मंजिल स्थित ट्विशा के कमरे की जांच की। ट्विशा का कमरा सील किया गया, लेकिन छत के गेट पर सिर्फ कुंडी लगाई गई। अगले दिन 13 मई को एफएसएल अधिकारी एके बरौनिया टीम के साथ पहुंचे तो छत का गेट खुला मिला। इस दौरान आरोपी घर में ही मौजूद थे।

  • सीबीआई को सीसीटीवी फुटेज और वॉट्सएप चैट में पुख्ता सबूत मिले हैं कि ट्विशा से घर में कोई बात नहीं करता था। ट्विशा के चरित्र पर सवाल उठाए जाते थे। ट्विशा पर घर से बाहर जाने पर पाबंदी गई थी। ट्विशा की डाइट और मेडिकल केयर का ध्यान नहीं रखा जाता था।
  • समर्थ और गिरिबाला उसे पैसे नहीं देते थे।
  • ट्विशा की डायरी से पता चलता है कि वह बहुत महत्वाकांक्षी थी। उसके स्केच जेन टेंगल प्रकार के थे। यह तनाव कम करने के लिए ध्यान लगाने जैसा था। समर्थ उसे अनदेखा कर रहा था।

2 लाख कैश लिए तब बारात बढ़ी

शादी में बारात एक गेस्ट हाउस में रुकी थी। गिरिबाला ने ट्विशा के घरवालों को कॉल कर गेस्ट हाउस बुलाया। यहां ट्विशा की मां और ट्विशा पहुंचे थे और अंदर कमरे में गए थे। बाहर निकलने पर ट्विशा ने कहा था कि उसे शादी नहीं करनी है।

गिरिबाला ट्विशा के घरवालों से 50 लाख रुपए की मांग कर रही थी। ट्विशा के पिता ने उन्हें समझाया कि अभी उनके पास सिर्फ 2 लाख रुपए हैं। कई बार अनुरोध पर गिरिबाला ने 2 लाख लिए बारात बढ़ाई।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 September 2026
भोपाल। परी बाजार, ईदगाह हिल्स स्थित दिव्यांग व विशेष आवश्यकता वाले बच्चों के शासकीय विद्यालय का जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव व अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सुनीत अग्रवाल ने…
 19 September 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश में अतिथि विद्वानों के आंदोलन ने अब राजनीतिक मोड़ ले लिया है। अतिथि विद्वानों ने ‘विद्वान जनता पार्टी’ (VJP) बनाने का ऐलान किया है। उनका कहना है कि…
 19 September 2026
भोपाल, मप्र में वर्ग-2 और वर्ग-3 शिक्षक भर्ती में पद बढ़ाने की मांग को लेकर अभ्यर्थियों का आंदोलन आज 30वें दिन पहुंच गया। यानी डीपीआई के सामने शिक्षक अभ्यर्थियों के संघर्ष…
 19 September 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश वन विभाग ने प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से बड़े पैमाने पर अधिकारियों के तबादले किए हैं। शासन द्वारा जारी आदेश के तहत 47 वन…
 19 September 2026
भोपाल । रेलवे स्टेशनों और ट्रेनों में खान-पान की गुणवत्ता जांचने के लिए नियमित कार्रवाई के दावे किए जाते हैं, लेकिन शुक्रवार की कार्रवाई ने निगरानी व्यवस्था पर सवाल खड़े…
 19 September 2026
भोपाल। स्वामित्व योजना के तहत ग्रामीणों को उनकी आबादी भूमि का मालिकाना हक देने की प्रक्रिया पर पटवारियों के विरोध के कारण रजिस्ट्री का काम दूसरे दिन भी शुरू नहीं…
 19 September 2026
भोपाल। प्रदेश के सरकारी स्कूलों के 12वीं पास 7,400 से अधिक मेधावी विद्यार्थियों को शनिवार को स्कूटर प्रदान किया जाएगा। मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव शासकीय हायर सेकंडरी स्कूलों में कक्षा…
 19 September 2026
भोपाल। तीन महीने की सुस्ती के बाद गणेशोत्सव के शुभ मुहूर्त में राजधानी के प्रॉपर्टी बाजार में रौनक लौट आई है। पिछले पांच दिनों में जमीन, मकान, प्लाट और फ्लैट…
 19 September 2026
भोपाल। मुख्यमंत्री निवास से महज 200 मीटर की दूरी पर स्थित नादिर कॉलोनी में रात के समय सुरक्षा गार्ड पर पिस्टल तानकर धमकाने का मामला सामने आया है। 17-18 सितंबर…
Advt.