3 साल में रिटर्न... इस सरकारी कंपनी के शेयर ने लगा दी आग, फिर से आने लगी तेजी

Updated on 19-03-2025 01:48 PM
नई दिल्ली: शेयर मार्केट में पिछले तीन दिनों से तेजी जारी है। हालांकि पिछले 6 महीने में मार्केट में काफी गिरावट आई है। इस 6 महीनों में सेंसेक्स 9 फीसदी से ज्यादा गिर गया है। इस दौरान कई शेयर में भी उतार-चढ़ाव आता रहा। इसी बीच एक सरकारी कंपनी का शेयर मल्टीबैगर बन गया है। इसने तीन साल में ही करीब 300 फीसदी रिटर्न दिया है। यानी एक लाख रुपये के निवेश पर तीन लाख रुपये का फायदा किया है। इस कंपनी का नाम भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) है। इसे भेल के नाम से भी जाना जाता है।
बीएचईएल के शेयर में पिछले कई दिनों ने तेजी बनी हुई है। बुधवार को दोपहर 12 बजे यह शेयर 1.37 फीसदी की तेजी के साथ 206.70 रुपये पर कारोबार कर रहा था। हालांकि पिछला कुछ समय इस शेयर के लिए भारी उतार-चढ़ाव वाला रहा है। इस साल यह कुछ नुकसान में रहा है। वह इसलिए क्योंकि इस दौरान शेयर मार्केट में भी काफी गिरावट रही है।

6 महीने में बड़ा नुकसान

इस शेयर ने 6 महीने में निवेशकों का बड़ा नुकसान किया है। ऐसा इसलिए भी हुआ क्योंकि इस दौरान शेयर मार्केट में भी गिरावट रही। 6 महीने में यह शेयर करीब 20 फीसदी गिर गया। हालांकि बात अगर पूरे एक साल की करें तो इस दौरान इसकी गिरावट 5 फीसदी से कुछ ज्यादा रही। इस शेयर में जुलाई 2024 के बाद से गिरावट आई शुरू हुई।

तीन साल में किया धमाल

इस शेयर के लॉन्ग टर्म रिटर्न को देखें तो इसने धमाल मचा दिया है। अब से तीन साल पहले इस शेयर की कीमत करीब 51 रुपये थी। अब करीब 207 रुपये है। ऐसे में तीन साल में इस शेयर में जबरदस्त तेजी आई है। इन तीन वर्षों में इस शेयर का रिटर्न करीब 300 फीसदी रहा है।
अगर आपने तीन साल पहले इस कंपनी में एक लाख रुपये निवेश किए होते तो वह रकम बढ़कर आज चार लाख रुपये हो चुकी होती। यानी आपको मात्र तीन साल में एक लाख रुपये के निवेश पर तीन लाख रुपये का फायदा हो चुका होता।

5 साल में धांसू रिटर्न

बात अगर 5 साल की करें तो इतने समय में इसने निवेशकों की झोली भर दी है। इतने समय में इसका रिटर्न 800 फीसदी से कुछ ही कम रहा है। 5 साल पहले इस शेयर की कीमत करीब 23 रुपये थी। अब करीब 207 रुपये। ऐसे में इसने इन 5 वर्षों में करीब 780 फीसदी रिटर्न दिया है। यानी इस शेयर ने 5 साल में एक लाख रुपये को करीब 9 लाख रुपये में बदल दिया है।

कितना है मार्केट कैप?

बीएसई की ऑफिशियल वेबसाइट के मुताबिक कंपनी का मार्केट कैप 71,974 करोड़ रुपये है। कंपनी हैवी इलेक्ट्रिक इक्विपमेंट बनाने वाली देश की प्रमुख कंपनी है। कंपनी को वित्त वर्ष 2024-25 की तीसरी तिमाही (दिसंबर तिमाही) में 134.70 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ था। यह पिछले साल की समान तिमाही के 60.31 करोड़ रुपये से दोगुने से ज्यादा है। इस तिमाही में कंपनी की कुल आय 32.21 फीसदी बढ़कर 7277.09 करोड़ रुपये हो गई।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
नई दिल्ली: देश में पैसों की बचत और इनके निवेश के कई सारे विकल्प हैं। इनमें से एक है म्यूचुअल फंड में पैसा लगाना। मार्केट एक्सपर्ट शेयर बाजार में निवेश…
 14 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने 10 सितंबर को फूड रेगुलेटर FSSAI को आदेश दिया था कि वह 10 दिनों के भीतर अपने प्रस्तावित 'फ्रंट-ऑफ-पैक' चेतावनी लेबल को लागू करने के…
 14 September 2026
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस की लिस्टिंग को लेकर सुगबुगाहट शुरू हो गई है। कंपनी ने कोर इन्वेस्टमेंट कंपनी (CIC) के तौर पर अपना रजिस्ट्रेशन रद्द…
 14 September 2026
नई दिल्ली: भारत में हाई-स्पीड रेल नेटवर्क को लेकर रूस ने एक बड़ा प्रस्ताव दिया है। रूसी रोलिंग स्टॉक निर्माता ट्रांसमैशहोल्डिंग (TMH) ने भारत में अपनी Ivolga FG हाई-स्पीड ट्रेन…
 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
Advt.